कोडरमा में विधिक जागरूकता प्रतियोगिता के विजेताओं को मिला सम्मान

विजेताओं को प्रमाणपत्र और सम्मान देकर बढ़ाया उत्साह

कोडरमा में विधिक जागरूकता प्रतियोगिता के विजेताओं को मिला सम्मान
कोडरमा में विधिक जागरूकता प्रतियोगिता के विजेता छात्र-छात्राओं को सम्मानित करते प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश रमाकांत मिश्रा।

कोडरमा जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डीएलएसए) की ओर से आयोजित निबंध, चित्रांकन और भाषण प्रतियोगिता के विजेताओं को सोमवार को सम्मानित किया गया। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह डीएलएसए अध्यक्ष रमाकांत मिश्रा ने कहा कि अधिकारों की प्राप्ति के लिए कानून के प्रति जागरूक होना आवश्यक है।

कोडरमा : प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार कोडरमा  रमाकांत मिश्रा के मार्गदर्शन में  जिले के विभिन्न  विद्यालयों  में पिछले दिनों आयोजित  निबंध प्रतियोगिता, चित्रांकन प्रतियोगिता एवं भाषण प्रतियोगिता के विजेताओं को सोमवार को डीएलएसए के हाल में एक कार्यक्रम आयोजित कर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने सम्मानित किया।  चित्रांकन प्रतियोगिता में प्रथम सिम्मी कुमारी, द्वितीय अंबिका कुमारी एवं तृतीय आकृति कुमारी रही( तीनों सिडी गर्ल्स हाई स्कूल झुमरी तिलैया), निबंध प्रतियोगिता में प्रथम लक्ष्मी कुमारी सीएच प्लस टू उच्च विद्यालय झुमरी तिलैया, द्वितीय राजवीर कुमार सीएच प्लस टू उच्च विद्यालय झुमरी तिलैया  तृतीय रानी कुमारी परियोजना बालिका उच्च विद्यालय कोडरमा। एवं भाषण प्रतियोगिता में प्रथम श्रेया राज, परियोजना बालिका उच्च विद्यालय कोडरमा, द्वितीय कविराज कोडरमा उच्च विद्यालय कोडरमा एवं तृतीय नंदनी कुमारी परियोजना बालिका उच्च विद्यालय कोडरमा  रही। 
इस अवसर पर बोलते हुए प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश रमाकांत मिश्रा ने कहा कि
 कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को कानून के प्रति जागरूक करना है, जिससे  अंतिम व्यक्ति तक न्याय पहुंच सके ।  उन्होंने कहा कि  90 दिवसीय गहन विधिक जागरूकता कार्यक्रम  का  उद्देश्य नालसा, झालसा एवं  जिला विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न कार्यक्रमों की जानकारी, गांव - गांव पंचायत - पंचायत और घर-घर पहुंचाना था। इसमें डीएलएसए, एलएडीसीएस, एवं पीएलवी का अहम योगदान रहा। इससे पूर्व बाल विवाह, बाल मजदूरी, महिला सशक्तिकरण, नशा मुक्ति, मानव तस्करी, दहेज उत्पीड़न के क्षेत्र में जिला विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा किए गए कार्यों का प्रदर्शनी भी लगाई गई थी। कार्यक्रम का संचालन प्रभारी डीएलएसए सेक्रेटरी प्रज्ञा वाजपेई ने किया। मौके पर अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रथम सचिंद्रनाथ सिंहा, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश तृतीय राकेश चंद्रा, सीजीएम अमित कुमार वैशय, जेएम सत्यभामा कुमारी, ज्योत्स्ना पांडेय नमिता मिंस, मुन्सिफ़ मिथिलेश कुमार  कोडरमा अधिवक्ता संघ के अध्यछ जगदीश सलुजा समेत काफी संख्या में अधिवक्ता  उपस्थित थे। 

कार्यक्रम को सफल बनाने में डिफेंस काउंसिल के अधिवक्ता नवल किशोर, किरण कुमारी, राजेंद्र मंडल, अरुण कुमार ओझा, अश्विनी शरण, न्यायालय  कर्मी, संजय कुमार, रंजीत कुमार सिंह, सरिता, विद्या, संतोष कुमार, सुनील कुमार, शेखर कुमार, रविंद्र यादव, कंचन कपूर  आदि लगे रहे।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Mohit Sinha
Kumar Ramesham Picture

Kumar Ramesham is associated with Samridh Jharkhand and actively covers local news, public issues, social developments, and important updates from Jharkhand and nearby regions. He focuses on delivering timely, factual, and community-centered reporting with an emphasis on accuracy and reliability.

Latest News

खबर का असर: बिना बैरिकेडिंग उखड़ी पीसीसी सड़क की हुई मरम्मत, ग्रामीणों में खुशी खबर का असर: बिना बैरिकेडिंग उखड़ी पीसीसी सड़क की हुई मरम्मत, ग्रामीणों में खुशी
करोड़ों की सड़क तो बनी, पर पुलिया का एप्रोच पथ नहीं बना ग्रामीण परेशान, कीचड़ में फिसलकर गिर रहे लोग
उत्तर मैसेडोनिया में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का गर्मजोशी से स्वागत, राजधानी स्कोप्जे में बिताएंगी दो दिन
नीट में गड़बड़ी करने वालों के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई, प्रधानमंत्री मोदी की राजग सांसदों की बैठक 'मंगल मिलन' में घोषणा
बरसात में गुलजार हुआ साहिबगंज का मोती झरना, उमड़ रही पर्यटकों की भीड़
रांची पहली बार करेगी 135वें डूरंड कप-2026 की मेजबानी, स्टेडियम में कड़े सुरक्षा इंतजाम
हजारीबाग पुलिस की बड़ी सफलता, झारसुगुड़ा स्टेशन से मिले दो लापता बच्चे
भूमि मामलों में गड़बड़ी पर सख्त हुए डीसी, जांच के बाद ही होगी स्वीकृति
बारिश से बचाव के लिए ट्रैफ़िक पुलिस कर्मियों को हजारीबाग यूथ विंग ने रेनकोट रूपी सुरक्षा का दिया सौगात  
हजारीबाग में पेपर लीक के विरोध में छात्रों ने फूंका शिक्षा मंत्री का पुतला
NEET और भर्ती मुद्दों पर छात्रों की आवाज दबाना गलत: देवेंद्र नाथ महतो
झारखंडधाम में स्वच्छता व्यवस्था मजबूत करने को बनी प्रबंधन समिति