साहिबगंज में 3.26 करोड़ की सड़क निर्माण पर सवाल, ग्रामीणों ने घटिया सामग्री का लगाया आरोप
जामनगर रोड से कॉलोनी नंबर-3 तक बन रही है सड़क
साहिबगंज के राजमहल प्रखंड में मुख्यमंत्री ग्रामीण सड़क सुदृढ़ीकरण योजना के तहत बन रही 3.26 करोड़ रुपये की सड़क के निर्माण में घटिया सामग्री इस्तेमाल किए जाने का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने विरोध जताया है।
साहिबगंज: राजमहल प्रखंड अंतर्गत मुख्यमंत्री ग्रामीण सड़क सुदृढ़ीकरण योजना के तहत बन रही सड़क में घटिया सामग्री इस्तेमाल किए जाने का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने जमकर विरोध जताया है। यह सड़क जामनगर रोड से कॉलोनी नंबर एक होते हुए कॉलोनी नंबर तीन तक बनाई जा रही है। सड़क की कुल लंबाई 3.3 किलोमीटर है और इस पर 3.26 करोड़ रुपये की लागत आ रही है।
ग्रामीणों का आरोप है कि सड़क निर्माण में मानक के अनुरूप सामग्री का इस्तेमाल नहीं किया जा रहा है। स्थानीय लोगों ने कहा कि सड़क में डाली जा रही बालू, गिट्टी और सीमेंट सभी निम्न स्तर के हैं। घटिया सामग्री के कारण सड़क के ज्यादा दिन नहीं टिकने की आशंका जताई जा रही है। ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर काम रुकवाया और जिम्मेदार एजेंसी से गुणवत्ता जांच की मांग की। उनका कहना है कि करोड़ों रुपये की सरकारी राशि खर्च हो रही है, लेकिन अगर सड़क मानक के अनुसार नहीं बनी तो जनता के पैसे की बर्बादी होगी।


Susmita Rani is a journalist and content writer associated with Samridh Jharkhand. She regularly writes and reports on grassroots news from Jharkhand, covering social issues, agriculture, administration, public concerns, and daily horoscopes. Her writing focuses on factual accuracy, clarity, and public interest.


