Sahebganj News: NEET-2026 में गड़बड़ी और छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में झामुमो का आक्रोश मार्च, भाजपा का पुतला फूंका
झामुमो के प्रमुख पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की उपस्थिति
साहिबगंज में दिल्ली में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज और नीट-सीबीएसई गड़बड़ी के विरोध में झामुमो ने जिलाध्यक्ष अरुण सिंह के नेतृत्व में आक्रोश मार्च निकालकर केंद्र सरकार का पुतला दहन किया।
साहिबगंज: दिल्ली के जंतर-मंतर पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे और NEET-2026 व CBSE मार्किंग में हुई गड़बड़ी को लेकर प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में झामुमो ने गुरुवार को साहिबगंज में आक्रोश मार्च निकाला। झामुमो जिलाध्यक्ष अरुण सिंह के नेतृत्व में सैकड़ों नेता व कार्यकर्ताओं ने पैदल मार्च करते हुए स्टेशन चौक पहुंचकर केंद्र की भाजपा सरकार का पुतला जलाकर विरोध जताया।
पुतला दहन के बाद जिलाध्यक्ष अरुण सिंह ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार के निर्देश पर पुलिस द्वारा शांतिपूर्ण आंदोलन कर रहे छात्र-छात्राओं पर लाठीचार्ज किया गया। पार्टी इसकी कड़ी निंदा करती है। आगे उन्होंने कहा कि भाजपा ने सत्ता में आने से पहले हर साल 2 करोड़ नौकरी देने का वादा किया था। लेकिन नौकरी देने के बजाय हर बार पेपर लीक का मामला सामने आ जाता है। अभी NEET परीक्षा को भी रद्द कर दिया गया। यह छात्रों के साथ सीधा अन्याय है। छात्र मेहनत और ईमानदारी से तैयारी करते हैं, लेकिन केंद्र सरकार उनके परिश्रम पर पानी फेर देती है।


Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.


