Hazaribagh News: “महिलाओं की आत्मनिर्भरता ही विकसित भारत की मजबूत नींव” : जयंत सिन्हा

विभिन्न राज्यों से पहुंचीं महिला उद्यमियों और महिला समूहों ने लगाए करीब 70 स्टॉल

Hazaribagh News: “महिलाओं की आत्मनिर्भरता ही विकसित भारत की मजबूत नींव” : जयंत सिन्हा

हजारीबाग के श्री राम जानकी मठ, बड़ा अखाड़ा ठाकुरबाड़ी परिसर में आयोजित आठ दिवसीय जनजातीय गौरव उत्सव-2026 के छठे दिन महिला उद्यमिता आकर्षण का प्रमुख केंद्र रही। विभिन्न राज्यों से पहुंचीं महिला उद्यमियों एवं महिला समूहों की ओर से करीब 70 स्टॉल लगाए गए हैं, जहां कपड़े, अचार, हस्तशिल्प, सजावटी सामान और पारंपरिक उत्पाद प्रदर्शित किए जा रहे हैं। पूर्व वित्त राज्य मंत्री एवं पूर्व हजारीबाग सांसद जयंत सिन्हा ने उत्सव स्थल पहुंचकर स्टॉलों का निरीक्षण किया और महिला उद्यमियों से बातचीत की। उन्होंने महिलाओं की आर्थिक आत्मनिर्भरता को विकसित भारत की मजबूत नींव बताया।

हजारीबाग: श्री राम जानकी मठ, बड़ा अखाड़ा ठाकुरबाड़ी परिसर में आयोजित आठ दिवसीय जनजातीय गौरव उत्सव-2026 के छठे दिन जनजातीय संस्कृति के साथ महिला उद्यमिता भी आकर्षण का प्रमुख केंद्र रही। उत्सव में विभिन्न राज्यों से पहुंचीं महिला उद्यमियों एवं महिला समूहों की ओर से करीब 70 स्टॉल लगाए गए हैं। इन स्टॉलों पर महिलाओं द्वारा तैयार कपड़े, अचार, हस्तशिल्प, सजावटी सामान, घरेलू उपयोग की वस्तुएं और पारंपरिक उत्पाद प्रदर्शित किए जा रहे हैं।

छठे दिन पूर्व वित्त राज्य मंत्री सह पूर्व हजारीबाग सांसद जयंत सिन्हा उत्सव स्थल पहुंचे। आयोजन समिति की ओर से उनका स्वागत किया गया। उन्होंने विभिन्न स्टॉलों का निरीक्षण कर महिला उद्यमियों से उनके उत्पाद, काम और व्यवसाय से जुड़ी जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने द्वादश ज्योतिर्लिंग के दर्शन भी किए।

Jharkhand Govt Ad
जयंत सिन्हा ने कहा कि ऐसे आयोजन महिलाओं को अपने हुनर और उत्पादों को बड़े मंच पर प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान करते हैं। महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत और आत्मनिर्भर बनाना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संकल्प का महत्वपूर्ण हिस्सा है। महिला उद्यमियों को प्रोत्साहित करने वाले ऐसे आयोजन आत्मनिर्भर भारत की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। हजारीबाग में आयोजित जनजातीय गौरव उत्सव महिला सशक्तीकरण और आत्मनिर्भरता की दिशा में सराहनीय पहल है। ऐसे प्रयास हजारीबाग के लिए मील का पत्थर साबित होंगे और महिलाओं का हौसला बढ़ाने के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत के सपने को साकार करने में योगदान देंगे।

कार्यक्रम के दौरान जयंत सिन्हा का बिरसा मुंडा जनकल्याण योजना प्रचार अभियान के प्रदेश अध्यक्ष रामकिशोर सावंत ने अंगवस्त्र, पुष्पगुच्छ एवं स्मृति चिह्न देकर विशेष स्वागत किया। वहीं, वरिष्ठ पत्रकार कृष्ण गुप्ता, प्रसन्न मिश्रा, पुरुषोत्तम उपाध्याय, रितेश खंडेलवाल, सांसद मीडिया प्रभारी रंजन चौधरी सहित अन्य वरिष्ठ पत्रकारों का भी मोमेंटो देकर स्वागत किया गया। भाजपा के प्रदेश मंत्री अमरदीप यादव, पंकज मेहता, लालकिशोर साहू, दशरथ साहू और राजेश गुप्ता को भी स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया।

यह भी पढ़ें: Hazaribagh News: उपायुक्त हेमंत सती ने किया रुक्मणी जिला पुस्तकालय का औचक निरीक्षण

