Sahebganj News: मॉडल कॉलेज राजमहल में NSS के 7 दिवसीय विशेष शिविर का गरिमामय समापन

जिला नोडल पदाधिकारी प्रशांत कुमार भारती रहे मुख्य अतिथि

Sahebganj News: मॉडल कॉलेज राजमहल में NSS के 7 दिवसीय विशेष शिविर का गरिमामय समापन
(एनएसएस विशेष शिविर संपन्न)

साहिबगंज के मॉडल कॉलेज राजमहल में राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) की इकाई-1 एवं 2 द्वारा आयोजित 7 दिवसीय विशेष शिविर का गरिमामय समापन हुआ। प्राचार्य डॉ. रणजीत कुमार सिंह की अध्यक्षता और जिला नोडल पदाधिकारी प्रशांत कुमार भारती के मुख्य आतिथ्य में स्वयंसेवियों ने डिजिटल माध्यम से अपनी सामाजिक गतिविधियों की रिपोर्ट प्रस्तुत की।

साहिबगंज: मॉडल कॉलेज राजमहल में राष्ट्रीय सेवा योजना की इकाई–1 एवं इकाई–2 द्वारा आयोजित 7 दिवसीय विशेष शिविर का समापन समारोह महाविद्यालय परिसर में गरिमामय माहौल में संपन्न हुआ। सामान समारोह के मुख्य अतिथि प्रशांत कुमार भारती, जिला नोडल पदाधिकारी, राष्ट्रीय सेवा योजना एवं जे.ई., पीडब्ल्यूडी, राजमहल थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. रणजीत कुमार सिंह ने की।

कार्यक्रम के दौरान स्वयंसेवियों ने शिविर के दौरान की गई गतिविधियों का विस्तृत प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। स्वयंसेवक विक्रम, कुतुब, राहुल एवं उनकी टीम ने पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से शिविर की गतिविधियों, जनजागरूकता अभियानों तथा ग्राम स्तर पर किए गए कार्यों का प्रभावशाली प्रस्तुतिकरण किया।

मुख्य अतिथि प्रशांत कुमार भारती ने 7 दिवसीय विशेष शिविर के सफल आयोजन के लिए कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. रमजान अली, डॉ. अमित कुमार और सभी स्वयंसेवियों को बधाई दी। उन्होंने NSS के उद्देश्यों और विशेष शिविर की उपयोगिता पर प्रकाश डालते हुए स्वयंसेवियों से समाज सेवा की भावना को निरंतर बनाए रखने का आह्वान किया।

समारोह में स्वयंसेवियों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए, जिसकी अतिथियों ने सराहना की। दोनों कार्यक्रम पदाधिकारियों ने शिविर को सफल बनाने में सहयोग के लिए महाविद्यालय परिवार, अतिथियों और स्वयंसेवियों के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का अंत राष्ट्रगान के साथ हुआ। इसके साथ ही NSS का सात दिवसीय विशेष शिविर औपचारिक रूप से संपन्न हुआ।

यह भी पढ़ें: CAG रिपोर्ट में खुलासा: साहिबगंज में अधूरे दस्तावेजों पर 11 पत्थर खनन पट्टे आवंटित

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Latest News

सीसीएल हजारीबाग में शिकायत निवारण शिविर आयोजित, 27 शिकायतों का हुआ पंजीकरण सीसीएल हजारीबाग में शिकायत निवारण शिविर आयोजित, 27 शिकायतों का हुआ पंजीकरण
JPSC घेराव: भाजयुमो ने 14वीं परीक्षा परिणाम रद्द कर CBI जांच की मांग उठाई
NEET UG 2026: 651 अंक लाने वाली आर्या पलक का महापौर प्रमिला मेहरा ने किया सम्मान
भाजपा अपनी नाकामियों को छिपाने के लिए कर रही राष्ट्रीय ड्रामा, कांग्रेस कार्यालय घेराव राजनीतिक प्रपंच : कांग्रेस
14वीं जेपीएससी पीटी रद्द करे सरकार, राज्य की छवि हुई दागदार, सीबीआई जांच करवाए हेमंत सरकार: आजसू
सांसद विवाह के बाद सोशल मीडिया पर गरमाई डीलिस्टिंग की बहस
बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत डिजिटल साक्षरता एवं साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
बरहेट में पानी के लिए हाहाकार, महिलाओं ने जलापूर्ति प्लांट का किया घेराव
सोनाल शांति बोले- JPSC की जांच जारी, NEET पर केंद्र जवाब दे
सफलता की कहानी: गोबर गैस, धुएं से मुक्ति और हरियाली की नई राह
नीट पेपर लीक पर लोकसभा में हंगामा, अखिलेश यादव बोले- हमारा क्या... कांग्रेस और सरकार की डील हो गई क्या?
स्वदेशी पनडुब्बी रोधी युद्धपोत INS मालवन भारतीय नौसेना में शामिल, समुद्री सुरक्षा होगी और मजबूत