गिरिडीह में प्लास्टिक मुक्त बाजार की पहल, इनरव्हील क्लब ने चलाया जागरूकता अभियान

50 कपड़े के थैले वितरित कर प्लास्टिक छोड़ने की अपील

गिरिडीह में प्लास्टिक मुक्त बाजार की पहल, इनरव्हील क्लब ने चलाया जागरूकता अभियान
गिरिडीह के बड़ा चौक बाजार में इनरव्हील क्लब सनशाइन द्वारा स्वच्छता और प्लास्टिक मुक्त अभियान के दौरान कपड़े के थैले वितरित किए गए।

इनरव्हील क्लब ऑफ गिरिडीह सनशाइन ने बड़ा चौक बाजार में स्वच्छता एवं प्लास्टिक मुक्त बाजार अभियान चलाया। क्लब की अध्यक्ष राखी झुनझुनवाला के नेतृत्व में सब्जी विक्रेताओं और ठेला संचालकों के बीच 50 कपड़े के थैले वितरित किए गए तथा प्लास्टिक का उपयोग बंद करने की अपील की गई।

गिरिडीह: इनरव्हील क्लब ऑफ गिरिडीह सनशाइन द्वारा 13 जुलाई को बड़ा चौक स्थित सब्जी विक्रेताओं एवं खाद्य सामग्री बेचने वाले ठेला संचालकों के बीच स्वच्छता एवं प्लास्टिक मुक्त बाजार को लेकर जागरूकता अभियान चलाया गया।

क्लब की अध्यक्ष *राखी झुनझुनवाला* के नेतृत्व में सदस्यों ने 50 कपड़े के थैले वितरित किए तथा विक्रेताओं से प्लास्टिक थैले का उपयोग बंद करने और ग्राहकों को कपड़े का थैला साथ लाने के लिए प्रेरित किया। साथ ही दुकानदारों एवं ठेला संचालकों को *ब्लीचिंग पाउडर का भी वितरण* किया गया तथा उन्हें अपने कार्यस्थल एवं आसपास के क्षेत्र में नियमित रूप से इसका छिड़काव कर साफ-सफाई बनाए रखने की सलाह दी गई।

अभियान के दौरान बाजार परिसर एवं नालियों में भी ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव किया गया। क्लब सदस्यों ने विक्रेताओं को कूड़ा-कचरा इधर-उधर नहीं फेंकने, स्वच्छ वातावरण बनाए रखने तथा संक्रमण से बचाव के प्रति जागरूक किया, ताकि बाजार में आने वाले ग्राहकों और खाद्य सामग्री का सेवन करने वाले लोगों को स्वच्छ एवं सुरक्षित वातावरण मिल सके।

इस अवसर पर क्लब की आईपीपी कविता राजगढ़िया, ट्रेजरर रश्मि गुप्ता  तथा एग्जीक्यूटिव मेंबर पूनम केडिया एवं मनीषा कपिस्वे  उपस्थित रहीं और अभियान को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभाई।

यह भी पढ़ें: गिरिडीह में विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान तेज, सभी मतदान केंद्रों पर BLO-BLA-2 और चुनाव पाठशाला की दूसरी बैठक आयोजित

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Susmita Rani
Susmita Rani Picture

Susmita Rani is a journalist and content writer associated with Samridh Jharkhand. She regularly writes and reports on grassroots news from Jharkhand, covering social issues, agriculture, administration, public concerns, and daily horoscopes. Her writing focuses on factual accuracy, clarity, and public interest.

Latest News

खबर का असर: बिना बैरिकेडिंग उखड़ी पीसीसी सड़क की हुई मरम्मत, ग्रामीणों में खुशी खबर का असर: बिना बैरिकेडिंग उखड़ी पीसीसी सड़क की हुई मरम्मत, ग्रामीणों में खुशी
करोड़ों की सड़क तो बनी, पर पुलिया का एप्रोच पथ नहीं बना ग्रामीण परेशान, कीचड़ में फिसलकर गिर रहे लोग
उत्तर मैसेडोनिया में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का गर्मजोशी से स्वागत, राजधानी स्कोप्जे में बिताएंगी दो दिन
नीट में गड़बड़ी करने वालों के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई, प्रधानमंत्री मोदी की राजग सांसदों की बैठक 'मंगल मिलन' में घोषणा
बरसात में गुलजार हुआ साहिबगंज का मोती झरना, उमड़ रही पर्यटकों की भीड़
रांची पहली बार करेगी 135वें डूरंड कप-2026 की मेजबानी, स्टेडियम में कड़े सुरक्षा इंतजाम
हजारीबाग पुलिस की बड़ी सफलता, झारसुगुड़ा स्टेशन से मिले दो लापता बच्चे
भूमि मामलों में गड़बड़ी पर सख्त हुए डीसी, जांच के बाद ही होगी स्वीकृति
बारिश से बचाव के लिए ट्रैफ़िक पुलिस कर्मियों को हजारीबाग यूथ विंग ने रेनकोट रूपी सुरक्षा का दिया सौगात  
हजारीबाग में पेपर लीक के विरोध में छात्रों ने फूंका शिक्षा मंत्री का पुतला
NEET और भर्ती मुद्दों पर छात्रों की आवाज दबाना गलत: देवेंद्र नाथ महतो
झारखंडधाम में स्वच्छता व्यवस्था मजबूत करने को बनी प्रबंधन समिति