ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी में गूंजा झारखंड का मुद्दा, संत जेवियर्स कॉलेज के प्राचार्य ने प्रस्तुत किया शोध पत्र

खनन से प्रभावित लोगों के जीवन, स्वास्थ्य और आजीविका पर डाले गए प्रभावों का विश्लेषण

ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी में गूंजा झारखंड का मुद्दा, संत जेवियर्स कॉलेज के प्राचार्य ने प्रस्तुत किया शोध पत्र

संत जेवियर्स कॉलेज, रांची के प्राचार्य डॉ. फ़ादर रॉबर्ट प्रदीप कुजूर, एसजे ने ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी के हैरिस मैनचेस्टर कॉलेज में आयोजित अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी में झारखंड के जादुगोड़ा यूरेनियम खदान और झरिया कोयला क्षेत्र में खनन से होने वाले विस्थापन और उसके मानवीय प्रभावों पर शोध पत्र प्रस्तुत किया।

रांची: संत जेवियर्स कॉलेज, रांची के प्राचार्य डॉ. फ़ादर रॉबर्ट प्रदीप कुजूर, एसजे ने हैरिस मैनचेस्टर कॉलेज, ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी (यूके) में आयोजित अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी में भाग लिया।

उन्होंने "Shaping the Future: Innovation, Technology & Business in a Changing World" विषय पर 20, 21 एवं 22 जुलाई 2026 को आयोजित अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी में झारखंड के जादुगोड़ा यूरेनियम खदान और झरिया कोयला क्षेत्रों पर आधारित विकास के मानवीय मूल्य तथा विस्थापन के प्रभावों पर अपना शोध पत्र प्रस्तुत किया।

यह शोध खनन (माइनिंग) के कारण होने वाले विस्थापन से जुड़े गंभीर सामाजिक और मानवीय मुद्दों को उजागर करता है। यह विशेष रूप से भारत के खनिज-संपन्न क्षेत्रों जादुगोड़ा और झरिया में रहने वाले लोगों पर खनन के सामाजिक-आर्थिक प्रभावों तथा उससे होने वाली मानवीय क्षति पर केंद्रित है।

शोध में बताया गया है कि खनन के कारण लोगों को अपने घर और जमीन छोड़नी पड़ती है, जिससे उनके जीवन, रोजगार, आय, स्वास्थ्य और सामाजिक स्थिति पर गहरा नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। जादुगोड़ा और झरिया जैसे क्षेत्रों के लोगों की समस्याओं और उनके संघर्षों का इसमें विस्तार से अध्ययन किया गया है।

यह भी पढ़ें: कोडरमा में विधिक जागरूकता प्रतियोगिता के विजेताओं को मिला सम्मान

इस प्रस्तुति पर सतत विकास और सामाजिक उत्तरदायित्व से जुड़े समकालीन मुद्दों पर विचार-विमर्श करने के लिए ऑक्सफोर्ड में एकत्रित विश्वभर के विद्वानों, शिक्षाविदों एवं शोधकर्ताओं के बीच सार्थक और ज्ञानवर्धक चर्चा हुई। कार्यक्रम का संचालन प्रतिष्ठित शिक्षाविद् ब्रायन माउंटफोर्ड (Brian Mountford) और एफ. किंग अलेक्जेंडर (F. King Alexander) ने किया।

यह भी पढ़ें: Koderma News: रोटरी क्लब ने सदर अस्पताल में 40 महिलाओं को बांटी बेबी किट और हॉर्लिक्स

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Mohit Sinha
Kumar Ramesham Picture

Kumar Ramesham is associated with Samridh Jharkhand and actively covers local news, public issues, social developments, and important updates from Jharkhand and nearby regions. He focuses on delivering timely, factual, and community-centered reporting with an emphasis on accuracy and reliability.

Latest News

Palamu News: कांग्रेस के दोहरे रवैये के विरोध में भाजपा ने राहुल गांधी का फूंका पुतला Palamu News: कांग्रेस के दोहरे रवैये के विरोध में भाजपा ने राहुल गांधी का फूंका पुतला
Palamu News: नेशनल कराटे चैंपियनशिप में संत मरियम स्कूल के खिलाड़ियों ने जीते पांच पदक
Dhanbad News: 'जीरो कोल लीकेज पॉलिसी' के तहत सीआईएसएफ ने चलाया सघन वाहन जांच अभियान
Dhanbad News: बीसीसीएल क्षेत्रों में सीआईएसएफ का फ्लैग मार्च और मोबिलाइजेशन ड्रिल संपन्न 
Dhanbad News: तिवारी बस्ती के समीप सीआईएसएफ की छापेमारी, 80 टन कोयला जब्त
Dumka News: दिसंबर 2026 तक सभी गांवों को ओडीएफ प्लस बनाने हेतु जलसहियाओं की विशेष बैठक
Dumka News: डीजीपी तदाशा मिश्रा ने संथाल परगना में विधि-व्यवस्था और श्रावणी मेला तैयारियों की समीक्षा की
Dumka News: उत्क्रमित मध्य विद्यालय बाबूकदेली में आठवीं के 24 विद्यार्थियों को मिली साइकिल
Dumka News: बासुकीनाथ श्रावणी मेला तैयारियों की उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने की विस्तृत समीक्षा
Pakur News: लिट्टीपाड़ा में समावेशी शिक्षा के तहत दिव्यांग बच्चों के बीच सहायक उपकरण वितरित
Pakur News: मालपहाड़ी के सालबोनी क्रेशर में चोरी करते दो आरोपी रंगे हाथ गिरफ्तार
Pakur News: समाहरणालय में जन समाधान दिवस आयोजित, उपायुक्त मेघा भारद्वाज ने सुनीं समस्याएं