Giridih News: भाजपा प्रवक्ता बिजय चौरसिया की पहल रंग लाई, जलीय सूर्य मंदिर के सामने सड़क मरम्मत शुरू

टेंडर प्रक्रिया पूरी होने से पहले ही शुरू कराया गया मरम्मत कार्य

Giridih News: भाजपा प्रवक्ता बिजय चौरसिया की पहल रंग लाई, जलीय सूर्य मंदिर के सामने सड़क मरम्मत शुरू
जलीय सूर्य मंदिर के सामने शुरू हुआ सड़क मरम्मत कार्य।

गिरिडीह के जमुआ स्थित जलीय सूर्य मंदिर, मिर्जागंज जगन्नाथडीह के सामने लंबे समय से जर्जर और जानलेवा बनी सड़क की मरम्मत शुरू हो गई है। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता बिजय चौरसिया की अपील और उपायुक्त के निर्देश पर सड़क निर्माण विभाग ने टेंडर प्रक्रिया पूरी होने से पहले ही अस्थायी मरम्मत कार्य शुरू कराया।

गिरिडीह: जमुआ जलीय सूर्य मंदिर, मिर्जागंज जगन्नाथडीह के सामने जानलेवा बन चुके गड्ढों और टूटी सड़क की मरम्मती का कार्य अंततः शुरू हो गया है। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता बिजय चौरसिया द्वारा उपायुक्त (डीसी) से की गई मार्मिक अपील और समाचार पत्रों द्वारा खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किए जाने के बाद प्रशासन ने इस मामले में त्वरित संज्ञान लिया है।

"आए दिन हो रहे थे गंभीर हादसे"

विदित हो कि मंदिर के सामने सड़क पर बने गहरे गड्ढों के कारण आए दिन वाहन चालक दुर्घटना का शिकार हो रहे थे। छोटी गाड़ियां पलट रही थीं, जिससे कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए और लोगों के हाथ-पांव तक टूट गए। स्थिति की भयावहता को देखते हुए मंदिर समिति ने यह मामला भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता बिजय चौरसिया के संज्ञान में दिया था। इसके बाद श्री चौरसिया ने उपायुक्त को पत्र लिखा और सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर जनहित में सड़क की अविलंब मरम्मती की मांग उठाई थी।

"डीसी के निर्देश पर टेंडर से पहले ही शुरू हुआ काम" 

Jharkhand Govt Ad
अपील का असर यह हुआ कि मंगलवार को सड़क निर्माण विभाग के अभियंता राहुल दुबे स्वयं कार्यस्थल पर पहुंचे। उनकी देखरेख में हाइवा से मेटल मिक्सर गिराया गया और जेसीबी लगाकर मरम्मती कार्य की विधिवत शुरुआत कर दी गई। अभियंता ने बताया कि फिलहाल टेंडर से जुड़ी कागजी प्रक्रिया पूरी होने में करीब एक सप्ताह का समय लगेगा, लेकिन उपायुक्त महोदय के विशेष निर्देश पर इसे तत्काल दुरुस्त किया जा रहा है। उन्होंने आश्वस्त किया कि सड़क के इस हिस्से को पूरी तरह से पिचिंग कर सुरक्षित बना दिया जाएगा ताकि वाहन चालकों को कोई परेशानी न हो।

कांवरियों का है मुख्य मार्ग, टला बड़ा खतरा

यह मार्ग धार्मिक दृष्टिकोण से बेहद महत्वपूर्ण है। सावन के महीने में लाखों कांवरिए इसी मुख्य पथ से होकर भगवान भोलेनाथ के जलार्पण के लिए देवघर व सुल्तानगंज की यात्रा करते हैं। यहां कांवरियों का ठहराव भी होता है। बारिश के दिनों में रात के समय जलभराव के कारण ये गड्ढे दिखाई नहीं देते थे, जिससे किसी बड़ी दुर्घटना की आशंका बनी रहती थी। मरम्मती कार्य शुरू होने से यह बड़ा खतरा टल गया है।

यह भी पढ़ें: Giridih News: जलीय सूर्य मंदिर के सामने बना जानलेवा गड्ढा, रोज हो रहे हादसे

"अधिकारियों की संवेदनशीलता की हुई सराहना" 

उपायुक्त की इस त्वरित पहल की भाजपा प्रवक्ता बिजय चौरसिया ने खुले कंठ से सराहना की है। उन्होंने कहा कि कुछ पदाधिकारी वाकई जनता के प्रति बेहद संवेदनशील होते हैं। सड़क दुरुस्त होने की खबर से मंदिर समिति, आसपास के दुकानदारों और क्षेत्र के आम लोगों ने भी राहत की सांस ली है और प्रशासन के इस कदम का जोरदार स्वागत किया है।

यह भी पढ़ें: Giridih News: पंचायत स्तर पर खेल प्रतियोगिताएं आयोजित करने के निर्देश, खिलाड़ियों को मिलेगा मंच

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Susmita Rani
Susmita Rani Picture

Susmita Rani is a journalist and content writer associated with Samridh Jharkhand. She regularly writes and reports on grassroots news from Jharkhand, covering social issues, agriculture, administration, public concerns, and daily horoscopes. Her writing focuses on factual accuracy, clarity, and public interest.

Latest News

Hazaribagh  News: बड़कागांव सीएचसी में जच्चा-बच्चा की मौत पर जनाक्रोश, 9 घंटे बाद खत्म हुआ धरना Hazaribagh News: बड़कागांव सीएचसी में जच्चा-बच्चा की मौत पर जनाक्रोश, 9 घंटे बाद खत्म हुआ धरना
Sahibganj News: :हावड़ा–राजगीर स्पेशल ट्रेन की वापसी की उम्मीद, साहिबगंज रूट के यात्रियों को राहत
सिडनी में झारखंड के उद्योगपति अरुण सिन्हा हुए सम्मानित, बढ़ाया देश और राज्य का मान
Ranchi News: SIR पर कांग्रेस का हमला, मतदाता सूची की गड़बड़ियों की उच्चस्तरीय जांच की मांग
Koderma News: DAV पब्लिक स्कूल में नियमित सामूहिक पीटी, स्वस्थ शरीर-स्वस्थ मन का दिया संदेश
Koderma News: सेक्रेड हार्ट स्कूल में प्रोजेक्ट बेस्ड लर्निंग, विद्यार्थियों ने पेश किए आकर्षक विज्ञान मॉडल
Jharkhand Politics: विधानसभा में गूंजेगा JPSC-JSSC मामला, बाबूलाल मरांडी ने सरकार को घेरा
Shravani Mela 2026 : देवघर प्रशासन की डिजिटल पहल, श्रावणी मेला में फोटो अपलोड कर दर्ज करा सकेंगे शिकायत
JPSC विवाद: रांची में आंदोलनरत छात्रों से हेमंत सोरेन ने की वार्ता पहल, सर्किट हाउस में बुलाया प्रतिनिधिमंडल
Ranchi News: सीसीएल अरगड़ा क्षेत्र में लगा समाधान शिविर, अधिकांश शिकायतों का मौके पर समाधान
JPSC विवाद: पाकुड़ में JLKM का प्रदर्शन, युवाओं के मुद्दों पर सरकार से की 11 सूत्री मांग
Facebook Controversy: प्रधानमंत्री का वीडियो हटाने पर मेटा से जवाब तलब, मार्क जुकरबर्ग से तीन दिन में बिना शर्त माफी की मांग