ओएनजीसी का बड़ा सीएसआर अभियान, अमलाबाद में हजारों ग्रामीणों की निःशुल्क नेत्र जांच

मोतियाबिंद मरीजों के लिए निःशुल्क ऑपरेशन की व्यवस्था

ओएनजीसी का बड़ा सीएसआर अभियान, अमलाबाद में हजारों ग्रामीणों की निःशुल्क नेत्र जांच
अमलाबाद में ओएनजीसी सीएसआर के तहत आयोजित निःशुल्क नेत्र जांच एवं ऑपरेशन शिविर

ओएनजीसी सीबीएम परिसंपत्ति, बोकारो द्वारा सीएसआर के तहत अमलाबाद में निःशुल्क नेत्र जांच एवं ऑपरेशन शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में हजारों ग्रामीणों की आंख, बीपी और शुगर की जांच की गई तथा जरूरतमंदों को दवा, चश्मा एवं मोतियाबिंद ऑपरेशन की सुविधा उपलब्ध कराई गई।

बोकारो। ओएनजीसी सीबीएम परिसंपत्ति, बोकारो के सीएसआर के तहत अमलाबाद में निःशुल्क नेत्र जांच एवं ऑपरेशन शिविर का आयोजन दिनांक 16 जुलाई 2026 को पंचायत सचिवालय, अमलाबाद में किया गया।

उक्त शिविर का आयोजन अनुग्रह दृष्टिदान, दिल्ली एवं अग्रवाल लेजर एंड इंप्लांट सेंटर, बोकारो के सहयोग से किया गया। शिविर के आयोजन का मुख्य लक्ष्य गरीब ग्रामीण परिवारों के लोगों की आंखों से संबंधित विभिन्न रोगों की जांच एवं ऑपरेशन के साथ-साथ बीपी एवं शुगर की भी जांच कर बेहतर स्वास्थ्य हेतु जागरूक करना रहा।

इस शिविर में हजारों की संख्या में ग्रामीणों का नेत्र, बीपी एवं शुगर का परीक्षण किया गया तथा उचित दवा, चश्मा एवं मोतियाबिंद से ग्रसित लोगों का ऑपरेशन किया गया।

इस अवसर पर अमलाबाद थाना प्रभारी कौशलेन्द्र कुमार एवं चंदनकियारी थाना प्रभारी अमित राय ने जांच शिविर का निरीक्षण किया तथा जांच में भाग भी लिया। उन्होंने लोगों के प्रति सामाजिक जिम्मेदारी का बेहतरीन निर्वहन करने हेतु ओएनजीसी का आभार भी व्यक्त किया।

यह भी पढ़ें: अयोध्या राम मंदिर मुद्दे पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू का कांग्रेस पर करारा हमला

इस अवसर पर ओएनजीसी के विभिन्न विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहे, जिनमें  दयानंद कालुंदिया (प्रमुख-मानव संसाधन), अनिता यादव (परिसंपत्ति सपोर्ट प्रबंधक), सुश्री डॉली कुमारी (प्रभारी-सीएसआर), विकास चंद्र सिंह (प्रमुख-कूप सेवाएं), अजय कुमार दास (प्रभारी-सीसी), अभिनव कुमार (प्रोजेक्ट मैनेजर, झरिया), अनोखेलाल (प्रबंधक-मानव संसाधन), आशीष यादव (प्रभारी-चिकित्सा), डॉ. शशांक शेखर (चिकित्साधिकारी) के अलावा अमलाबाद के जनप्रतिनिधि मुखिया अजय रजवार एवं समाजसेवी पृथ्वी सिंह भी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें: बीआईटी मेसरा का 72वां स्थापना दिवस: लालपुर में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में संस्थान ने साझा की जानकारियां

अमलाबाद में ओएनजीसी के सीएसआर के तहत कार्यान्वित परियोजनाओं का निरीक्षण

अमलाबाद थाना प्रभारी कौशलेन्द्र कुमार ने ओएनजीसी के अधिकारियों के साथ संयुक्त रूप से अमलाबाद में सीएसआर के तहत कार्यान्वित परियोजनाओं का निरीक्षण किया।

थाना प्रभारी ने ओएनजीसी के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि ओएनजीसी ने अमलाबाद में शिक्षा, स्वास्थ्य एवं पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में बेहतरीन कार्य किया है। थाना प्रभारी ने विभिन्न विद्यालयों का निरीक्षण करते वक्त छात्र-छात्राओं हेतु नव-निर्मित शौचालय को देखकर प्रसन्नता व्यक्त की तथा कहा कि इस पहल से विद्यालय में छात्र-छात्राओं की उपस्थिति बढ़ेगी। विशेषकर शौचालय के अभाव में छात्राओं की बीच में ही पढ़ाई छोड़ने की समस्या दूर होगी।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Mohit Sinha
Mohit Sinha Picture

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.

Latest News

जय प्रकाश पांडेय ने पीएम मोदी के इंडोनेशिया दौरे को बताया आधी दुनिया को प्रभावित करने वाला कदम जय प्रकाश पांडेय ने पीएम मोदी के इंडोनेशिया दौरे को बताया आधी दुनिया को प्रभावित करने वाला कदम
पाकुड़िया CHC में भर्ती अज्ञात घायल बच्चे की पहचान नहीं, परिजनों की तलाश में जुटा अस्पताल प्रशासन
झारखंड में 40% खनिज, फिर भी बंद पड़ी हैं खदानें; सरकार जवाब दे : बाबूलाल मरांडी
गिरिडीह में श्रद्धा के साथ निकली भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा, जयघोष से गूंजा शहर
ओएनजीसी का बड़ा सीएसआर अभियान, अमलाबाद में हजारों ग्रामीणों की निःशुल्क नेत्र जांच
खाट पर बैठकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं डीसी रामनिवास यादव, ₹1.28 करोड़ की सड़क योजनाओं को मिली मंजूरी
भारत टेक्स 2026: झारखंड की बांस निर्मित स्टील बोतल और मग ने बटोरी खूब सराहना, वैश्विक खरीदारों का आकर्षण बना पवेलियन
70 हजार की अवैध वसूली के आरोप में लठैया ओपी प्रभारी धर्मबीर यादव निलंबित
संगीत नाटक अकादमी के नाट्य महोत्सव में कलाकारों ने मंच पर उतारा 1857 का पलामू विद्रोह
मेदिनीनगर में बदहाल सड़कों की मरम्मत शुरू, जेएलकेएम नेता आशुतोष तिवारी ने डीसी की सराहना की
भारत, पाकिस्तान, ऑस्ट्रेलिया... हर टीम के रन किंग की पूरी लिस्ट, देखें किसके नाम हैं सबसे ज्यादा रन
Opinion: यूपी में कांग्रेस क्यों दिखा रही है अखिलेश यादव को 'आंखें'? समझिए पूरी सियासी रणनीति