Koderma News: सड़क निर्माण कार्य का विधायक डॉ. नीरा यादव ने किया शिलान्यास

विकास की रोशनी गांव-गांव तक पहुंचाना हमारी प्राथमिकता: डॉ. नीरा यादव

Koderma News: सड़क निर्माण कार्य का विधायक डॉ. नीरा यादव ने किया शिलान्यास
(कोडरमा नीरा यादव शिलान्यास)

कोडरमा विधायक डॉ. नीरा यादव ने डोमचांच के भेलवाटांड़ में मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत विद्यालय व श्मशान घाट तक बनने वाली पक्की सड़क का शिलान्यास किया।

कोडरमा: मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत डोमचांच प्रखंड के भेलवाटांड़ गांव में सड़क निर्माण कार्य का बुधवार को विधिवत शिलान्यास किया गया। कोडरमा की विधायक डॉ. नीरा यादव ने राजू यादव के घर से देवी मंडप एवं श्मशान घाट होते हुए उत्क्रमित विद्यालय घरबरियाबर तक बनने वाली सड़क का शिलान्यास कर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। 

इस अवसर पर विधायक डॉ. नीरा यादव ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर सड़क संपर्क उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है। सड़क निर्माण से ग्रामीणों को आवागमन में सुविधा मिलेगी, विद्यार्थियों को विद्यालय आने-जाने में सहूलियत होगी तथा देवी मंडप और श्मशान घाट तक पहुंच भी आसान होगी। 

उन्होंने कहा कि उनकी सोच है— "विकास आप तक, विकास सब तक", और इसी उद्देश्य के साथ विधानसभा क्षेत्र में लगातार विकास योजनाओं को धरातल पर उतारा जा रहा है। उन्होंने कहा कि मजबूत सड़कें किसी भी क्षेत्र के विकास की आधारशिला होती हैं। बेहतर सड़क संपर्क से शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि और व्यापार सहित हर क्षेत्र को गति मिलती है। सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे, इसके लिए लगातार कार्य किए जा रहे हैं। 

शिलान्यास कार्यक्रम में दिनेश सिंह, रामजी यादव, सिकंदर यादव, महेश यादव, पवन सिंह, अर्जुन यादव, सुनील यादव, शंभू सिंह, राजेश पासवान, अजय यादव, महेंद्र साव समेत स्थानीय जनप्रतिनिधि, ग्रामीण एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे। ग्रामीणों ने सड़क निर्माण कार्य शुरू होने पर खुशी जताते हुए विधायक डॉ. नीरा यादव के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस सड़क के निर्माण से वर्षों से चली आ रही आवागमन की समस्या का समाधान होगा और क्षेत्र के विकास को नई दिशा मिलेगी।

यह भी पढ़ें: Koderma News: अज्ञात ट्रैक्टर की चपेट में आने से फैक्ट्री कर्मी कुलदीप रजक गंभीर घायल

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Kumar Ramesham Picture

Kumar Ramesham is associated with Samridh Jharkhand and actively covers local news, public issues, social developments, and important updates from Jharkhand and nearby regions. He focuses on delivering timely, factual, and community-centered reporting with an emphasis on accuracy and reliability.

Latest News

महगामा के सारोतिया पंचायत भवन में आधार परमानेंट एनरोलमेंट सेंटर का हुआ शुभारंभ महगामा के सारोतिया पंचायत भवन में आधार परमानेंट एनरोलमेंट सेंटर का हुआ शुभारंभ
दुम्मा बॉर्डर से राजकीय श्रावणी मेला 2026 का भव्य शुभारंभ, मंत्री दीपिका पांडेय ने की पूजा
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने की ऊर्जा विभाग की समीक्षा, 24 घंटे बिजली देने का निर्देश
Giridih News: उपायुक्त रामनिवास यादव ने कल्याण विभाग की समीक्षा कर योजनाओं में तेजी का दिया निर्देश
Deoghar News: राजकीय श्रावणी मेला 2026 में दिखेगा भव्य ड्रोन शो, आसमान में उकेरी जाएंगी अलौकिक आकृतियां
Koderma News: गुरु पूर्णिमा पर जैन संत सुयश सागर जी के वर्षा योग चातुर्मास का हुआ शुभारंभ
Koderma News: सड़क निर्माण कार्य का विधायक डॉ. नीरा यादव ने किया शिलान्यास
Koderma News: गायत्री शक्तिपीठ में धूमधाम से मना गुरु पूर्णिमा पर्व, 100 पौधों का हुआ वितरण
गुरु पूर्णिमा पर श्री श्री विश्वविद्यालय का मेगा रक्तदान शिविर, 80 यूनिट रक्त संग्रहित
Sahebganj News: नीमगाछी गांव में नहाने के दौरान तालाब में डूबने से 12 वर्षीय तनु की मौत
Sahebganj News: झिकटिया गांव में पंखे से लटका मिला युवक का शव, इलाके में पसरा मातम
Koderma News: चाराडीह में स्कॉर्पियो का चक्का खुलने से दर्दनाक हादसा, एक ही परिवार के 5 घायल