Sahebganj News: नीमगाछी गांव में नहाने के दौरान तालाब में डूबने से 12 वर्षीय तनु की मौत

घटना से पूरे नीमगाछी गांव में पसरा मातमी सन्नाटा

Sahebganj News: नीमगाछी गांव में नहाने के दौरान तालाब में डूबने से 12 वर्षीय तनु की मौत
(राजमहल अनुमंडलीय अस्पताल दृश्य)

साहिबगंज के तीनपहाड़ थाना क्षेत्र स्थित नीमगाछी गांव में तालाब में नहाने के दौरान पैर फिसलने से 12 वर्षीय बालिका तनु कुमारी की डूबकर दर्दनाक मौत हो गई।

साहिबगंज: तीनपहाड़ थाना क्षेत्र के नीमगाछी गांव में बुधवार सुबह तालाब में डूबने से 12 वर्षीय बालिका की मौत हो गई। इस हृदयविदारक घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतका की पहचान नीमगाछी गांव निवासी सुभाष चंद्र दास की पुत्री तनु कुमारी के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार, तनु सुबह अपने दादा को नाश्ता देने के बाद सहेलियों के साथ गांव के तालाब में नहाने गई थी। इसी दौरान अचानक उसका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चली गई। साथ मौजूद बच्चों के शोर मचाने पर ग्रामीण दौड़े और काफी मशक्कत के बाद तनु को पानी से बाहर निकाला। आनन-फानन में परिजन उसे अचेत अवस्था में राजमहल अनुमंडलीय अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

Jharkhand Govt Ad
घटना की सूचना मिलते ही तीनपहाड़ थाना पुलिस अस्पताल पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। मृतक के दादा दिलीप दास और ब्रजकिशोर दास ने बताया कि तनु गांव के ही विद्यालय में कक्षा छह की छात्रा थी। वह काफी सुशील और शालीन स्वभाव की थी। दो भाई-बहनों में तनु सबसे छोटी थी, उससे बड़ा एक भाई है। घटना के बाद परिवार और पूरे गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Jharkhand Govt Ad

Latest News

Pakur News: प्राथमिक विद्यालय में 72 विद्यार्थियों के बीच बांटी गई मुफ्त स्कूल किट Pakur News: प्राथमिक विद्यालय में 72 विद्यार्थियों के बीच बांटी गई मुफ्त स्कूल किट
Pakur News: एसपी अनुदीप सिंह के निर्देश पर गठित एसआईटी ने मादक पदार्थ पकड़ा
Pakur News: उपायुक्त मेघा भारद्वाज की अध्यक्षता में आयोजित हुई जिला खनन टास्क फोर्स की बैठक
Giridih News: उपायुक्त रामनिवास यादव ने 5 अगस्त को प्रारूप मतदाता सूची जांचने की अपील की
Giridih News: उपायुक्त रामनिवास यादव की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समीक्षा बैठक, विकास कार्यों में तेज़ी के निर्देश
Koderma News: मॉडर्न पब्लिक स्कूल में गुरु मंत्र उच्चारण के साथ शुरू हुआ विशेष कार्यक्रम
Koderma News: ग्रिज़ली विद्यालय में करियर मार्गदर्शन कार्यक्रम आयोजित, शिक्षा क्षेत्र में संभावनाओं पर चर्चा
Koderma News: सीओ सारांश जैन की बड़ी कार्रवाई, पिपचो की गैरमजूरवा भूमि को कराया गया मुक्त
Koderma News: जे जे कॉलेज बचाओ आंदोलन तेज, प्रतिनिधिमंडल ने विधायक डॉ. नीरा यादव को सौंपा ज्ञापन
Koderma News: डॉ. ओम प्रकाश पोद्दार व पत्नी सुधा देवी के निधन से शोक की लहर
हजारीबाग: बालिका विद्यालय और वृद्धाश्रम का औचक निरीक्षण, खाद्य नमूने जांच को भेजे जाएंगे
Ranchi News: एनयूएसआरएल रांची के ओरिएंटेशन कार्यक्रम में शामिल होंगे झारखंड हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश