Hazaribagh News: जनजातीय गौरव उत्सव में दिखा महिला उद्यमिता का हुनर, 80 स्टॉलों में सजे स्थानीय उत्पाद

जनजातीय संस्कृति, कला और परंपरा के साथ महिलाओं के हुनर और आत्मनिर्भरता को भी मिला मंच

Hazaribagh News: जनजातीय गौरव उत्सव में दिखा महिला उद्यमिता का हुनर, 80 स्टॉलों में सजे स्थानीय उत्पाद

हजारीबाग के श्री राम जानकी मठ, बड़ा अखाड़ा ठाकुरबाड़ी परिसर में आयोजित जनजातीय गौरव उत्सव-2026 के चौथे दिन जनजातीय संस्कृति और महिला उद्यमिता की शानदार झलक देखने को मिली। 17 से 24 अगस्त तक चल रहे उत्सव में विभिन्न राज्यों से आई महिला उद्यमियों और महिला समूहों ने करीब 80 स्टॉल लगाए हैं। इन स्टॉलों पर कपड़े, अचार, फूलों से बने सजावटी सामान, हस्तशिल्प और पारंपरिक उत्पाद प्रदर्शित किए गए हैं।

हजारीबाग: शहर के प्रसिद्ध श्री राम जानकी मठ, बड़ा अखाड़ा ठाकुरबाड़ी परिसर में आयोजित जनजातीय गौरव उत्सव-2026 के चौथे दिन जनजातीय संस्कृति, कला और परंपरा के साथ महिला उद्यमिता और आत्मनिर्भरता की शानदार झलक देखने को मिली। 17 से 24 अगस्त तक चल रहे उत्सव में विभिन्न राज्यों से पहुंचीं महिला उद्यमियों और महिला समूहों की ओर से करीब 80 स्टॉल लगाए गए हैं।

इन स्टॉलों पर महिलाओं द्वारा तैयार कपड़े, अचार, फूलों से बने सजावटी सामान, हस्तशिल्प, घरेलू उपयोग की वस्तुएं और विभिन्न पारंपरिक उत्पाद प्रदर्शित किए गए हैं। स्टॉलों में जनजातीय कला-संस्कृति के साथ महिलाओं के हुनर और मेहनत की आकर्षक तस्वीर देखने को मिल रही है।

Jharkhand Govt Ad
उत्सव के चौथे दिन भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पूजा कपिल मिश्रा और भाजपा झारखंड की प्रदेश महामंत्री डॉ. सीमा सिंह पहुंचीं। आयोजन समिति ने उनका स्वागत किया। दोनों ने विभिन्न स्टॉलों का निरीक्षण कर महिला उद्यमियों से उनके उत्पादों की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने द्वादश ज्योतिर्लिंग के दर्शन भी किए।

पूजा कपिल मिश्रा ने कहा कि ऐसे आयोजन महिलाओं को अपने हुनर और उत्पादों को बड़े मंच पर प्रस्तुत करने का अवसर देते हैं। महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत और आत्मनिर्भर बनाना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संकल्प का महत्वपूर्ण हिस्सा है। इस दिशा में महिला उद्यमियों को प्रोत्साहन देने वाले आयोजन मील का पत्थर साबित हो रहे हैं। हजारीबाग में आयोजित जनजातीय गौरव उत्सव महिलाओं को आगे बढ़ाने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में सराहनीय प्रयास है।

यह भी पढ़ें: Hazaribagh News: बुढ़वा महादेव मंदिर में 10 हजार शिव भक्तों ने किया जलाभिषेक

उत्सव के तहत हजारीबाग आर्ट एंड कल्चरल ट्रस्ट की ओर से आठ दिवसीय सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। सांस्कृतिक संध्या में हजारीबाग की विभिन्न सामाजिक संस्थाओं, स्कूलों और कॉलेजों से जुड़े कलाकारों ने शानदार प्रस्तुतियां दीं।

यह भी पढ़ें: Hazaribagh News: “महिलाओं की आत्मनिर्भरता ही विकसित भारत की मजबूत नींव” : जयंत सिन्हा

कार्यक्रम का शुभारंभ पूजा कपिल मिश्रा, डॉ. सीमा सिंह, बबीता झा, बिरसा मुंडा जनकल्याण योजना प्रचार अभियान के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अनिल कुमार, राष्ट्रीय अभियान प्रमुख राजमणि, प्रदेश अध्यक्ष रामकिशोर सावंत, राष्ट्रीय महामंत्री करण यादव, नेशनल प्रोजेक्ट डायरेक्टर रितु कुमारी, विनोद विजवगीऐ, सीआरपीएफ कोबरा बटालियन दिल्ली के असिस्टेंट कमांडर दुर्गेश कुमार, डीएवी पब्लिक स्कूल हजारीबाग के प्राचार्य डॉ. रजनीश कुमार, खपरियावां पंचायत की पूर्व मुखिया मंजू मिश्रा और सदर विधायक प्रतिनिधि कला एवं सांस्कृतिक विभाग सुबोध आकाश सिन्हा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।

