झारखंड पुलिस के जवान शशांक पाण्डेय के निधन से रेड़मा में शोक, जवानों ने दी अंतिम सलामी
लातेहार जिला बल में कार्यरत शशांक पाण्डेय पिछले कई माह से बीमारी से जूझ रहे थे
झारखंड पुलिस के लातेहार जिला बल में कार्यरत शशांक पाण्डेय के निधन से मेदिनीनगर के रेड़मा स्थित परशुराम नगर में शोक की लहर है। शशांक पिछले कई माह से बीमारी से जूझ रहे थे और इलाज के दौरान उनका निधन हो गया। पार्थिव शरीर को उनके आवास पर लाया गया, जहां जिला बल के जवानों ने झारखंड पुलिस की ओर से अंतिम सलामी देकर श्रद्धांजलि अर्पित की।
पलामू: झारखंड पुलिस के लातेहार जिला बल में कार्यरत शशांक पाण्डेय के निधन से मेदिनीनगर के रेड़मा स्थित परशुराम नगर में शोक की लहर है। शशांक पिछले कई माह से बीमारी से जूझ रहे थे। इलाज के दौरान उनका निधन हो गया। निधन की खबर मिलते ही परिजनों, मित्रों, सहकर्मियों और शुभचिंतकों में मायूसी छा गई।
शशांक पाण्डेय के पार्थिव शरीर को उनके आवास लाया गया, जहां जिला बल के जवानों ने झारखंड पुलिस की ओर से सलामी देकर श्रद्धांजलि अर्पित की। पुलिस जवानों की अंतिम सलामी के दौरान माहौल गमगीन हो गया। बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और उनके मित्र अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे और नम आंखों से श्रद्धांजलि दी।
बाद में मेदिनीनगर के पंपूकल घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया, जहां परिजनों, मित्रों और शुभचिंतकों ने नम आंखों से उन्हें अंतिम विदाई दी। उनके निधन से पुलिस विभाग के साथ-साथ रेड़मा क्षेत्र में भी शोक व्याप्त है।
Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.
Related Posts


Latest News