छठे दिन की सांस्कृतिक संध्या का शुभारंभ वरिष्ठ पत्रकार कृष्ण गुप्ता, प्रसन्न मिश्रा, पुरुषोत्तम उपाध्याय, रितेश खंडेलवाल, सांसद मीडिया प्रभारी रंजन चौधरी, बिरसा मुंडा जनकल्याण योजना के प्रदेश अध्यक्ष रामकिशोर सावंत, सुबोध सिन्हा, हजारीबाग सदर विधायक के सांस्कृतिक कला विभाग प्रतिनिधि, उत्सव प्रभारी पूनम मिश्रा, मरियम टुडू, ज्योतिष्ण देवी, मंजू मिश्रा एवं सीमा गुप्ता ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।

यह भी पढ़ें: Hazaribagh News: कांग्रेस की राजनैतिक मामलों की समिति की बैठक, 27 अगस्त के कार्यक्रम को लेकर बनी रणनीति

सांस्कृतिक कार्यक्रम में शहर की विभिन्न सामाजिक संस्थाओं, स्कूलों एवं कॉलेजों से जुड़े कलाकारों ने गीत, संगीत और नृत्य की शानदार प्रस्तुतियां दीं। विकास सिन्हा ने ऑर्गन, सूरज दयाल ने पैड, कपिल कुमार ने नाल और सुभाष सेन ने गिटार वादन से प्रस्तुति दी। गायन में समर्थ अग्रवाल, विजय दुबे, सुरभि गुप्ता, पंकज सिन्हा, डॉ. रंजन, बबलू सिन्हा, देवांशु घोष, आरव श्रीवास्तव, हर्षल श्रीवास्तव और आदित्य रानी ने अपनी प्रस्तुतियों से दर्शकों का मनोरंजन किया।

नृत्य प्रस्तुतियों में निशा कुमारी के एकल नृत्य ने दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं। प्रगति सिन्हा एवं श्री मां संगीतमय की समूह नृत्य प्रस्तुति, रिद्धिम कुमारी, पल्लवी कुमारी, रूही कुमारी, बरखा रानी और देवंती कुमारी के एकल नृत्य, नेशनल पब्लिक स्कूल के सामूहिक नृत्य, कविता एवं ईशा के डुएट नृत्य, कलंगाना नृत्य विद्यालय के समूह नृत्य तथा शिव संगीत महाविद्यालय के समूह नृत्य को दर्शकों ने खूब सराहा।

कार्यक्रम का मंच संचालन आर्ट एंड कल्चरल ट्रस्ट के तरंग ग्रुप के डायरेक्टर अमित गुप्ता एवं ट्रस्ट के सचिव प्रदीप पाठक ने संयुक्त रूप से किया। मौके पर ज्ञान सागर, पंकज सिन्हा, बद्रीराम मिश्रा, सलीम रजा, शशिकांत सिन्हा, डॉ. गौतम गुप्ता, आकाशदीप, माथुर सहित शहर के कई लोग मौजूद रहे।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anshika Ambasta
Anshika Ambasta Picture

Anshika Ambasta covers local stories, trending topics, and news from the Jharkhand and Bihar desk at Samridh Jharkhand. With a focus on timely updates and impactful storytelling, she brings readers accurate and engaging news coverage. Passionate about journalism, she is dedicated to delivering stories that matter.

Latest News

Dhanbad News: पुटकी के ओझा तालाब में नहाने के दौरान 17 वर्षीय किशोर संजीत की डूबने से मौत Dhanbad News: पुटकी के ओझा तालाब में नहाने के दौरान 17 वर्षीय किशोर संजीत की डूबने से मौत
Palamu News: जिले के माध्यमिक और उच्च माध्यमिक विद्यालयों में सड़क सुरक्षा अभियान का सफल आयोजन
Palamu News: 'ऑपरेशन सफाया' के तहत पुलिस की बड़ी सफलता, देसी कार्बाइन संग तीन गिरफ्तार
Dumka News: शिकारीपाड़ा क्षेत्र में अवैध लॉटरी का काला कारोबार, गाढ़ी कमाई गंवा रहे मजदूर
Dumka News: प्रस्तावित MMDR एमेंडमेंट बिल के विरोध में झामुमो कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित
छात्रा अमीषा और सबिता के साथ हुई बदसलूकी पर भाजपा ने उठाए गंभीर सवाल, दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग
Hazaribagh News: पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने खनिज राजस्व को लेकर राज्य सरकार को घेरा
Hazaribagh News: फर्नेस ब्लास्ट हादसे के बाद गरमाई राजनीति, पूर्व विधायक अंबा प्रसाद पहुंचीं घटनास्थल
Lohardaga News: ड्यूटी के दौरान शहीद हुए जवान दिलीप उरांव को दी गई अंतिम विदाई
Pakur News: जनजाति सुरक्षा मंच ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अनुच्छेद 342 में संशोधन की रखी मांग
Pakur News: सुंदरपुर में पेसा कानून के तहत पारंपरिक ग्राम सभा का हुआ सफल आयोजन
Giridih News: प्राथमिक स्कूली बच्चों की गणितीय क्षमता सुधारने को शुरू हुआ ‘मोबाइल गुरु’ कार्यक्रम