मोतीलाल नेहरू पब्लिक स्कूल में अखिल भारतीय अंतर विद्यालय वाद-विवाद प्रतियोगिता आयोजित

मोतीलाल नेहरू पब्लिक स्कूल में अखिल भारतीय अंतर विद्यालय वाद-विवाद प्रतियोगिता आयोजित

जमशेदपुर के नॉर्दर्न टाउन स्थित मोतीलाल नेहरू पब्लिक स्कूल में Frank Anthony Memorial अखिल भारतीय अंतर विद्यालय वाद-विवाद प्रतियोगिता आयोजित की गई। विद्यार्थियों ने विषय के पक्ष और विपक्ष में प्रभावशाली तर्क प्रस्तुत कर अपनी वक्तृत्व कला और आत्मविश्वास का परिचय दिया।

पूर्वी सिंहभूम: नॉर्दर्न टाउन स्थित मोतीलाल नेहरू पब्लिक स्कूल में गुरुवार को फ्रैंक एंथनी मेमोरियल अखिल भारतीय अंतर विद्यालय वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने विषय के विभिन्न पहलुओं को मजबूती से प्रस्तुत करते हुए अपनी वक्तृत्व कला और आत्मविश्वास का परिचय दिया।

कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने विषय के पक्ष और विपक्ष में तथ्यपूर्ण एवं प्रभावशाली तर्क प्रस्तुत किए। प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में वरिष्ठ औद्योगिक पत्रकार परविंदर भाटिया, जुस्को स्कूल कदमा की संस्थापक शिक्षिका एवं समन्वयक सीमा तिवारी और शिक्षाविद् सुनीता सिन्हा शामिल थीं।

प्रतियोगिता का संचालन डॉ राजकुमारी घोष ने किया। इस अवसर पर प्राचार्या संगीता सिंह ने कहा कि प्रभावी वक्तृत्व केवल तर्क प्रस्तुत करने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह विद्यार्थियों में आलोचनात्मक सोच, संवेदनशीलता और सकारात्मक संवाद की भावना विकसित करने का माध्यम भी है।

उन्होंने प्रतिभागियों की तैयारी और प्रस्तुति की सराहना करते हुए कहा कि युवाओं को अपनी अभिव्यक्ति और विचारों का इस्तेमाल समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने के लिए करना चाहिए।

यह भी पढ़ें: Crime News: सब्बल से घोंपकर युवक की हत्या, जांच में जुटी पुलिस

प्रतियोगिता के अंत में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली विजेता टीमों को पुरस्कार प्रदान किया गया। प्राचार्या ने आयोजन को सफल बनाने में योगदान देने वाले निर्णायक मंडल, प्रतिभागियों और विद्यालय की आयोजन टीम के प्रति आभार जताया।  

यह भी पढ़ें: पेयजल मंत्री योगेंद्र प्रसाद की समीक्षा, 15 दिनों में बंद योजनाएं शुरू करने के निर्देश

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Media Desk
Samridh Media Desk Picture

Samridh Media Desk is the official editorial and news publishing team of Samridh Jharkhand. The desk covers breaking news, politics, national and international affairs, Jharkhand and Bihar updates, crime, business, and trending stories with a focus on accuracy, credibility, and timely reporting. Dedicated to quality journalism, Samridh Media Desk delivers reliable and impactful news coverage that keeps readers informed.

Latest News

Ranchi News: डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय का तीसरा दीक्षांत समारोह 24 सितंबर को Ranchi News: डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय का तीसरा दीक्षांत समारोह 24 सितंबर को
Koderma News: सदर अस्पताल में आयोजित दिव्यांग बोर्ड शिविर में 17 लोगों के बने प्रमाण पत्र
Koderma News: अपर समाहर्ता संजय कुजूर ने जनता दरबार में सुनीं आमजनों की गंभीर समस्याएं
Koderma News: डीएवी गुमो में गणेश चतुर्थी पर नर्सरी से द्वितीय के बच्चों ने दिखाई कला
सुदेश महतो ने गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात कर सौंपा मांग पत्र
Koderma News: इंडेन गैस एजेंसी की कालाबाजारी के खिलाफ ग्रामीणों ने उपायुक्त को सौंपा सामूहिक आवेदन
जिला प्रशासन की अनूठी पहल, अफसरों को मिला आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का प्रशिक्षण
पेयजल मंत्री योगेंद्र प्रसाद की समीक्षा, 15 दिनों में बंद योजनाएं शुरू करने के निर्देश
शादी से मुकरा प्रेमी तो पीड़िता पहुंची थाना, दो वर्षों तक झांसा देकर बनाता रहा शारीरिक संबंध
Koderma News: ग्रिजली कॉलेज ऑफ एजुकेशन में एनएसएस विशेष शिविर के तीसरे दिन मनाया गया विनोबा जयंती
Koderma News: मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर प्रमंडलीय आयुक्त विजय गुप्ता की अध्यक्षता में बैठक संपन्न
Bokaro News: पूर्व डीपीआरओ साकेत कुमार पांडे और एपीआरओ अविनाश कुमार को सीआईडी ने किया तलब