Koderma News: गुरु पूर्णिमा पर जैन संत सुयश सागर जी के वर्षा योग चातुर्मास का हुआ शुभारंभ

जैन समाज के पदाधिकारियों एवं युवाओं का सराहनीय योगदान

Koderma News: गुरु पूर्णिमा पर जैन संत सुयश सागर जी के वर्षा योग चातुर्मास का हुआ शुभारंभ
(झुमरी तिलैया जैन मंदिर)

कोडरमा के झुमरी तिलैया स्थित जैन मंदिर में गुरु पूर्णिमा पर मुनि सुयश सागर जी महाराज के चातुर्मास का मंगल कलश विश्व शांति मंत्रों के साथ स्थापित किया गया।

कोडरमा: जैन मंदिर में गुरु पूर्णिमा के पावन दिन जैन संत सुयश सागर जी महाराज ससंघ के वर्षा योग चातुर्मास का मंगल कलश स्थापना किया गया। विश्व शांति मंत्र के साथ विधि विधान पूजा करके कलश स्थापित किया गया। जैन समाज के पदाधिकारी एवं चातुर्मास कमेटी के संयोजक ने आचार्य शिरोमणि विशुद्ध सागर जी के परम तपस्वी शिष्य 108 मुनि सुयश सागर जी को श्रीफल भेंट किया एवं झुमरी तिलैया में चातुर्मास करने की प्रार्थना की। 

भव्य चातुर्मास कलश स्थापना में दूर दराज रायपुर भिलाई तामसा दुर्ग रायगढ़ राउरकेला रांची गया हजारीबाग शहर  के सैकड़ो भक्तजन शामिल हुए। पूरे भारतवर्ष में जैन संत हिंसा से बचने के लिए बरसात के समय पैदल नहीं चलते हैं एक स्थान पर ही चार-पांच महीना रहकर धर्म ध्यान करते हैं। 

झुमरीतिलैया में पूज्य गुरुदेव सुयश सागर के चातुर्मास करने से पूरे जैन समाज में हर्ष का माहौल है। आज के भव्य कार्यक्रम का मंच संचालन समाज के पंडित अभिषेक शास्त्री संजय छाबड़ा लट्टू भैया अक्षय जैन ने किया। प्रतिष्ठाचार्य संजय भैया ब्रह्मचारी मुक्तगिरि ने पूरे कार्यक्रम को संचालित किया। समाज के पदाधिकारी उप मंत्री नरेंद्र झांझरी कोषाध्यक्ष सुरेंद्र काला सह मंत्री राज छाबड़ा विरागोदय चातुर्मास कमेटी 2026 के सभी संयोजक ने आए हुए सभी अतिथियों का स्वागत किया।  

कार्यक्रम का मंडप उद्घाटन कोलकाता के दिनेश सर्वेश अखिलेश पाटनी परिवार ने किया। बाहर से आए हुए सभी अतिथियों को अंग वस्त्र देकर और तिलक लगाकर स्वागत किया गया।  समाज के प्रसिद्ध गायक नवीन पांडया और सुबोध गंगवाल ने अपने गुरु भक्त भजन से लोगों को आनंदित कर दिया। चातुर्मास का प्रथम कलश सौरभ सुधा हर्ष पटौदी परिवार हजारीबाग ने लिया। द्वितीय कलश गौरव जी जैन भाटापारा छत्तीसगढ़ ने लिया। 

यह भी पढ़ें: Koderma News : आकाश कुमार के निधन पर पासवान जनकल्याण समिति ने जताया शोक, जांच की मांग

तृतीय कलश आतिश जैन काला परिवार तमसा ने लिया। चतुर्थ  कलश सुयश भक्त परिवार तामसा शहर के लोगों ने लिया। पांचवा कलश अमित जी हजारीबाग एवं कई धार्मिक परिवारों ने भी चातुर्मास कलश लिया। चातुर्मास कलश स्थापना कार्यक्रम को सफल बनाने में विरागोदय चातुर्मास कमेटी के संयोजक रौनक कासलीवाल राहुल छाबड़ा सौरभ लोहारिया सिद्धांत सेठी  संजय छाबड़ा लट्टू शैलेश छाबड़ा लोकेश पटौदी विकास शेट्टी मनीष गंगवाल जोंटी काला ने अपना पूर्ण योगदान दिया। 

यह भी पढ़ें: कोडरमा में बड़ा सड़क हादसा, स्कॉर्पियो का चक्का निकलते ही डिवाइडर से टकराई गाड़ी

मौके पर उपलब्ध  समाज के मार्गदर्शक ललित सेठी  सुरेश झांझरी सुशील छाबड़ा सुनील  कुमार छाबड़ा महिला समाज की अध्यक्ष नीलम सेठी आशा गंगवाल मोना छाबड़ा वार्ड पार्षद पिंकी जैन जैन युवक समिति के अध्यक्ष मंत्री ने कार्यक्रम में भाग लेने वाले समाज के सभी सदस्यों की सराहना की।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Latest News

महगामा के सारोतिया पंचायत भवन में आधार परमानेंट एनरोलमेंट सेंटर का हुआ शुभारंभ महगामा के सारोतिया पंचायत भवन में आधार परमानेंट एनरोलमेंट सेंटर का हुआ शुभारंभ
दुम्मा बॉर्डर से राजकीय श्रावणी मेला 2026 का भव्य शुभारंभ, मंत्री दीपिका पांडेय ने की पूजा
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने की ऊर्जा विभाग की समीक्षा, 24 घंटे बिजली देने का निर्देश
Giridih News: उपायुक्त रामनिवास यादव ने कल्याण विभाग की समीक्षा कर योजनाओं में तेजी का दिया निर्देश
Deoghar News: राजकीय श्रावणी मेला 2026 में दिखेगा भव्य ड्रोन शो, आसमान में उकेरी जाएंगी अलौकिक आकृतियां
Koderma News: गुरु पूर्णिमा पर जैन संत सुयश सागर जी के वर्षा योग चातुर्मास का हुआ शुभारंभ
Koderma News: सड़क निर्माण कार्य का विधायक डॉ. नीरा यादव ने किया शिलान्यास
Koderma News: गायत्री शक्तिपीठ में धूमधाम से मना गुरु पूर्णिमा पर्व, 100 पौधों का हुआ वितरण
गुरु पूर्णिमा पर श्री श्री विश्वविद्यालय का मेगा रक्तदान शिविर, 80 यूनिट रक्त संग्रहित
Sahebganj News: नीमगाछी गांव में नहाने के दौरान तालाब में डूबने से 12 वर्षीय तनु की मौत
Sahebganj News: झिकटिया गांव में पंखे से लटका मिला युवक का शव, इलाके में पसरा मातम
Koderma News: चाराडीह में स्कॉर्पियो का चक्का खुलने से दर्दनाक हादसा, एक ही परिवार के 5 घायल