Koderma News: गायत्री शक्तिपीठ में धूमधाम से मना गुरु पूर्णिमा पर्व, 100 पौधों का हुआ वितरण

दो पालियों में हुआ पूजन-अर्चन, सात श्रद्धालुओं ने ली दीक्षा

Koderma News: गायत्री शक्तिपीठ में धूमधाम से मना गुरु पूर्णिमा पर्व, 100 पौधों का हुआ वितरण
(गायत्री परिवार अखंड जप)

कोडरमा स्थित गायत्री शक्तिपीठ में गुरु पूर्णिमा का पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया, जहाँ सवा लाख मंत्र जप, हवन, दीक्षा समारोह के साथ 100 पौधों का वितरण किया गया।

कोडरमा: गुरु पूर्णिमा का पावन पर्व गायत्री शक्तिपीठ में श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक उल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन दो पालियों में किया गया, जिसमें लगभग 300 श्रद्धालु भक्तों ने हवन मे भाग लेकर गुरुदेव के प्रति अपनी आस्था व्यक्त की। इस अवसर पर वैदिक मंत्रोच्चार, पूजन-अर्चन, यज्ञ एवं आध्यात्मिक अनुष्ठान संपन्न हुए। वहीं सात महिला एवं पुरुष श्रद्धालुओं ने गायत्री परिवार की दीक्षा ग्रहण कर आध्यात्मिक जीवन अपनाने का संकल्प लिया।

पूरे कार्यक्रम में वैदिक मंत्रोच्चार एवं पूजन-अर्चन की विधि लक्ष्मण प्रसाद मण्डल और राजकुमार पाण्डेय ने संपन्न कराई। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि युगऋषि पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य द्वारा बताए गए आदर्शों पर चलकर ही समाज में नैतिकता, संस्कार और सकारात्मक परिवर्तन लाया जा सकता है। हरिद्वार स्थित गायत्री परिवार द्वारा संचालित युग परिवर्तन महाअभियान को जन-जन तक पहुंचाने का भी आह्वान किया गया। 

वक्ताओं ने कहा कि गुरु ही जीवन के सच्चे मार्गदर्शक होते हैं और उनके बताए मार्ग पर चलकर ही व्यक्ति का सर्वांगीण विकास संभव है। कार्यक्रम के दौरान गायत्री महिला मंडल की सदस्य कामिनी देवी ने अपने परिवार के बच्चों करिशा प्रकाश, ऋद्धि प्रकाश एवं सोनम प्रकाश के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में पर्यावरण संरक्षण का अनूठा संदेश दिया। उन्होंने आम, अमरूद, गुलमोहर, जामुन, बेल एवं आंवला सहित विभिन्न प्रजातियों के 100 पौधों का वितरण किया। 

उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि बच्चों के जन्मदिन तथा अन्य शुभ अवसरों पर पौधारोपण एवं पौधों का वितरण अवश्य करें, ताकि पर्यावरण सुरक्षित रहे और आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ एवं हरित वातावरण का लाभ मिल सके। गुरु पूर्णिमा के उपलक्ष्य में एक दिन पूर्व सवा 12 घंटे के अखंड जप का भी आयोजन किया गया। इस अनुष्ठान में लगभग 100 श्रद्धालु भक्तों ने सहभागिता करते हुए सामूहिक रूप से सवा लाख मंत्र जप संपन्न किया, जिससे संपूर्ण शक्तिपीठ का वातावरण आध्यात्मिक ऊर्जा एवं भक्तिमय भाव से ओत-प्रोत रहा। 

यह भी पढ़ें: ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी में गूंजा झारखंड का मुद्दा, संत जेवियर्स कॉलेज के प्राचार्य ने प्रस्तुत किया शोध पत्र

इस अवसर पर मुख्य ट्रस्टी ईश्वर साव, देवालय प्रबंधक नीलम शाहाबादी, भीष्म गुप्ता, मृत्युंजय भास्कर, प्रेम कुमार, विनोद वर्णवाल, गायत्री महिला मण्डल की संयोजीका सुनीता भगत,रेखा वर्णवाल, वीणा बरनवाल, अंशु कुमारी, मनीषा कुमारी, सीता देवी, रीना वर्मा, इंदु जायसवाल, फूल कुमारी भारती, रेखा देवी सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं गायत्री परिवार के कार्यकर्ता उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें: जैन संत परम पूज्य मुनि श्री 108 सुयश सागर जी मुनीराज का भव्य मंगल प्रवेश आज होगा

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Kumar Ramesham Picture

Kumar Ramesham is associated with Samridh Jharkhand and actively covers local news, public issues, social developments, and important updates from Jharkhand and nearby regions. He focuses on delivering timely, factual, and community-centered reporting with an emphasis on accuracy and reliability.

Latest News

महगामा के सारोतिया पंचायत भवन में आधार परमानेंट एनरोलमेंट सेंटर का हुआ शुभारंभ महगामा के सारोतिया पंचायत भवन में आधार परमानेंट एनरोलमेंट सेंटर का हुआ शुभारंभ
दुम्मा बॉर्डर से राजकीय श्रावणी मेला 2026 का भव्य शुभारंभ, मंत्री दीपिका पांडेय ने की पूजा
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने की ऊर्जा विभाग की समीक्षा, 24 घंटे बिजली देने का निर्देश
Giridih News: उपायुक्त रामनिवास यादव ने कल्याण विभाग की समीक्षा कर योजनाओं में तेजी का दिया निर्देश
Deoghar News: राजकीय श्रावणी मेला 2026 में दिखेगा भव्य ड्रोन शो, आसमान में उकेरी जाएंगी अलौकिक आकृतियां
Koderma News: गुरु पूर्णिमा पर जैन संत सुयश सागर जी के वर्षा योग चातुर्मास का हुआ शुभारंभ
Koderma News: सड़क निर्माण कार्य का विधायक डॉ. नीरा यादव ने किया शिलान्यास
Koderma News: गायत्री शक्तिपीठ में धूमधाम से मना गुरु पूर्णिमा पर्व, 100 पौधों का हुआ वितरण
गुरु पूर्णिमा पर श्री श्री विश्वविद्यालय का मेगा रक्तदान शिविर, 80 यूनिट रक्त संग्रहित
Sahebganj News: नीमगाछी गांव में नहाने के दौरान तालाब में डूबने से 12 वर्षीय तनु की मौत
Sahebganj News: झिकटिया गांव में पंखे से लटका मिला युवक का शव, इलाके में पसरा मातम
Koderma News: चाराडीह में स्कॉर्पियो का चक्का खुलने से दर्दनाक हादसा, एक ही परिवार के 5 घायल