Deoghar News: राजकीय श्रावणी मेला 2026 में दिखेगा भव्य ड्रोन शो, आसमान में उकेरी जाएंगी अलौकिक आकृतियां
पर्यटन विभाग और सूचना जनसंपर्क विभाग की साझा तैयारी
देवघर के राजकीय श्रावणी मेला 2026 के पहले दिन पर्यटन विभाग द्वारा शिवलोक परिसर में भव्य ड्रोन शो तथा लेजर लाइट एंड साउंड शो का आयोजन किया जा रहा है।
देवघर: राजकीय श्रावणी मेला, 2026 को लेकर तैयारियां भी विश्वस्तरीय हो रही हैं। साथ ही मेले की भव्यता और दिव्यता के अनुरूप श्रद्धालुओं को कई नए और अनोखे अनुभव भी प्राप्त होंगे। इस वर्ष बाबा बैद्यनाथ के दरबार आने वाले देश-विदेश के श्रद्धालुओं को भक्तिमय माहौल के साथ-साथ कई नए और अनोखे अनुभव प्राप्त होंगे।
मेले की भव्यता में चार चांद लगाने के लिए राजकीय श्रावणी मेला के पहले दिन पर्यटन विभाग द्वारा भव्य ड्रोन शो (Drone Show) का आयोजन शिवलोक परिसर में किया जा रहा है, जिससे श्रद्धालु आकाश में अत्याधुनिक तकनीक और भक्ति का अनूठा संगम देखेंगे। बाबा मंदिर की परिधि से पांच किलोमीटर तक के दायरे में यह अद्भुत और अलौकिक नजारा श्रद्धालुओं को कल दिनांक 30.07.2026 को शाम 07:00 बजे के बाद आसमान में देखने को मिलेगा। सैकड़ों ड्रोन एक साथ आकाश में उड़कर भगवान शिव और श्रावणी मेले से जुड़ी विभिन्न आध्यात्मिक व भव्य आकृतियों को उकेरेंगे।


Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.


