Koderma News: चाराडीह में स्कॉर्पियो का चक्का खुलने से दर्दनाक हादसा, एक ही परिवार के 5 घायल
डिवाइडर से टकराकर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई स्कॉर्पियो गाड़ी
कोडरमा के चाराडीह के समीप स्कॉर्पियो का चक्का खुलने से गाड़ी डिवाइडर से टकरा गई, जिससे चतरा से लौट रहे एक ही परिवार के पांच लोग घायल हो गए।
कोडरमा: जिले के कोडरमा थाना क्षेत्र अंतर्गत रांची–पटना मुख्य मार्ग पर चाराडीह के समीप मंगलवार देर रात एक स्कॉर्पियो का चक्का चलते-चलते खुल जाने से बड़ा सड़क हादसा हो गया। अनियंत्रित होकर स्कॉर्पियो डिवाइडर से टकरा गई, जिससे उसमें सवार पांच लोग घायल हो गए। सभी घायलों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। जानकारी के अनुसार, फुलवरिया निवासी फुलिया बिरहोर का परिवार पुत्री के विवाह संबंधी कार्यक्रम में शामिल होने चतरा गया था।
कार्यक्रम समाप्त होने के बाद देर रात सभी स्कॉर्पियो से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान चाराडीह के समीप अचानक वाहन का चक्का निकल गया, जिससे चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा और स्कॉर्पियो डिवाइडर से जा टकराई। हादसे में वाहन का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल कोडरमा पुलिस को सूचना दी।

Kumar Ramesham is associated with Samridh Jharkhand and actively covers local news, public issues, social developments, and important updates from Jharkhand and nearby regions. He focuses on delivering timely, factual, and community-centered reporting with an emphasis on accuracy and reliability.


