Giridih News: JPSC-JSSC धांधली के विरोध में भाजयुमो का आक्रोश प्रदर्शन, समाहरणालय तक निकाला जुलूस
बेरोजगारी भत्ता और नौकरियों के वादे याद दिलाए
गिरिडीह में JPSC व JSSC भर्ती घोटालों के विरोध में भाजयुमो ने पपरवाटांड़ से समाहरणालय तक आक्रोश मार्च निकाला। प्रदर्शनकारियों ने मुख्यमंत्री के इस्तीफे और घोटालों की उच्च स्तरीय जांच की मांग को लेकर राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा।
गिरिडीह: झारखंड में JPSC एवं JSSC भर्ती प्रक्रियाओं में सामने आए कथित घोटालों के विरोध तथा आंदोलनरत छात्रों के समर्थन में भारतीय जनता युवा मोर्चा, गिरिडीह महानगर के तत्वावधान में शनिवार को आक्रोश प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम के तहत बड़ी संख्या में भाजयुमो कार्यकर्ता, युवा एवं छात्र पपरवाटांड़ दुर्गा मंडा के समीप एकत्रित हुए, जहां से जुलूस की शक्ल में समाहरणालय तक मार्च निकाला गया। प्रदर्शनकारियों ने युवाओं के अधिकार, पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया एवं दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की मांग को लेकर जोरदार नारेबाजी की।
इस दौरान समाहरणालय के मुख्य द्वार पर वक्ताओं ने कहा छात्रों के न्यायपूर्ण अधिकारों की इस लड़ाई में उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर संघर्ष करेगा। राज्य सरकार जवाबदेही स्वीकार करे और मुख्यमंत्री नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए अपने पद से इस्तीफा दें। साथ ही भर्ती घोटालों की निष्पक्ष एवं उच्च स्तरीय जांच कर दोषियों पर कठोर कार्रवाई की जाए तथा दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा न जाए। जब तक झारखंड के युवाओं को न्याय नहीं मिलेगा, तब तक भारतीय जनता युवा मोर्चा का संघर्ष निरंतर जारी रहेगा।”



लेकिन सरकार में आते ही आपने सबसे पहले युवा और छात्रों को छलने के साथ साथ अन्याय करना शुरू कर दिए। आपके सरकार में प्रदेश की जो भी बहाली हुई उसमें आपकी ही सरकार दलाली करने लगी और युवा और छात्रों के हक अधिकार को बेचने लगी। इस प्रदर्शन के माध्यम से आप को सलाह दे रहा हूँ कि प्रदेश की बहाली में सरकार की दलाली बंद करिये और युवा और छात्रों को न्याय दीजिए नहीं तो यही युवा और छात्रों आपको गद्दी पर बिठायी है यही आपको गद्दी से हटाने का काम करेगी।
इसके पश्चात उपायुक्त, गिरिडीह के माध्यम से राज्यपाल महोदया के नाम ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में JPSC एवं JSSC भर्ती प्रक्रियाओं की निष्पक्ष और उच्च स्तरीय जांच, दोषियों पर कठोर कार्रवाई, अभ्यर्थियों के साथ हुए अन्याय का समाधान तथा भविष्य में पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रिया सुनिश्चित करने की मांग की गई। इस अवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा के साथ साथ पार्टी के पदाधिकारी कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में छात्र- युवा उपस्थित रहे।
इस मौके पर प्रदेश कार्य समिति सदस्य दिनेश यादव, जिला महामंत्री संदीप डंगाईच, जिला उपाध्यक्ष देवराज, संगीता सेठ, नविन सिन्हा, जिला मंत्री सुरेश प्रसाद मंडल, दिपक यादव, पुर्व मेयर सुनील पासवान, सोनू सिंह, सतीश मंडल, विक्रम तरवे, राहुल राज, अभिनव जीत, प्रियांशु शेखर, श्रेयांश सौरव, रितेश पांडे, प्रसिद्ध राज, परिणय सिन्हा, राकेश सिंह, राहुल तुरी, रोहित यादव, राहुल सिंह, राहुल कुमार, राहुल यादव, सत्यम सिंह, अनुज, मोनू, राम बाबू साव, बबलू दास, श्यामकान्त तिवारी, गोपी तुरी सहित अन्य लोग उपस्तिथ।
Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.
Related Posts


Latest News


