Koderma News: उत्तरी छोटानागपुर क्षत्रिय महासंघ की समीक्षा बैठक संपन्न, जल्द बनेगा नया महिला संगठन

युवाओं को शिक्षा और सरकारी लाभ दिलाने पर जोर

Koderma News: उत्तरी छोटानागपुर क्षत्रिय महासंघ की समीक्षा बैठक संपन्न, जल्द बनेगा नया महिला संगठन
(अध्यक्षता करते रामलखन सिंह)

कोडरमा के मरकच्चो में उत्तरी छोटानागपुर क्षत्रिय महासंघ की समीक्षा बैठक अध्यक्ष रामलखन सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई, जिसमें समाज की एकता, युवाओं के कल्याण और जल्द ही क्षत्रिय महिला संगठन बनाने का निर्णय लिया गया।

कोडरमा: उतरी छोटानागपुर क्षत्रिय महासंघ की एक समीक्षा बैठक मरकच्चो स्थित उत्तरी पंचायत भवन में महासंघ के अध्यक्ष रामलखन सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में पिछले पांच जुलाई को हुई कार्यसमिति की बैठक की समीक्षा की गई। बैठक को संबोधित करते हुए अध्यक्ष रामलखन सिंह ने कहा कि कार्यसमिति की बैठक में सभी प्रक्षेत्रों से आये पदाधिकारियों ने अपनी अपनी बातों को रखा। 

कुछ त्रुटियां और कमियां भी सामने आईं जिसे सभी के सहयोग से दूर कर लिया जाएगा। जनभावना को देखते हुए बहुत जल्द ही उत्तरी छोटानागपुर महिला संगठन का निर्माण भी किया जायेगा। जिससे समाज में तीव्र गति से कार्य हो सके। बैठक में कामाख्या नारायण सिंह, रामचंद्र सिंह, राजेन्द्र सिंह और नारायण सिंह ने कहा कि समाज का यह जो स्वरुप आज दिख रहा है वह लगभग तीस वर्षों के अथक मेहनत का परिणाम है। 

जिसको बनाने में समाज के कई बुजुर्ग लोगों ने अपना कीमती समय दिया था। इसे आगे बढ़ाना है न कि अपने कार्यों और बातों से इसकी छवि को धुमिल करना। बिजय सिंह, नागेश्वर सिंह, प्रदीप सिंह, रंजीत सिंह, प्रो राजेश सिंह और दिनेश सिंह ने कहा कि आज हमारे समाज में युवाओं को जागरूक करने की आवश्यकता है। सरकारी योजनाओं या लाभ के लिए, शिक्षा के लिए हम सब युवाओं को सहयोग करें। 

उन्हें कोई अड़चन आये तो उसे दूर करें। आलोक सिंह, अशोक सिंह, बीरेंद्र सिंह, शैलेन्द्र सिंह,मदन सिंह और बिजय सिंह ने कहा कि सभी जोन के पदाधिकारी निष्ठापूर्वक समाज में कार्य करें। सभी जोनों में आपस में ही बेहतर बनने की प्रतिस्पर्धा होनी चाहिए। बैठक में कोडरमा स्थित क्षत्रिय धर्मशाला को दोमंजिला बनाने पर भी चर्चा हुई। यह भी कहा गया कि हम सब एक रहें और कहीं भी कोई परेशानी होती है तो हम सब जाकर उनकी परेशानी को दूर करने का प्रयास करेंगे। बैठक में संचालन महामंत्री शिवलाल सिंह और धन्यवाद ज्ञापन मुखिया रणजीत सिंह ने किया। 

यह भी पढ़ें: Koderma News: बिहार भेजी जा रही अवैध शराब की खेप जब्त, 3 तस्कर गिरफ्तार और वाहन जब्त 

बैठक में कामाख्या नारायण सिंह,रामचंद्र सिंह, राजेंद्र सिंह, नारायण सिंह, विजय सिंह, जय नारायण सिंह, महेश सिंह ,दिनेश सिंह, शैलेंद्र सिंह, वीरेंद्र सिंह, सत्यनारायण सिंह, नीलकंठ सिंह, दिनेश सिंह, रणजीत सिंह, सुनील सिंह, मिथिलेश सिंह ,प्रोफेसर राजेश सिंह, सकलदेव सिंह, रंजीत सिंह, सतीश सिंह ,महेंद्र सिंह, सूरजदेव सिंह ,विक्रम सिंह, बहादुर सिंह मदन मोहन सिंह प्रवीण सिंह सुरेश सिंह राजेश सिंह शैलेंद्र सिंह आशीष सिंह इंद्रजीत सिंह दीपक सिंह सूर्यदेव सिंह हरिहर सिंह जय मंगल सिंह महावीर सिंह रमेश सिंह सहित अन्य मौजूद थे।

यह भी पढ़ें: डोमचांच के नवलशाही में आयोजित हुई भाजपा की मासिक संगठनात्मक बैठक, बने कई रणनीतिक प्लान

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Kumar Ramesham Picture

Kumar Ramesham is associated with Samridh Jharkhand and actively covers local news, public issues, social developments, and important updates from Jharkhand and nearby regions. He focuses on delivering timely, factual, and community-centered reporting with an emphasis on accuracy and reliability.

Latest News

Koderma News: चांद अख्तर के आवास पर सांगठनिक मजबूती और सदस्यता नवीनीकरण को लेकर बनी रणनीति Koderma News: चांद अख्तर के आवास पर सांगठनिक मजबूती और सदस्यता नवीनीकरण को लेकर बनी रणनीति
Giridih News: सावन मेले से पहले झारखंड धाम में बिजली व्यवस्था चरमराई, लो-वोल्टेज से लोग परेशान
रांची के जगन्नाथपुर मंदिर से निकली भव्य रथ यात्रा, हजारों श्रद्धालुओं ने खींचा महाप्रभु का रथ
Koderma News: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो वाहनों से 247 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब बरामद
सरला बिरला पब्लिक स्कूल में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया जगन्नाथ रथयात्रा महोत्सव
ऐतिहासिक जगन्नाथपुर रथयात्रा महोत्सव में शामिल हुए राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार और मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन
Koderma News: सतगावां के समलडीह में घरेलू कलह से तंग आकर 60 वर्षीय बुजुर्ग महिला ने की आत्महत्या की कोशिश
Koderma News: उत्तरी छोटानागपुर क्षत्रिय महासंघ की समीक्षा बैठक संपन्न, जल्द बनेगा नया महिला संगठन
स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने स्वास्थ्य व्यवस्था रसातल में ले जाने का टेंडर उठाया, शोभा यादव का पलटवार
जय प्रकाश पांडेय ने पीएम मोदी के इंडोनेशिया दौरे को बताया आधी दुनिया को प्रभावित करने वाला कदम
पाकुड़िया CHC में भर्ती अज्ञात घायल बच्चे की पहचान नहीं, परिजनों की तलाश में जुटा अस्पताल प्रशासन
झारखंड में 40% खनिज, फिर भी बंद पड़ी हैं खदानें; सरकार जवाब दे : बाबूलाल मरांडी