गोमिया में ओएनजीसी स्टोर रूम से लाखों के कीमती उपकरण और केबल चोरी
सुपरवाइजर बीरजू कुमार ने दी थी सूचना
बोकारो के गोमिया स्थित ओएनजीसी साइट बीके 11 के स्टोर रूम से कॉपर केबल, वेल्डिंग मशीन और सेंसर समेत कीमती सामानों की चोरी हो गई। जूनियर इंजीनियर शुभम गुप्ता के आवेदन पर गोमिया थाना पुलिस ने सनहा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
बोकारो: ओएनजीसी (ONGC) गोमिया क्षेत्र अंतर्गत साईट बीके 11 (खुदगड्डा) स्थित वेल साईट के स्टोर रूम से कीमती उपकरणों और केबलों की चोरी का मामला सामने आया है। घटना को लेकर ओएनजीसी के कनिष्ठ अभियंता (Junior Engineer) शुभम गुप्ता ने गोमिया थाना में आवेदन देकर सनहा (मामला) दर्ज कराया है।
फोन पर मिली थी चोरी की सूचना
आवेदन के अनुसार, 10 सितंबर 2026 को सुबह करीब 10:00 बजे टेस्टींग सुपरवाइजर बीरजू कुमार ने दूरभाष (फोन) पर कनिष्ठ अभियंता को स्टोर रूम से सामान गायब होने की जानकारी दी। सूचना मिलते ही अधिकारी ने मौके पर पहुंचकर खोजबीन की, लेकिन गायब सामान का कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद 11 सितंबर 2026 को पुलिस को लिखित शिकायत दी गई।चोरी हुए प्रमुख सामानों की सूची:
1 ग्राइंडर मशीन एवं 1 वेल्डिंग मशीन
2 परित्यक्त (पुरानी/यूज्ड) बैटरियां
परित्यक्त आईईएसपी (IESP) सेंसर केबल
350 मीटर 2.5 वर्ग मिमी 3 चरण IESP केबल
पुलिस ने शुरू की जांच
Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.
Related Posts
Latest News



