Giridih News: स्पीड पोस्ट की धुंधली रसीदों से उपभोक्ता परेशान, डाक विभाग को भेजी शिकायत
सुनील खंडेलवाल ने डाक विभाग से की स्पष्ट रसीद जारी करने की मांग
गिरिडीह प्रधान डाकघर में स्पीड पोस्ट और अन्य डाक सेवाओं के दौरान लगातार अपठनीय रसीदें जारी होने का मामला सामने आया है। सामाजिक कार्यकर्ता सुनील खंडेलवाल ने इस संबंध में दोबारा शिकायत दर्ज कराते हुए दोषपूर्ण प्रिंटर बदलने, नई प्रिंटिंग मशीन लगाने और जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की है।
गिरिडीह: गिरिडीह प्रधान डाकघर से स्पीड पोस्ट एवं अन्य डाक सेवाओं के दौरान लगातार अपठनीय (Unreadable) रसीदें जारी किए जाने का मामला सामने आया है।
इस संबंध में सुनील खंडेलवाल ने पूर्व में लिखित शिकायत देने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं होने पर पुनः सक्षम प्राधिकारी के समक्ष शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में कहा गया है कि अपठनीय रसीदों के कारण आर्टिकल नंबर, प्राप्तकर्ता का विवरण तथा अन्य आवश्यक सूचनाएं स्पष्ट रूप से पढ़ी नहीं जा रही हैं। इससे ट्रैकिंग, शिकायत निवारण एवं अन्य आवश्यक प्रक्रियाओं में उपभोक्ताओं को गंभीर कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। यह स्थिति डाक विभाग की सेवा गुणवत्ता तथा उपभोक्ता हितों पर प्रतिकूल प्रभाव डाल रही है।

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.
Related Posts


Latest News







