Chatra News: मंडलकारा बंदी मौत मामला, हिरासत में लिए गए भाकपा माले नेता नहीं हुए रिहा

एसपी को आवेदन देकर बिना शर्त रिहाई मांगी

Chatra News: मंडलकारा बंदी मौत मामला, हिरासत में लिए गए भाकपा माले नेता नहीं हुए रिहा
(चतरा बंदी मौत प्रदर्शन)

चतरा मंडलकारा में बंदी की मौत के बाद सड़क जाम प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिए गए भाकपा माले यूथ संयोजक आशीष प्रजापति को न छोड़े जाने पर विवाद बढ़ गया है। भाकपा माले ने एसपी को आवेदन देकर थाना प्रभारी पर सीएलए एक्ट में फंसाने की धमकी का आरोप लगाते हुए आशीष की बिना शर्त रिहाई की मांग की है।

चतरा: मंडलकारा में बंदी की मौत के बाद सड़क जाम करने के मामले में हिरासत में लिए गए भाकपा माले यूथ के जिला संयोजक आशीष प्रजापति को अब तक नहीं छोड़े जाने का मामला सामने आया है। सड़क जाम के दौरान पुलिस ने करीब 10 से 15 लोगों को हिरासत में लिया था। इनमें से आशीष को छोड़कर अन्य सभी लोगों को सोमवार देर शाम छोड़ दिया गया। 

आशीष को हिरासत में रखे जाने को लेकर भाकपा माले जिला सचिव मनोज कुमार प्रजापति ने पुलिस अधीक्षक को आवेदन देकर उन्हें बगैर शर्त रिहा करने की मांग की है। आवेदन में आरोप लगाया गया है कि थाना प्रभारी द्वारा आशीष को सीएलए एक्ट में फंसाकर जेल भेजने की धमकी दी जा रही है। कहा कि बंदी की मौत के बाद मृतक के परिजन व स्थानीय लोग न्याय की मांग को लेकर सड़क पर उतरे थे। 

Jharkhand Govt Ad
इस दौरान पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में लिया था। अन्य लोगों को छोड़ दिया गया, लेकिन आशीष को अब तक हिरासत में रखा गया है। भाकपा माले ने पुलिस अधीक्षक से मामले में हस्तक्षेप करते हुए आशीष प्रजापति को तत्काल एवं बिना शर्त रिहा करने की मांग की है। साथ ही थाना प्रभारी पर लगाए गए आरोपों की जांच कराने की भी मांग की है।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Latest News

Palamu News: उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत की अध्यक्षता में जिला स्तरीय एनकोर्ड समिति की बैठक Palamu News: उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत की अध्यक्षता में जिला स्तरीय एनकोर्ड समिति की बैठक
Shravani Mela 2026: राजकीय श्रावणी मेला के 20वें दिन रिमझिम बारिश के बीच शिवमय हुई बाबा नगरी
Dumka News: प्रो. सुलेमान हांसदा निर्विरोध चुने गए शिक्षक प्रतिनिधि, विश्वविद्यालय निर्वाचन अधिकारी ने दी बधाई
Dumka News: आजसू पार्टी प्रमंडल कार्यालय में देशभक्ति और हर्षोल्लास के साथ फहराया गया तिरंगा
Pakur News: एमएमडीआर संशोधन विधेयक-2026 के खिलाफ बूथ स्तर तक आंदोलन करेगी झामुमो
Pakur News: उपायुक्त मेघा भारद्वाज ने हाथकाठी और रानीपुर के पांच मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण
Pakur News: महेशपुर-गुम्मामोड़ मार्ग पर दर्दनाक सड़क हादसा, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया सड़क जाम
Hazaribagh News: नई दिल्ली में झारखंड महोत्सव-02 का भव्य आयोजन, लोक संस्कृति की दिखी शानदार झलक
Hazaribagh News: आरोग्यम सुपरस्पेशलिटी अस्पताल में 22 अगस्त को लगेगा निःशुल्क मेगा सर्जरी शिविर
Hazaribagh News: उपायुक्त हेमंत सती की अध्यक्षता में आयोजित हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
Chatra News: मंडलकारा बंदी मौत मामला, हिरासत में लिए गए भाकपा माले नेता नहीं हुए रिहा
Koderma News: सतडीहा में पारिवारिक विवाद से परेशान युवक ने फेसबुक लाइव में किया सुसाइड का प्रयास