Pakur News: महेशपुर-गुम्मामोड़ मार्ग पर दर्दनाक सड़क हादसा, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

मुआवजे की मांग को लेकर सड़क जाम

Pakur News: महेशपुर-गुम्मामोड़ मार्ग पर दर्दनाक सड़क हादसा, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया सड़क जाम
(महेशपुर डूमरघट्टी सड़क जाम)

महेशपुर-गुम्मामोड़ मुख्य मार्ग पर डूमरघट्टी के समीप हाईवा की चपेट में आने से 45 वर्षीय फ्रांसिस हेम्ब्रम की मौत हो गई। घटना के विरोध में परिजनों को मुआवजे की मांग लेकर ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया, जिससे वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।

महेशपुर: महेशपुर-गुम्मामोड़ मुख्य सड़क पर डूमरघट्टी गांव के समीप सोमवार देर शाम तेज रफ्तार हाईवा की चपेट में आने से 45 वर्षीय फ्रांसिस हेम्ब्रम की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना के बाद हाईवा चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया।

हादसे की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए। ग्रामीणों ने मृतक के परिजनों को उचित मुआवजा देने की मांग को लेकर सड़क जाम कर दिया। मंगलवार तक सड़क जाम रहने के कारण महेशपुर-गुम्मामोड़ मुख्य मार्ग के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। इससे राहगीरों और वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

Jharkhand Govt Ad
ग्रामीणों ने तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण लगाने तथा मृतक के परिजनों को शीघ्र मुआवजा उपलब्ध कराने की मांग की। घटना के बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी है तथा फरार चालक की तलाश की जा रही है।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Latest News

Palamu News: उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत की अध्यक्षता में जिला खनन टास्क फोर्स की समीक्षा बैठक Palamu News: उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत की अध्यक्षता में जिला खनन टास्क फोर्स की समीक्षा बैठक
Palamu News: उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत की अध्यक्षता में जिला स्तरीय एनकोर्ड समिति की बैठक
Shravani Mela 2026: राजकीय श्रावणी मेला के 20वें दिन रिमझिम बारिश के बीच शिवमय हुई बाबा नगरी
Dumka News: प्रो. सुलेमान हांसदा निर्विरोध चुने गए शिक्षक प्रतिनिधि, विश्वविद्यालय निर्वाचन अधिकारी ने दी बधाई
Dumka News: आजसू पार्टी प्रमंडल कार्यालय में देशभक्ति और हर्षोल्लास के साथ फहराया गया तिरंगा
Pakur News: एमएमडीआर संशोधन विधेयक-2026 के खिलाफ बूथ स्तर तक आंदोलन करेगी झामुमो
Pakur News: उपायुक्त मेघा भारद्वाज ने हाथकाठी और रानीपुर के पांच मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण
Pakur News: महेशपुर-गुम्मामोड़ मार्ग पर दर्दनाक सड़क हादसा, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया सड़क जाम
Hazaribagh News: नई दिल्ली में झारखंड महोत्सव-02 का भव्य आयोजन, लोक संस्कृति की दिखी शानदार झलक
Hazaribagh News: आरोग्यम सुपरस्पेशलिटी अस्पताल में 22 अगस्त को लगेगा निःशुल्क मेगा सर्जरी शिविर
Hazaribagh News: उपायुक्त हेमंत सती की अध्यक्षता में आयोजित हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
Chatra News: मंडलकारा बंदी मौत मामला, हिरासत में लिए गए भाकपा माले नेता नहीं हुए रिहा