JPSC-JSSC Recruitment Controversy: राज्यपाल से मिले मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, छात्र आंदोलन पर हुई चर्चा

लोक भवन में राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के बीच हुई मुलाकात

JPSC-JSSC Recruitment Controversy: राज्यपाल से मिले मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, छात्र आंदोलन पर हुई चर्चा
राज्यपाल से मुलाकात करते मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बुधवार को लोक भवन में राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से मुलाकात कर जेपीएससी और जेएसएससी की भर्ती प्रक्रियाओं में कथित अनियमितताओं तथा रांची में चल रहे छात्र आंदोलन की जानकारी दी।

रांची: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बुधवार को लोक भवन में राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से मुलाकात कर झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) और झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) की भर्ती प्रक्रियाओं में कथित अनियमितताओं तथा रांची में चल रहे छात्र आंदोलन की जानकारी दी।

भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता पर राज्यपाल ने दिया जोर

बैठक के दौरान राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने कहा कि छात्रहित सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने भर्ती एवं परीक्षा प्रक्रियाओं में पारदर्शिता, निष्पक्षता और युवाओं का विश्वास हर हाल में बनाए रखने पर बल दिया। राज्यपाल ने कहा कि आयोगों की कार्यप्रणाली ऐसी होनी चाहिए, जिससे उनकी विश्वसनीयता और पारदर्शिता पर किसी प्रकार का प्रश्नचिह्न न लगे।

छात्रों को न्याय दिलाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री

Jharkhand Govt Ad
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्यपाल को आश्वस्त किया कि राज्य सरकार छात्रों के साथ किसी भी प्रकार का अन्याय नहीं होने देगी। उन्होंने कहा कि जेपीएससी-जेएसएससी भर्ती विवाद के संबंध में छात्रों को न्याय दिलाने के लिए सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध है और आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

मुख्य सचिव भी रहे मौजूद

इस अवसर पर राज्य के मुख्य सचिव अविनाश कुमार भी उपस्थित रहे। बैठक में भर्ती विवाद, छात्र आंदोलन और आगे की कार्रवाई को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

यह भी पढ़ें: Dhanbad News: बीसीसीएल क्षेत्रों में सीआईएसएफ की कड़ाई, अवैध मुहानों की जेसीबी से कराई भराई

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Mohit Sinha
Mohit Sinha Picture

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.

Latest News

Shravani Mela 2026 :  देवघर प्रशासन की डिजिटल पहल, श्रावणी मेला में फोटो अपलोड कर दर्ज करा सकेंगे शिकायत Shravani Mela 2026 : देवघर प्रशासन की डिजिटल पहल, श्रावणी मेला में फोटो अपलोड कर दर्ज करा सकेंगे शिकायत
JPSC विवाद: रांची में आंदोलनरत छात्रों से हेमंत सोरेन ने की वार्ता पहल, सर्किट हाउस में बुलाया प्रतिनिधिमंडल
Ranchi News: सीसीएल अरगड़ा क्षेत्र में लगा समाधान शिविर, अधिकांश शिकायतों का मौके पर समाधान
JPSC विवाद: पाकुड़ में JLKM का प्रदर्शन, युवाओं के मुद्दों पर सरकार से की 11 सूत्री मांग
Facebook Controversy: प्रधानमंत्री का वीडियो हटाने पर मेटा से जवाब तलब, मार्क जुकरबर्ग से तीन दिन में बिना शर्त माफी की मांग
Palamu News: पिपरा के धनमानी +2 उच्च विद्यालय में विद्यालय प्रबंधन समिति गठन की तैयारी पूरी
Palamu Crime News: गैंगस्टर सुजीत सिन्हा का अंतिम संस्कार, पैरोल पर पहुंचीं पत्नी रिया, बेटे अक्षत ने दी मुखाग्नि
Palamu News: हरिहरगंज के वार्ड-5 में सड़क और नाली निर्माण योजना का हुआ शिलान्यास
Giridih News: स्पीड पोस्ट की धुंधली रसीदों से उपभोक्ता परेशान, डाक विभाग को भेजी शिकायत
Sahibganj News: 1 अक्टूबर तक 18 वर्ष के होने वाले युवा भरें फॉर्म-6, डीसी ने की अपील
JPSC-JSSC Recruitment Controversy: राज्यपाल से मिले मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, छात्र आंदोलन पर हुई चर्चा
युवाओं को नशे से दूर रखना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी: संतोष गंगवार