Jharkhand News: राज्य सूचना आयोग में लंबित मामलों के शीघ्र निस्तारण की मांग तेज, सुनील खंडेलवाल ने मुख्य सचिव को भेजा आवेदन

नियमित सुनवाई और तकनीकी संसाधन बढ़ाने का किया आग्रह

Jharkhand News: राज्य सूचना आयोग में लंबित मामलों के शीघ्र निस्तारण की मांग तेज, सुनील खंडेलवाल ने मुख्य सचिव को भेजा आवेदन
आरटीआई कार्यकर्ता सुनील खंडेलवाल (फाइल फोटो)

गिरिडीह के सूचना अधिकार कार्यकर्ता सुनील कुमार खंडेलवाल ने झारखंड के मुख्य सचिव को आवेदन भेजकर राज्य सूचना आयोग में वर्षों से लंबित द्वितीय अपीलों एवं शिकायतों के शीघ्र निस्तारण की मांग की है।

गिरिडीह: झारखंड राज्य सूचना आयोग में वर्षों से लंबित द्वितीय अपीलों एवं शिकायतों के त्वरित निस्तारण की मांग को लेकर गिरिडीह निवासी एवं सूचना अधिकार कार्यकर्ता सुनील कुमार खंडेलवाल ने मुख्य सचिव, झारखंड सरकार को एक विस्तृत आवेदन भेजा है।

अपने आवेदन में खंडेलवाल ने कहा है कि सूचना का अधिकार अधिनियम, 2005 शासन में पारदर्शिता, जवाबदेही एवं सुशासन सुनिश्चित करने वाला एक प्रभावी कानून है। किंतु झारखंड राज्य सूचना आयोग में वर्षों से बड़ी संख्या में द्वितीय अपीलों एवं शिकायतों के लंबित रहने से अधिनियम का उद्देश्य प्रभावित हो रहा है तथा नागरिकों को समय पर न्याय नहीं मिल पा रहा है।

Jharkhand Govt Ad
उन्होंने कहा कि उपलब्ध सार्वजनिक जानकारी के अनुसार, वर्ष 2020 से आयोग में नियमित सुनवाई प्रभावित रहने के कारण लगभग 25 हजार से अधिक द्वितीय अपीलें एवं शिकायतें लंबित हो गई थीं। हाल के दिनों में सूचना आयुक्तों की नियुक्ति निश्चित रूप से एक सकारात्मक कदम है, लेकिन वर्षों से लंबित मामलों के त्वरित एवं समयबद्ध निस्तारण के लिए विशेष प्रशासनिक अभियान चलाना आवश्यक है।

मुख्य सचिव को भेजे गए आवेदन में खंडेलवाल ने मांग की है कि राज्य सूचना आयोग में लंबित सभी मामलों के शीघ्र निष्पादन हेतु स्पेशल डिस्पोजल ड्राइव (Special Disposal Drive) प्रारंभ किया जाए। साथ ही आयोग में नियमित सुनवाई सुनिश्चित करने, आवश्यक प्रशासनिक एवं तकनीकी संसाधन उपलब्ध कराने, लंबित मामलों की नियमित समीक्षा एवं प्रभावी मॉनिटरिंग की व्यवस्था करने तथा आयोग की कार्यप्रणाली को अधिक पारदर्शी, उत्तरदायी एवं जनसुलभ बनाने की दिशा में ठोस कदम उठाए जाएं।

यह भी पढ़ें: Giridih News: उपायुक्त रामनिवास यादव ने कल्याण विभाग की समीक्षा कर योजनाओं में तेजी का दिया निर्देश

उन्होंने अपने आवेदन में यह भी आग्रह किया है कि इस मामले को केवल संबंधित विभाग को अग्रेषित कर औपचारिकता पूरी न की जाए, बल्कि मुख्य सचिव स्तर से इसकी नियमित मॉनिटरिंग करते हुए समयबद्ध अनुपालन प्रतिवेदन (Action Taken Report) प्राप्त किया जाए, ताकि नागरिकों के सूचना के अधिकार का प्रभावी संरक्षण सुनिश्चित हो सके।

यह भी पढ़ें: Giridih News: जलीय सूर्य मंदिर के सामने बना जानलेवा गड्ढा, रोज हो रहे हादसे

 खंडेलवाल ने कहा कि सूचना का अधिकार लोकतंत्र की आधारशिला है। यदि अंतिम अपीलों के निस्तारण में वर्षों का विलंब होता है, तो नागरिकों का शासन-प्रशासन पर विश्वास कमजोर होता है और अधिनियम की मूल भावना भी प्रभावित होती है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि मुख्य सचिव इस गंभीर जनहित के विषय पर सकारात्मक पहल करते हुए आवश्यक प्रशासनिक कार्रवाई सुनिश्चित करेंगे।

खंडेलवाल ने कहा कि राज्य सूचना आयोग की कार्यक्षमता में सुधार एवं लंबित मामलों के शीघ्र निस्तारण से न केवल हजारों लंबित प्रकरणों का समाधान होगा, बल्कि शासन के प्रति आम नागरिकों का विश्वास भी और अधिक सुदृढ़ होगा।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Mohit Sinha
Mohit Sinha Picture

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.

Jharkhand Govt Ad

Latest News

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: भारत के मुक्केबाज़ों का कमाल, 7 गोल्ड जीतकर कॉमनवेल्थ गेम्स में मचाई धूम कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: भारत के मुक्केबाज़ों का कमाल, 7 गोल्ड जीतकर कॉमनवेल्थ गेम्स में मचाई धूम
Sahebganj News: वन विभाग के आश्वासन के बाद भी गायब हुई लकड़ी, ग्रामीणों में भारी आक्रोश
Sahebganj News: सिविल सर्जन कार्यालय में प्रभारी प्रधान सहायक अश्वनी कुमार सिन्हा को दी गई विदाई
Dumka News: JCECEB ANM परीक्षा के लिए PREJHA फाउंडेशन लगाएगा निःशुल्क रजिस्ट्रेशन कैंप
Dumka News: विधायक बसंत सोरेन और उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने किया 'झारफल' कटहल यूनिट का उद्घाटन
Dhanbad News: एएमपी कोलियरी कर्मी मंटु महतो की इलाज के दौरान मौत, जीएम दफ्तर पर प्रदर्शन
Dhanbad News: कोयला चोरी रोकने को CISF का बड़ा एक्शन, विभिन्न क्षेत्रों में वाहन जांच
Pakur News: घाटचोरा में बाइक अनियंत्रित होकर पलटी, युवक गंभीर रूप से घायल
Pakur News: डॉ. प्रवीण कुमार संथालिया बने नए सिविल सर्जन, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार का लिया संकल्प
Pakur News: सीएचसी में अब उपलब्ध है आधुनिक इलाज, मरीजों को मिलेगी बड़ी राहत
Deoghar News: श्रावणी मेला 2026 में 4 अगस्त से शुरू होगी विशेष हेलीकॉप्टर सेवा
Giridih News: सर्वजन पेंशन योजना के 2.87 लाख लाभुकों के बैंक खाते में भेजे गए ₹58.34 करोड़