Lohardaga News: ड्यूटी के दौरान शहीद हुए जवान दिलीप उरांव को दी गई अंतिम विदाई

मां बोलीं- बेटे ने अदा किया देश का कर्ज

Lohardaga News: ड्यूटी के दौरान शहीद हुए जवान दिलीप उरांव को दी गई अंतिम विदाई
(लोहरदगा शहीद जवान अंतिम-विदाई)

लोहरदगा जिले के सेन्हा थाना क्षेत्र स्थित भड़गांव सरनाटोली निवासी भारतीय सेना के जवान दिलीप उरांव का भटिंडा में ड्यूटी के दौरान हृदय गति रुकने से निधन हो गया। रविवार को उनका पार्थिव शरीर पैतृक गांव पहुंचते ही पूरा क्षेत्र शोक में डूब गया, जहां पूरे राजकीय व सैन्य सम्मान के साथ उन्हें अंतिम विदाई दी गई।

लोहरदगा: थाना क्षेत्र भड़गांव पंचायत अंतर्गत भड़गांव सरनाटोली निवासी सुन्दर उरांव का पुत्र भारतीय सेना का जवान दिलीप उरांव का पंजाब के भटिंडा में हृदय गति रुकने से निधन हो गया. वही रविवार को शहीद जवान का पार्थिव शरीर पैतृक गांव भड़गांव सरना टोली पहुंचते ही गांव में मातम छा गया. परिजन व ग्रामीणों  द्वारा नम आंखों से वीर शाहिद दिलीप उरांव को अंतिम विदाई दिया गया.  उसे पूर्व शाहिद जवान दिलीप उरांव का पार्थिव शरीर को सम्मान के साथ लोहरदगा स्थित बीएस कॉलेज से ही गांव के युवाओं ने पार्थिव को गांव तक लाने के लिए पहुंचे हुए थे.

शव को लाने के दौरान जगह जगह पर लोगों ने नम आंखों से अंतिम सलामी दिया. साथ ही स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने भी शहीद जवान के यात्रा में शामिल हुए. शाहिद के घर के आंगन में उपस्थित लोगों के आंखों से आंसू थमने का नाम नहीं ले रहा था. पार्थिव शरीर के साथ आये सेना के सूबेदार गोपाल मुंडा नद बताया कि  दिलीप उराँव की मृत्यु ड्यूटी के दौरान हृदय गति रुकने के कारण पंजाब राज्य के भटिंडा में हो गया.वही मां और परिजनों का दहाड़ सुनकर लोगों का कलेजा फटा जा रही था. 

Jharkhand Govt Ad
गांव में घर के आंगन में पूरा गांव एकत्र होकर शहीद का पार्थिव शरीर आने का इंतजार आंखों ही आंखों में रात भर करते रहे और जब भोर हुई तो परिजनों की नजरे उदास मन से द्वार की ओर टकटकी लगाए ताकती नजर आ रही थी. शाहिद जवान की मां कह रही थी. मेरा बेटा दिलीप को जवान दूध का कर्ज और माटी का कर्ज अदा किया जिस पर हम सभी को गौरव है. और अपना देश का बेटा होने का फर्ज अदा कर दिया जैसे ही शहीद का गांव सरना टोली पार्थिव शरीर पहुंचा पूरे गांव के लोग शहीद का एक झलक पाने के लिए बेचैन थे.

वही  शाहिद जवान का शव यात्रा में बाधाएं उत्पन्न न जिसके लिये सेन्हा थाना प्रभारी नीरज झा के निर्देश पर गस्ती दल यात्रा के साथ साथ पैतृक गांव तक पहुंची वीर जवान दिलीप उरांव का दो पुत्री व एक पुत्र है.जो अपने पिता के अंतिम यात्रा में शामिल हुए परन्तु बच्चों का आंख पिता को निहार रहा था.जैसे ही अंतिम संस्कार के लिये ले जाने के समय परिवार व गांव के लोगो ने अर्थी को कांधा दिया सब का मन रो पड़ा था.जिसे अश्रुपूरित नयनों से वीर शहीद जवान को अंतिम विदाई दिया गया.

यह भी पढ़ें: Lohardaga News: वार्ड नंबर-4 में कीचड़युक्त सड़क से बढ़ी परेशानी, पाइपलाइन के लिए सड़क तोड़े जाने से लोगों में नाराजगी

अंतिम संस्कार से पहले  पार्थिव शरीर को उनके पैतृक गांव सरना टोली में सूबेदार गोपाल मुंडा, नायब सूबेदार अनिल भगत, छोटेलाल हवलदार ए के पांडेय के अलावे अर्जुन यादव, समीर सिंह, सर्वजीत कुमार, सुशांत कुमार, सुमित कुँवर परमानंद कुमार, ठाकरे कल्पेश, पवार रोहित एवं अन्य जवानो द्वारा पूरे राजकीय सम्मान के साथ पुष्पार्चन कर सलामी दिया गया. साथ ही संसद प्रतिनिधि नंदकिशोर शुक्ला, जिला परिषद सदस्य राधा तिर्की एवं भूतपूर्व सैनिक वेलफेयर ट्रस्ट के अध्यक्ष धर्मराज महतो के साथ सैनिक ट्रस्ट के संरक्षक डॉक्टर टी साहू कैप्टन सहदेव भगत सूबेदार प्रवीण कुमार साहू के साथ अन्य पूर्व सैनिक व जन प्रतिनिधि तथा गन्य मान्य लोग शामिल थे.

यह भी पढ़ें: जैविक उद्यान के टिकट संग्रह और कैंटीन आवंटन पर उठे सवाल, लोहरदगा चैंबर ने मांगी जांच

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Latest News

Dhanbad News: पुटकी के ओझा तालाब में नहाने के दौरान 17 वर्षीय किशोर संजीत की डूबने से मौत Dhanbad News: पुटकी के ओझा तालाब में नहाने के दौरान 17 वर्षीय किशोर संजीत की डूबने से मौत
Palamu News: जिले के माध्यमिक और उच्च माध्यमिक विद्यालयों में सड़क सुरक्षा अभियान का सफल आयोजन
Palamu News: 'ऑपरेशन सफाया' के तहत पुलिस की बड़ी सफलता, देसी कार्बाइन संग तीन गिरफ्तार
Dumka News: शिकारीपाड़ा क्षेत्र में अवैध लॉटरी का काला कारोबार, गाढ़ी कमाई गंवा रहे मजदूर
Dumka News: प्रस्तावित MMDR एमेंडमेंट बिल के विरोध में झामुमो कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित
छात्रा अमीषा और सबिता के साथ हुई बदसलूकी पर भाजपा ने उठाए गंभीर सवाल, दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग
Hazaribagh News: पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने खनिज राजस्व को लेकर राज्य सरकार को घेरा
Hazaribagh News: फर्नेस ब्लास्ट हादसे के बाद गरमाई राजनीति, पूर्व विधायक अंबा प्रसाद पहुंचीं घटनास्थल
Lohardaga News: ड्यूटी के दौरान शहीद हुए जवान दिलीप उरांव को दी गई अंतिम विदाई
Pakur News: जनजाति सुरक्षा मंच ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अनुच्छेद 342 में संशोधन की रखी मांग
Pakur News: सुंदरपुर में पेसा कानून के तहत पारंपरिक ग्राम सभा का हुआ सफल आयोजन
Giridih News: प्राथमिक स्कूली बच्चों की गणितीय क्षमता सुधारने को शुरू हुआ ‘मोबाइल गुरु’ कार्यक्रम