Sahebganj News: झिकटिया गांव में पंखे से लटका मिला युवक का शव, इलाके में पसरा मातम
आत्महत्या के स्पष्ट कारणों की जांच में जुटी पुलिस
बरहरवा थाना क्षेत्र के झिकटिया गांव में पटना निवासी 46 वर्षीय राकेश राय ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली, पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच में जुटी है।
बरहरवा: झिकटिया गांव में मंगलवार देर रात एक 46 वर्षीय व्यक्ति द्वारा आत्महत्या किए जाने से इलाके में शोक का माहौल है। मृतक की पहचान स्व. राम इकबाल राय के पुत्र राकेश राय के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, घटना मंगलवार रात लगभग 12 बजे की है। उस समय राकेश राय की पत्नी सोनी शर्मा बच्चों के साथ दूसरे कमरे में थीं। बाद में जब वह शयनकक्ष (बेडरूम) में पहुंचीं तो राकेश राय पंखे के सहारे फंदे से लटके मिले।
शोर सुनकर आस-पास के लोग जुट गए। सूचना पर बरहरवा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की। शव को पोस्टमार्टम के लिए राजमहल भेज दिया गया है। जानकारी के अनुसार, राकेश राय मूल रूप से पटना के निवासी थे और करीब डेढ़ साल पहले झिकटिया में घर बनाकर परिवार के साथ रहने लगे थे। फिलहाल आत्महत्या के कारण स्पष्ट नहीं हो सके हैं। पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पूछताछ के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।
Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.




