Palamu News: उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत की अध्यक्षता में जिला स्तरीय एनकोर्ड समिति की बैठक

अवैध मादक पदार्थों की तस्करी पर रोको

Palamu News: उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत की अध्यक्षता में जिला स्तरीय एनकोर्ड समिति की बैठक
(पलामू एनकोर्ड बैठक)

पलामू समाहरणालय सभागार में उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत की अध्यक्षता में जिला स्तरीय एनकोर्ड समिति की बैठक हुई, जिसमें अफीम व गांजा तस्करी रोकने के लिए संवेदनशील मार्गों पर विशेष चेकिंग का निर्देश दिया गया। बैठक से अनुपस्थित रहने पर ड्रग इंस्पेक्टर से स्पष्टीकरण मांगने का आदेश जारी किया गया।

पलामू: उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी दिलीप प्रताप सिंह शेखावत की अध्यक्षता में मंगलवार को समाहरणालय सभागार में जिला स्तरीय नार्कोटिक्स समन्वय समिति (एनकोर्ड) की बैठक आयोजित हुई। बैठक में जिले में मादक पदार्थों की तस्करी, अवैध बिक्री एवं नशीले पदार्थों के दुरुपयोग की रोकथाम को लेकर की जा रही कार्रवाई की समीक्षा की गयी।

बैठक में उपायुक्त ने सर्वप्रथम जुलाई माह में मादक पदार्थों के संबंध में एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज प्राथमिकी की समीक्षा की। उन्होंने संबंधित मामलों में अब तक की गयी कार्रवाई एवं वर्तमान स्थिति की जानकारी ली तथा लंबित मामलों में नियमानुसार प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

Jharkhand Govt Ad
इसके पश्चात डीसी शेखावत ने जिले में अफीम एवं गांजा जैसे मादक पदार्थों की तस्करी के संभावित रूटों की जानकारी ली। उन्होंने संवेदनशील मार्गों एवं क्षेत्रों की पहचान करते हुए संबंधित विभागों एवं पुलिस पदाधिकारियों को इन मार्गों पर विशेष निगरानी एवं प्रभावी चेकिंग अभियान चलाने पर बल दिया।

उन्होंने कहा कि मादक पदार्थों के अवैध कारोबार पर प्रभावी रोकथाम के लिए पुलिस एवं संबंधित विभागों के बीच बेहतर समन्वय आवश्यक है। उन्होंने सूचना तंत्र को मजबूत करते हुए संदिग्ध गतिविधियों पर त्वरित कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

यह भी पढ़ें: Palamu News: उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत और एसपी कपील चौधरी ने किया परेड निरीक्षण

बैठक में ड्रग इंस्पेक्टर के अनुपस्थित रहने पर उपायुक्त ने इसे गंभीरता से लेते हुए उनसे स्पष्टीकरण पूछने का निर्देश दिया। उन्होंने सभी संबंधित पदाधिकारियों को बैठक में निर्धारित समय पर उपस्थित रहने तथा अपने-अपने विभाग से संबंधित कार्यों की नियमित समीक्षा एवं अनुपालन सुनिश्चित करने की बात कही।

यह भी पढ़ें: Palamu News: उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने की राजस्व संग्रहण व विकास कार्यों की गहन समीक्षा

बैठक में नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने, युवाओं एवं विद्यार्थियों को नशे से दूर रखने तथा नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूकता बढ़ाने को लेकर भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गये। मौके पर पुलिस अधीक्षक कपील चौधरी, सिविल सर्जन, जिला शिक्षा पदाधिकारी, फ़ूड इंस्पेक्टर संबंधित विभागों के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Latest News

Palamu News: उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत की अध्यक्षता में जिला खनन टास्क फोर्स की समीक्षा बैठक Palamu News: उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत की अध्यक्षता में जिला खनन टास्क फोर्स की समीक्षा बैठक
Palamu News: उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत की अध्यक्षता में जिला स्तरीय एनकोर्ड समिति की बैठक
Shravani Mela 2026: राजकीय श्रावणी मेला के 20वें दिन रिमझिम बारिश के बीच शिवमय हुई बाबा नगरी
Dumka News: प्रो. सुलेमान हांसदा निर्विरोध चुने गए शिक्षक प्रतिनिधि, विश्वविद्यालय निर्वाचन अधिकारी ने दी बधाई
Dumka News: आजसू पार्टी प्रमंडल कार्यालय में देशभक्ति और हर्षोल्लास के साथ फहराया गया तिरंगा
Pakur News: एमएमडीआर संशोधन विधेयक-2026 के खिलाफ बूथ स्तर तक आंदोलन करेगी झामुमो
Pakur News: उपायुक्त मेघा भारद्वाज ने हाथकाठी और रानीपुर के पांच मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण
Pakur News: महेशपुर-गुम्मामोड़ मार्ग पर दर्दनाक सड़क हादसा, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया सड़क जाम
Hazaribagh News: नई दिल्ली में झारखंड महोत्सव-02 का भव्य आयोजन, लोक संस्कृति की दिखी शानदार झलक
Hazaribagh News: आरोग्यम सुपरस्पेशलिटी अस्पताल में 22 अगस्त को लगेगा निःशुल्क मेगा सर्जरी शिविर
Hazaribagh News: उपायुक्त हेमंत सती की अध्यक्षता में आयोजित हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
Chatra News: मंडलकारा बंदी मौत मामला, हिरासत में लिए गए भाकपा माले नेता नहीं हुए रिहा