इस अवसर पर पूजा कपिल मिश्रा, डॉ. सीमा सिंह और बबीता झा को अंगवस्त्र, पुष्पगुच्छ एवं स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। वहीं पूजा कपिल मिश्रा ने बिरसा मुंडा जनकल्याण योजना प्रचार अभियान के डॉ. अनिल कुमार, राजमणि, रामकिशोर सावंत, करण यादव, विनोद विजवगीऐ और रितु कुमारी को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। हजारीबाग में आयोजित जनजातीय गौरव उत्सव को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने वाली पूनम मिश्रा, ज्योतिष्ण देवी, मरियम टुडू, मंजू मिश्रा, सीमा गुप्ता, रानी कछयप, डिंपल सिंह, डॉ. गौतम गुप्ता और ज्ञानदीप को भी पूजा कपिल मिश्रा ने स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया।

सांस्कृतिक संध्या की शुरुआत प्राची कुमारी की गणेश वंदना नृत्य प्रस्तुति से हुई। इसके बाद परी सोनी, सीमा गुप्ता और हंसराज लोहरा ने एकल नृत्य प्रस्तुत किया। हंसराज लोहरा की शिव तांडव प्रस्तुति पर दर्शकों ने जमकर तालियां बजाईं। सावंत इंटर कॉलेज के बच्चों और सामिष्ठा डांस अकादमी की डायरेक्टर रूबी राणा द्वारा तैयार कराए गए सामूहिक नृत्य में डांस अकादमी के बच्चों ने अपनी प्रस्तुति से धमाल मचा दिया।

विकास सिन्हा ने ऑर्गन, सूरज दयाल ने पैड, कपिल कुमार ने नाल, सुभाष सेन ने गिटार और अरमान आलम ने सैक्सोफोन पर शानदार प्रस्तुति दी। वहीं अखिलेश वर्मा, सविता रानी, अभिमन्यु सिंह, सलीम रजा, आकाश चौबे और सुबोध आकाश सिन्हा ने गायकी की प्रस्तुतियों से सांस्कृतिक संध्या को यादगार बना दिया।

मंच संचालन आर्ट एंड कल्चरल ट्रस्ट के सचिव एवं उद्घोषक प्रदीप पाठक ने किया। कार्यक्रम में विजय दुबे, ज्ञान सागर, पंकज सिन्हा, अखिलेश वर्मा, बद्रीराम, दीपक सिन्हा, शशिकांत सिन्हा, डॉ. गौतम गुप्ता, आकाशदीप, माथुर साहब सहित शहर के कई लोग मौजूद रहे। जनजातीय गौरव उत्सव-2026 जनजातीय संस्कृति और परंपरा को मंच देने के साथ महिला उद्यमियों झको आगे बढ़ने का अवसर भी दे रहा है। 80 स्टॉलों में सजे महिलाओं के उत्पाद उनके हुनर, मेहनत और आत्मनिर्भरता की मजबूत तस्वीर पेश कर रहे हैं।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anshika Ambasta
Anshika Ambasta Picture

Anshika Ambasta covers local stories, trending topics, and news from the Jharkhand and Bihar desk at Samridh Jharkhand. With a focus on timely updates and impactful storytelling, she brings readers accurate and engaging news coverage. Passionate about journalism, she is dedicated to delivering stories that matter.

Latest News

Dhanbad News: पुटकी के ओझा तालाब में नहाने के दौरान 17 वर्षीय किशोर संजीत की डूबने से मौत Dhanbad News: पुटकी के ओझा तालाब में नहाने के दौरान 17 वर्षीय किशोर संजीत की डूबने से मौत
Palamu News: जिले के माध्यमिक और उच्च माध्यमिक विद्यालयों में सड़क सुरक्षा अभियान का सफल आयोजन
Palamu News: 'ऑपरेशन सफाया' के तहत पुलिस की बड़ी सफलता, देसी कार्बाइन संग तीन गिरफ्तार
Dumka News: शिकारीपाड़ा क्षेत्र में अवैध लॉटरी का काला कारोबार, गाढ़ी कमाई गंवा रहे मजदूर
Dumka News: प्रस्तावित MMDR एमेंडमेंट बिल के विरोध में झामुमो कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित
छात्रा अमीषा और सबिता के साथ हुई बदसलूकी पर भाजपा ने उठाए गंभीर सवाल, दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग
Hazaribagh News: पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने खनिज राजस्व को लेकर राज्य सरकार को घेरा
Hazaribagh News: फर्नेस ब्लास्ट हादसे के बाद गरमाई राजनीति, पूर्व विधायक अंबा प्रसाद पहुंचीं घटनास्थल
Lohardaga News: ड्यूटी के दौरान शहीद हुए जवान दिलीप उरांव को दी गई अंतिम विदाई
Pakur News: जनजाति सुरक्षा मंच ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अनुच्छेद 342 में संशोधन की रखी मांग
Pakur News: सुंदरपुर में पेसा कानून के तहत पारंपरिक ग्राम सभा का हुआ सफल आयोजन
Giridih News: प्राथमिक स्कूली बच्चों की गणितीय क्षमता सुधारने को शुरू हुआ ‘मोबाइल गुरु’ कार्यक्रम