Ranchi News: सीसीएल अरगड़ा क्षेत्र में लगा समाधान शिविर, अधिकांश शिकायतों का मौके पर समाधान
निदेशालय (मानव संसाधन) के तत्वावधान में आयोजित हुआ एक दिवसीय समाधान शिविर
सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (सीसीएल) के निदेशालय (मानव संसाधन) की ओर से अरगड़ा क्षेत्र में एक दिवसीय समाधान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कर्मचारियों ने आवास अनुरक्षण, पदोन्नति और अन्य सेवा संबंधी समस्याएं प्रबंधन के समक्ष रखीं।
रांची: सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड के निदेशालय के द्वारा आज अरगड़ा क्षेत्र में एक दिवसीय समाधान शिविर का सफल आयोजन किया गया। शिविर का आयोजन प्रातः 11:00 बजे से अपराह्न 4:00 बजे तक किया गया, जिसमें कर्मचारियों ने अपनी विभिन्न सेवा संबंधी समस्याओं एवं शिकायतों को प्रबंधन के समक्ष रखा।
शिविर की अध्यक्षता समाधान प्रकोष्ठ के मुख्य प्रबंधक गौतम चौधरी ने की। इस अवसर पर अरगड़ा क्षेत्र के स्टाफ अधिकारी (मानव संसाधन एवं प्रशासन ) राजीव कुमार , मुख्य प्रबंधक (कार्मिक) तेजविंदर सिंह सहित ऋचा टाइटस (वरि प्रबंधक मानव संसाधन/नोडल अधिकारी समाधान सेल ), स्टाफ अधिकारी (सिविल), सभी इकाईओं के मानव संसाधन अधिकारी एवं अन्य उपस्थित रहे।

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.
Related Posts


Latest News







