गुरु पूर्णिमा पर श्री श्री विश्वविद्यालय का मेगा रक्तदान शिविर, 80 यूनिट रक्त संग्रहित
एससीबी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के सहयोग से हुआ सफल आयोजन
गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर ओडिशा के कटक स्थित श्री श्री विश्वविद्यालय में एससीबी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के ट्रांसफ्यूज़न मेडिसिन एवं ब्लड सेंटर के सहयोग से मेगा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कुल 80 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया। कार्यक्रम में विशेषज्ञ चिकित्सकों, शिक्षकों, विद्यार्थियों और स्वयंसेवकों ने सक्रिय भागीदारी निभाई। रक्त संग्रहण एससीबी मेडिकल की विशेषज्ञ टीम द्वारा किया गया।
कटक/रांची: पावन गुरु पूर्णिमा के अवसर पर ओडिशा के कटक स्थित श्री श्री विश्वविद्यालय के जनसंपर्क विभाग द्वारा कटक स्थित एससीबी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के ट्रांसफ्यूज़न मेडिसिन एवं ब्लड सेंटर के सहयोग से एक मेगा रक्तदान शिविर का सफल आयोजन किया गया। इस शिविर में कुल 80 यूनिट रक्त एकत्र किया गया।
शिविर में ट्रांसफ्यूज़न मेडिसिन विभाग की प्रमुख प्रोफेसर डॉ. स्मिता महापात्र विशेष रूप से उपस्थित रहीं। एससीबी मेडिकल के ब्लड सेंटर से आई विशेषज्ञ टीम ने रक्त संग्रहण का कार्य संपन्न किया। राष्ट्रपति सचिवालय की सलाहकार प्रोफेसर डॉ. विजयलक्ष्मी महांति भी इस अवसर पर उपस्थित रहीं और रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन किया। इस मेगा रक्तदान शिविर के सफल आयोजन में श्री श्री विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों के विद्यार्थियों एवं स्वयंसेवकों ने सक्रिय भूमिका निभाई।


इस सफल आयोजन के लिए विश्वविद्यालय के कुलाध्यक्ष आदेश गोयल, कुलपति प्रोफेसर डॉ. तेजपरताप तथा कार्मिक निदेशक स्वामी सत्यचैतन्य जी ने आयोजन समिति एवं सभी सहयोगियों को बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं।
Susmita Rani is a journalist and content writer associated with Samridh Jharkhand. She regularly writes and reports on grassroots news from Jharkhand, covering social issues, agriculture, administration, public concerns, and daily horoscopes. Her writing focuses on factual accuracy, clarity, and public interest.


