Giridih News: इनर व्हील क्लब सनशाइन ने शिक्षक दिवस पर चार शिक्षकों को किया सम्मानित

क्लब से जुड़े शिक्षा क्षेत्र के 10 शिक्षक सदस्यों को भी किया गया सम्मानित

Giridih News: इनर व्हील क्लब सनशाइन ने शिक्षक दिवस पर चार शिक्षकों को किया सम्मानित

इनर व्हील क्लब ऑफ गिरिडीह सनशाइन की ओर से होटल अशोका इंटरनेशनल में शिक्षक दिवस समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन और डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण से हुआ। समारोह में शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले डॉ. गीता डे, डॉ. अनुज कुमार, डॉ. कुमकुम प्रसाद और अनीता सिन्हा को सम्मानित किया गया।

गिरिडीह: इनर व्हील क्लब ऑफ गिरिडीह सनशाइन की ओर से होटल अशोका इंटरनेशनल में शिक्षक दिवस समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन तथा महान शिक्षाविद् डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण व पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया।

क्लब प्रेसिडेंट राखी झुनझुनवाला ने स्वागत संबोधन में अतिथियों और शिक्षकों का अभिनंदन किया तथा शिक्षक दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला। समारोह में शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले चार शिक्षकों को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। इनमें आरके महिला कॉलेज की सेवानिवृत्त प्राचार्या डॉ. गीता डे, आरके महिला कॉलेज गिरिडीह के प्राचार्य एवं हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ. अनुज कुमार, सेवानिवृत्त हेडमिस्ट्रेस डॉ. कुमकुम प्रसाद तथा हनी होली ट्रिनिटी स्कूल की प्रिंसिपल अनीता सिन्हा शामिल थीं। सम्मानित शिक्षकों का परिचय शशी जैन ने कराया।

सम्मान समारोह के दौरान शिक्षकों को खड़ाऊं प्रिंट वाले शॉल ओढ़ाकर, पुष्पगुच्छ, पौधे, नाम अंकित स्मृति-चिह्न और एसोसिएशन प्रेसिडेंट की ओर से प्राप्त विशेष प्रशस्ति-पत्र प्रदान किया गया। क्लब से जुड़े शिक्षा क्षेत्र के शिक्षक सदस्यों को भी सम्मानित किया गया।

पीडीसी पूनम सहाय के मार्गदर्शन में ‘ज्ञान की ज्योति’ कार्यक्रम की भावपूर्ण प्रस्तुति हुई। सम्मानित शिक्षकों ने कैंडल प्रज्ज्वलित की, जिसके बाद क्लब सदस्यों ने उसी ज्योति से अपनी कैंडल जलाकर ज्ञान, प्रेरणा और सकारात्मक ऊर्जा ग्रहण करने का संदेश दिया। कार्यक्रम में बताया गया कि शिक्षक स्वयं दीपक की तरह जलकर अनेक जीवन को ज्ञान की रोशनी से प्रकाशित करता है।

यह भी पढ़ें: Giridih News: सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, नन्हे भैया-बहनों ने मोहा मन

इस अवसर पर सेक्रेटरी संगीता सिन्हा, नमिता जमवार, एडिटर शमा प्रवीण, शशी जैन, तनुजा भूषण, तनुजा सहाय, मीना गुप्ता, रश्मि गुप्ता और सोनाली तर्वे सहित अन्य सदस्यों ने गुरु के प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त की। सदस्यों ने गुरु के विभिन्न गुणों पर दो-दो पंक्तियां प्रस्तुत कर कार्यक्रम में सहभागिता की।

यह भी पढ़ें: Giridih News: सिहोडीह के राधे-राधे गोकुल धाम में धूमधाम से मना जन्माष्टमी महोत्सव

अंत में वाइस प्रेसिडेंट स्मृति आनंद ने समापन संबोधन एवं धन्यवाद ज्ञापन किया। उन्होंने सम्मानित शिक्षकों, अतिथियों और क्लब सदस्यों के प्रति आभार जताया। गुरु के प्रति सम्मान, कृतज्ञता और ज्ञान की ज्योति को आगे बढ़ाने के संदेश के साथ समारोह का समापन हुआ।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Mohit Sinha
Mohit Sinha Picture

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.

Latest News

मोरहाबादी में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव एवं दही हांडी प्रतियोगिता में शामिल हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन मोरहाबादी में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव एवं दही हांडी प्रतियोगिता में शामिल हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन
Koderma News: नवादा-गिरिडीह रेल लाइन को जसीडीह तक विस्तार की बाबूलाल मरांडी ने रेल मंत्री से की मांग
Koderma News: नाबालिग छात्रा के अपहरण और शारीरिक शोषण मामले में दो आरोपित गिरफ्तार
छेड़खानी के विरोध पर दो पक्षों में जमकर हंगामा, डीएसपी और इंस्पेक्टर ने संभाला मोर्चा
Koderma News: स्वामी विवेकानंद पब्लिक स्कूल गुमो बरवाडीह में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्माष्टमी उत्सव
FJCCI Election 2026: संतोष कुमार ने पेश किया टीम पी-21 का विजन, मजबूत चैंबर बनाने का संकल्प
बीएसएल में साइबर सुरक्षा और साइबर स्वच्छता पर जागरूकता सत्र, 45 प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा
बीएसएल के टेक्निकल सेल में सुरक्षा जागरूकता सप्ताह संपन्न...विजेताओं को किया गया सम्मानित
निखार हत्याकांड: टीएमएच से जेल पहुंचा राघव...शूटरों के मोबाइल से जुड़ा मिला बड़ा सबूत
Giridih News: Shreeja’s Coaching Campus का भव्य उद्घाटन, विद्यार्थियों को मिलेगी बेहतर शिक्षा की सुविधा
Koderma News: ग्रिज़ली विद्यालय में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी
Ranchi News: टाइगर मोबाइल के पुलिसकर्मियों ने किया फायरिंग अभ्यास, ऑपरेशनल तत्परता पर जोर