Koderma News: मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर प्रमंडलीय आयुक्त विजय गुप्ता की अध्यक्षता में बैठक संपन्न
12 वैध दस्तावेजों से मिलेगा अधिकार
कोडरमा परिसदन में प्रमंडलीय आयुक्त विजय कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में राजनीतिक दलों के साथ विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR)-2026 की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। इसके साथ ही उन्होंने कोडरमा प्रखंड सभागार में आयोजित नो-मैपिंग विशेष कैंप का निरीक्षण कर मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने के निर्देश दिए।
कोडरमा: विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR)-2026 के तहत मतदाता सूची को त्रुटिरहित एवं अद्यतन बनाने को लेकर गुरुवार को परिसदन सभागार में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता मतदाता सूची प्रेक्षक-सह-उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल, हजारीबाग के प्रमंडलीय आयुक्त विजय कुमार गुप्ता ने की। इस दौरान दावा-आपत्ति, फॉर्म-6, मैपिंग एवं अनमैपिंग सहित मतदाता सूची से जुड़े विभिन्न कार्यों की समीक्षा की गई।
प्रमंडलीय आयुक्त ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से अपील की कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में पात्र नागरिकों को SIR-2026 की प्रक्रिया के प्रति जागरूक करें और पात्र मतदाताओं का नाम शत-प्रतिशत मतदाता सूची में शामिल कराने में सक्रिय सहयोग करें।नो मैपिंग वाले मतदाताओं की सुनवाई का लिया जायजा
SIR-2026 के तहत पूर्व निर्वाचक नामावली से मैपिंग नहीं हो पाने वाले तथा विसंगति से संबंधित मतदाताओं को नोटिस जारी कर आवश्यक दस्तावेजों के साथ सुनवाई के लिए बुलाया गया था। इसी क्रम में कोडरमा प्रखंड सभागार में विशेष कैंप आयोजित कर संबंधित मतदाताओं की सुनवाई की गई। मतदाता सूची प्रेक्षक सह प्रमंडलीय आयुक्त विजय कुमार गुप्ता ने कैंप का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं और सुनवाई की प्रक्रिया का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों एवं कर्मियों को निर्देश दिया कि मतदाताओं द्वारा प्रस्तुत दस्तावेजों की नियमानुसार जांच की जाए और पात्र मतदाताओं की मैपिंग की कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। इस दौरान अपर समाहर्ता संजय पीएम कूजूर, अनुमंडल पदाधिकारी निर्मल सोरेन, उप निर्वाचन पदाधिकारी विजय कुमार सोनी सहित मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि एवं संबंधित पदाधिकारी-कर्मी मौजूद थे।
Kumar Ramesham is associated with Samridh Jharkhand and actively covers local news, public issues, social developments, and important updates from Jharkhand and nearby regions. He focuses on delivering timely, factual, and community-centered reporting with an emphasis on accuracy and reliability.



