Giridih News: उपायुक्त रामनिवास यादव ने कल्याण विभाग की समीक्षा कर योजनाओं में तेजी का दिया निर्देश

छात्रवृत्ति योजनाओं में शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल करने का आदेश

Giridih News: उपायुक्त रामनिवास यादव ने कल्याण विभाग की समीक्षा कर योजनाओं में तेजी का दिया निर्देश
(गिरिडीह समाहरणालय समीक्षा बैठक)

गिरिडीह उपायुक्त रामनिवास यादव ने कल्याण विभाग की समीक्षा बैठक में छात्रवृत्ति व साइकिल वितरण योजना का शत-प्रतिशत लाभ समय पर विद्यार्थियों तक पहुंचाने का सख्त निर्देश दिया।

गिरिडीह: उपायुक्त, रामनिवास यादव ने समाहरणालय सभागार में कल्याण विभाग अंतर्गत संचालित विभिन्न विकासात्मक एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को योजनाओं के प्रभावी, पारदर्शी एवं समयबद्ध क्रियान्वयन का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का वास्तविक उद्देश्य तभी पूर्ण होगा, जब प्रत्येक पात्र लाभुक तक योजनाओं का लाभ बिना किसी विलंब एवं पूर्ण पारदर्शिता के साथ पहुंचे। 

समीक्षा के दौरान उपायुक्त ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के अंतर्गत संचालित साइकिल वितरण योजना, प्री-मैट्रिक एवं पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना सहित अन्य कल्याणकारी योजनाओं की प्रखंडवार प्रगति की विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी योजनाओं में निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप शत-प्रतिशत उपलब्धि सुनिश्चित की जाए तथा प्रगति की नियमित निगरानी करते हुए किसी भी स्तर पर लंबित मामलों का त्वरित निष्पादन किया जाए।

उपायुक्त ने विशेष रूप से निर्देश दिया कि वित्तीय वर्ष 2025-26 में वर्ग-8 में अध्ययनरत अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक समुदाय के पात्र छात्र-छात्राओं को निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप समय पर साइकिल उपलब्ध कराई जाए, ताकि उनकी शिक्षा बाधित न हो। उन्होंने कहा कि शिक्षा से जुड़ी कल्याणकारी योजनाओं का समयबद्ध क्रियान्वयन विद्यार्थियों के भविष्य को सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। 

बैठक में प्री-मैट्रिक एवं पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति योजनाओं की समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने निर्देश दिया कि सभी पात्र विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति राशि का भुगतान निर्धारित समयसीमा के भीतर सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि छात्रवृत्ति वितरण में किसी प्रकार की अनावश्यक देरी या लापरवाही स्वीकार्य नहीं होगी तथा सभी लंबित मामलों का शीघ्र निष्पादन किया जाए।

यह भी पढ़ें: Giridih News: उपायुक्त रामनिवास यादव ने एससी-एसटी अत्याचार निवारण समिति की समीक्षा बैठक की

उपायुक्त ने सभी प्रखंड कल्याण पदाधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में योजनाओं की नियमित मॉनिटरिंग करने, लाभुकों से सतत संवाद बनाए रखने तथा योजनाओं के क्रियान्वयन में जवाबदेही के साथ कार्य करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि पात्र लाभुक किसी भी योजना के लाभ से वंचित न रहें।

यह भी पढ़ें: उपायुक्त रामनिवास यादव ने लाभुकों को सौंपे ड्राइविंग लाइसेंस, जून में 1,779 लाइसेंस जारी

उन्होंने कल्याण विभाग की विभिन्न योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार करने पर भी विशेष बल देते हुए निर्देश दिया कि अधिक से अधिक पात्र छात्र-छात्राओं एवं लाभुकों को योजनाओं से जोड़ा जाए, ताकि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक प्रभावी रूप से पहुंच सके।

बैठक में उप विकास आयुक्त,  स्मृता कुमारी, जिला कल्याण पदाधिकारी, जय प्रकाश मेहरा, जिला शिक्षा अधीक्षक, आशीष हेंब्रम एवं कल्याण विभाग से जुड़े अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Latest News

महगामा के सारोतिया पंचायत भवन में आधार परमानेंट एनरोलमेंट सेंटर का हुआ शुभारंभ महगामा के सारोतिया पंचायत भवन में आधार परमानेंट एनरोलमेंट सेंटर का हुआ शुभारंभ
दुम्मा बॉर्डर से राजकीय श्रावणी मेला 2026 का भव्य शुभारंभ, मंत्री दीपिका पांडेय ने की पूजा
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने की ऊर्जा विभाग की समीक्षा, 24 घंटे बिजली देने का निर्देश
Giridih News: उपायुक्त रामनिवास यादव ने कल्याण विभाग की समीक्षा कर योजनाओं में तेजी का दिया निर्देश
Deoghar News: राजकीय श्रावणी मेला 2026 में दिखेगा भव्य ड्रोन शो, आसमान में उकेरी जाएंगी अलौकिक आकृतियां
Koderma News: गुरु पूर्णिमा पर जैन संत सुयश सागर जी के वर्षा योग चातुर्मास का हुआ शुभारंभ
Koderma News: सड़क निर्माण कार्य का विधायक डॉ. नीरा यादव ने किया शिलान्यास
Koderma News: गायत्री शक्तिपीठ में धूमधाम से मना गुरु पूर्णिमा पर्व, 100 पौधों का हुआ वितरण
गुरु पूर्णिमा पर श्री श्री विश्वविद्यालय का मेगा रक्तदान शिविर, 80 यूनिट रक्त संग्रहित
Sahebganj News: नीमगाछी गांव में नहाने के दौरान तालाब में डूबने से 12 वर्षीय तनु की मौत
Sahebganj News: झिकटिया गांव में पंखे से लटका मिला युवक का शव, इलाके में पसरा मातम
Koderma News: चाराडीह में स्कॉर्पियो का चक्का खुलने से दर्दनाक हादसा, एक ही परिवार के 5 घायल