Palamu News: 'ऑपरेशन सफाया' के तहत पुलिस की बड़ी सफलता, देसी कार्बाइन संग तीन गिरफ्तार

एसडीपीओ प्रशांत कुमार ने संभाली छापेमारी की कमान

Palamu News: 'ऑपरेशन सफाया' के तहत पुलिस की बड़ी सफलता, देसी कार्बाइन संग तीन गिरफ्तार
(पलामू के पांकी में 'ऑपरेशन सफाया' के तहत गिरफ्तार तीनों हथियारबंद अपराधियों के साथ पुलिस टीम

पलामू पुलिस ने 'ऑपरेशन सफाया' के तहत पांकी थाना क्षेत्र के कोलवा टोला में छापेमारी कर एक स्थानीय व्यापारी से लूट की योजना बना रहे चतरा निवासी तीन शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। अपराधियों के पास से एक देसी कार्बाइन, मैगजीन, सात कारतूस, दो मोटरसाइकिल और तीन मोबाइल जब्त किए गए हैं।

पलामू: पुलिस ने 'ऑपरेशन सफाया' के तहत एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए लूट की योजना बना रहे तीन शातिर अपराधियों को अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार किया है। अपराधियों के पास से एक देशी कार्बाइन, लोहे की मैगजीन, सात जिंदा कारतूस, एक खोखा, दो मोटरसाइकिल और तीन मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं।

व्यापारी से लूट की बना रहे थे योजना

पुलिस अधीक्षक (एसपी) पलामू को 22 अगस्त 2026 को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ अपराधी हथियार के बल पर एक स्थानीय व्यापारी से लूटपाट करने की फिराक में हैं। सूचना के सत्यापन और त्वरित कार्रवाई के लिए लेस्लीगंज (पांकी) के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (SDPO) प्रशांत कुमार-02 के नेतृत्व में एक विशेष छापामारी दल का गठन किया गया।

बराज के समीप कोलवा टोला से हुई गिरफ्तारी

Jharkhand Govt Ad
छापामारी दल ने पांकी थाना क्षेत्र अंतर्गत बराज से उत्तर, बनखेता जाने वाली ग्रामीण सड़क के किनारे स्थित टोला कोलवा में घेराबंदी कर तीन संदिग्धों को धर दबोचा। तलाशी लेने पर उनके पास से अवैध हथियार और कारतूस बरामद हुए, जिसके बाद तीनों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया।

गिरफ्तार अपराधियों का विवरण:

सुभन गंझू (38 वर्ष), पिता- बासुदेव गंझू

यह भी पढ़ें: Palamu News: टाउन हॉल में आयोजित दत्तोपंत ठेंगड़ी रोजगार मेले में उमड़ी युवाओं की भीड़

सकिंद्र गंझू (22 वर्ष), पिता- बिशु गंझू

यह भी पढ़ें: Palamu News: जिले के माध्यमिक और उच्च माध्यमिक विद्यालयों में सड़क सुरक्षा अभियान का सफल आयोजन

सुमन यादव (23 वर्ष), पिता- सुधीर यादव
(सभी निवासी: ग्राम सिकनी, थाना लावालौंग, जिला चतरा)

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Latest News

Dhanbad News: पुटकी के ओझा तालाब में नहाने के दौरान 17 वर्षीय किशोर संजीत की डूबने से मौत Dhanbad News: पुटकी के ओझा तालाब में नहाने के दौरान 17 वर्षीय किशोर संजीत की डूबने से मौत
Palamu News: जिले के माध्यमिक और उच्च माध्यमिक विद्यालयों में सड़क सुरक्षा अभियान का सफल आयोजन
Palamu News: 'ऑपरेशन सफाया' के तहत पुलिस की बड़ी सफलता, देसी कार्बाइन संग तीन गिरफ्तार
Dumka News: शिकारीपाड़ा क्षेत्र में अवैध लॉटरी का काला कारोबार, गाढ़ी कमाई गंवा रहे मजदूर
Dumka News: प्रस्तावित MMDR एमेंडमेंट बिल के विरोध में झामुमो कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित
छात्रा अमीषा और सबिता के साथ हुई बदसलूकी पर भाजपा ने उठाए गंभीर सवाल, दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग
Hazaribagh News: पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने खनिज राजस्व को लेकर राज्य सरकार को घेरा
Hazaribagh News: फर्नेस ब्लास्ट हादसे के बाद गरमाई राजनीति, पूर्व विधायक अंबा प्रसाद पहुंचीं घटनास्थल
Lohardaga News: ड्यूटी के दौरान शहीद हुए जवान दिलीप उरांव को दी गई अंतिम विदाई
Pakur News: जनजाति सुरक्षा मंच ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अनुच्छेद 342 में संशोधन की रखी मांग
Pakur News: सुंदरपुर में पेसा कानून के तहत पारंपरिक ग्राम सभा का हुआ सफल आयोजन
Giridih News: प्राथमिक स्कूली बच्चों की गणितीय क्षमता सुधारने को शुरू हुआ ‘मोबाइल गुरु’ कार्यक्रम