बाबूलाल मरांडी की पहल रंग लाई, नवाडीह गांव में लगा नया 100 KVA ट्रांसफार्मर

जले ट्रांसफार्मर से कई दिनों से बाधित थी बिजली आपूर्ति

बाबूलाल मरांडी की पहल रंग लाई, नवाडीह गांव में लगा नया 100 KVA ट्रांसफार्मर
गावां के नवाडीह गांव में विधायक बाबूलाल मरांडी की अनुशंसा पर लगाए गए नए 100 KVA ट्रांसफार्मर का उद्घाटन करते जनप्रतिनिधि।

गिरिडीह के गावां प्रखंड स्थित मंझने पंचायत के नवाडीह गांव में जले हुए ट्रांसफार्मर के कारण कई दिनों से बिजली आपूर्ति बाधित थी। इससे ग्रामीणों और किसानों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। धनवार विधायक एवं नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी की अनुशंसा पर नया 100 KVA ट्रांसफार्मर लगाया गया।

​गिरिडीह: गावां प्रखंड के मंझने पंचायत अंतर्गत नवाडीह ग्राम में पिछले कई दिनों से 100 KVA का ट्रांसफार्मर जल जाने के कारण ग्रामीणों और किसानों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। बिजली न होने से जहाँ एक तरफ उमस भरी गर्मी में लोग बेहाल थे, वहीं किसानों के कृषि कार्य भी ठप पड़े थे।

ग्रामीणों की इस गंभीर समस्या को देखते हुए धनवार विधानसभा के लोकप्रिय विधायक सह नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नए 100 KVA ट्रांसफार्मर की अनुशंसा की। विधायक की इस पहल से अब नवाडीह ग्राम के लोगों को इस बड़ी समस्या से मुक्ति मिल गई है।

विधिवत फीता काटकर हुआ उद्घाटन सोमवार को इस नए ट्रांसफार्मर का विधिवत रूप से उद्घाटन किया गया। विधायक प्रतिनिधि मुन्ना सिंह और मंडल अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद ने संयुक्त रूप से फीता काटकर इसका लोकार्पण किया। ट्रांसफार्मर चार्ज होते ही जैसे ही गांव में बिजली बहाल हुई, ग्रामीणों के चेहरे ख़ुशी से खिल उठे। ग्रामीणों ने इस त्वरित पहल के लिए विधायक बाबूलाल मरांडी का आभार व्यक्त किया।
​ये रहे मौजूद

इस उद्घाटन अवसर पर मुख्य रूप से प्रसादी यादव, अजीत शर्मा, सहदेव यादव, रणधीर साव, मुन्ना यादव, राहुल पंडित, राहुल यादव समेत दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता और भारी संख्या में स्थानीय ग्रामीण उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें: लायंस क्लब ऑफ गिरिडीह एलीट के द्वारा चार्टर नाइट कार्यक्रम आयोजित किया गया

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Susmita Rani
Susmita Rani Picture

Susmita Rani is a journalist and content writer associated with Samridh Jharkhand. She regularly writes and reports on grassroots news from Jharkhand, covering social issues, agriculture, administration, public concerns, and daily horoscopes. Her writing focuses on factual accuracy, clarity, and public interest.

Latest News

श्रावणी मेला में गिरिडीह की उपेक्षा अस्वीकार्य, गिरिडीह–देवघर स्पेशल ट्रेन तत्काल चलाए रेलवे बोर्ड  श्रावणी मेला में गिरिडीह की उपेक्षा अस्वीकार्य, गिरिडीह–देवघर स्पेशल ट्रेन तत्काल चलाए रेलवे बोर्ड 
पाकुड़ में एआईएमआईएम की संगठनात्मक बैठक संपन्न, सदस्यता अभियान तेज करने का निर्णय
पाकुड़ में नीट परीक्षा के कथित पेपर लीक मामले को लेकर आदिवासी छात्र संघ का प्रदर्शन
धर्मेंद्र प्रधान की नैतिकता का दिया उदाहरण, JPSC मामले में सरकार पर साधा निशाना
आदर्श मध्य विद्यालय कोडरमा में विद्यालय प्रबंध समिति का गठन, प्रीति कुमारी वर्मा बनीं अध्यक्ष
जैन संत परम पूज्य मुनि श्री 108 सुयश सागर जी मुनीराज का भव्य मंगल प्रवेश आज होगा
द टाइम्स ऑफ़ इंडिया प्रिंसिपल कॉन्क्लेव–2026 से तौफीक हुसैन सीपीएस विद्यालय संचालक हुए  सम्मानित
पहली तिमाही में बोकारो स्टील प्लांट का शानदार प्रदर्शन, EBITDA में बना नंबर-1
कांग्रेस में थोड़ी भी नैतिकता तो वह झारखंड सरकार से समर्थन ले वापस: रघुवर दास
केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की खबर से जंतर-मंतर पर जश्न, झूम उठे छात्र:  CJP संस्थापक अभिजीत दीपके बोले- "यह लोकतंत्र की जीत है"
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, NEET पेपर लीक मामले में बढ़ा सियासी दबाव
जमीन विवाद में भतीजे ने की चाची की हत्या, वारदात के कुछ घंटों में आरोपी गिरफ्तार