Koderma News: ग्रिज़ली विद्यालय में विश्व इमोजी दिवस पर प्री-प्राइमरी बच्चों ने बिखेरी अनूठी छटा
सेल्फी कॉर्नर में बच्चों ने खिंचवाईं मनमोहक तस्वीरें
कोडरमा के तिलैया डैम स्थित ग्रिज़ली विद्यालय में विश्व इमोजी दिवस पर प्री-प्राइमरी बच्चों के लिए रचनात्मक गतिविधियों का आयोजन किया गया, जिसका उद्देश्य खेल-खेल में बच्चों की भावनात्मक समझ और संवाद कौशल को मजबूत करना था।
कोडरमा: तिलैया डैम स्थित ग्रिज़ली विद्यालय में विश्व इमोजी दिवस के अवसर पर प्री-प्राइमरी वर्ग के नन्हे-मुन्ने विद्यार्थियों के लिए आनंद, रचनात्मकता एवं आत्म-अभिव्यक्ति से भरपूर गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों को विभिन्न भावनाओं की पहचान कराना, उन्हें सहजता से व्यक्त करने के लिए प्रेरित करना तथा उनके संवाद कौशल एवं आत्मविश्वास का विकास करना था।
कार्यक्रम का सफल समन्वयन प्री-प्राइमरी समन्वयक बनानी नियोगी के मार्गदर्शन में किया गया। गतिविधि प्रभारी श्वेता प्रकाश रहीं, जबकि आयोजन को सफल बनाने में एवेली बर्नवाल एवं काजल प्रवीण ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस अवसर पर एल.के.जी. के विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह के साथ इमोजी पज़ल सॉल्व करें, गुब्बारों पर भाव-चित्र (एक्सप्रेशन) चिपकाएँ, एक्सप्रेशन वॉक तथा सेल्फी कॉर्नर जैसी आकर्षक एवं ज्ञानवर्धक गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लिया।


विश्व इमोजी दिवस जैसी गतिविधियाँ बच्चों को अपनी भावनाओं को सहजता से समझने और सकारात्मक ढंग से अभिव्यक्त करने का अवसर प्रदान करती हैं। ऐसे आयोजन बच्चों में आत्मविश्वास, संप्रेषण कौशल, रचनात्मक सोच तथा सहयोग की भावना विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
कार्यक्रम का समापन बच्चों की उत्साहपूर्ण सहभागिता, मधुर मुस्कानों एवं यादगार अनुभवों के साथ हुआ। विद्यालय परिवार ने इस अवसर पर यह संदेश दिया कि हर मुस्कान, हर भावना और हर अभिव्यक्ति का अपना विशेष महत्व होता है तथा इन्हें समझना और सम्मान देना प्रत्येक बच्चे के समग्र विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
Kumar Ramesham is associated with Samridh Jharkhand and actively covers local news, public issues, social developments, and important updates from Jharkhand and nearby regions. He focuses on delivering timely, factual, and community-centered reporting with an emphasis on accuracy and reliability.


