Koderma News: अज्ञात ट्रैक्टर की चपेट में आने से फैक्ट्री कर्मी कुलदीप रजक गंभीर घायल

दुर्घटना में युवक का दाहिना हाथ गंभीर चोटिल

Koderma News: अज्ञात ट्रैक्टर की चपेट में आने से फैक्ट्री कर्मी कुलदीप रजक गंभीर घायल
(घायल कुलदीप रजक अस्पताल)

कोडरमा के तिलैया थाना क्षेत्र स्थित महतो अहरा के पास अज्ञात ट्रैक्टर की टक्कर से फैक्ट्री कर्मी कुलदीप रजक गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें पीसीआर पुलिस ने इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया।

कोडरमा: जिले के तिलैया थाना क्षेत्र अंतर्गत महतो अहरा के समीप गुरुवार सुबह अज्ञात ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान चंदवारा थाना क्षेत्र के बंदाचक निवासी 28 वर्षीय कुलदीप रजक, पिता जागेश्वर रजक, के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार कुलदीप महतो अहरा स्थित एक फैक्ट्री में कार्य करता है। गुरुवार सुबह वह ड्यूटी के बाद बाइक से पिपराडीह स्थित अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान महतो अहरा के पास एक अज्ञात ट्रैक्टर ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही पीसीआर कोडरमा की पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को तत्काल इलाज के लिए सदर अस्पताल, कोडरमा पहुंचाया। अस्पताल में चिकित्सकों की देखरेख में उसका उपचार जारी है। चिकित्सकों के अनुसार दुर्घटना में उसका दाहिना हाथ गंभीर रूप से चोटिल हुआ है। पुलिस ने घायल के परिजनों को घटना की सूचना दे दी है। वहीं, टक्कर मारने वाले अज्ञात ट्रैक्टर की पहचान कर उसकी तलाश की जा रही है।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Kumar Ramesham Picture

Kumar Ramesham is associated with Samridh Jharkhand and actively covers local news, public issues, social developments, and important updates from Jharkhand and nearby regions. He focuses on delivering timely, factual, and community-centered reporting with an emphasis on accuracy and reliability.

Latest News

महगामा के सारोतिया पंचायत भवन में आधार परमानेंट एनरोलमेंट सेंटर का हुआ शुभारंभ महगामा के सारोतिया पंचायत भवन में आधार परमानेंट एनरोलमेंट सेंटर का हुआ शुभारंभ
दुम्मा बॉर्डर से राजकीय श्रावणी मेला 2026 का भव्य शुभारंभ, मंत्री दीपिका पांडेय ने की पूजा
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने की ऊर्जा विभाग की समीक्षा, 24 घंटे बिजली देने का निर्देश
Giridih News: उपायुक्त रामनिवास यादव ने कल्याण विभाग की समीक्षा कर योजनाओं में तेजी का दिया निर्देश
Deoghar News: राजकीय श्रावणी मेला 2026 में दिखेगा भव्य ड्रोन शो, आसमान में उकेरी जाएंगी अलौकिक आकृतियां
Koderma News: गुरु पूर्णिमा पर जैन संत सुयश सागर जी के वर्षा योग चातुर्मास का हुआ शुभारंभ
Koderma News: सड़क निर्माण कार्य का विधायक डॉ. नीरा यादव ने किया शिलान्यास
Koderma News: गायत्री शक्तिपीठ में धूमधाम से मना गुरु पूर्णिमा पर्व, 100 पौधों का हुआ वितरण
गुरु पूर्णिमा पर श्री श्री विश्वविद्यालय का मेगा रक्तदान शिविर, 80 यूनिट रक्त संग्रहित
Sahebganj News: नीमगाछी गांव में नहाने के दौरान तालाब में डूबने से 12 वर्षीय तनु की मौत
Sahebganj News: झिकटिया गांव में पंखे से लटका मिला युवक का शव, इलाके में पसरा मातम
Koderma News: चाराडीह में स्कॉर्पियो का चक्का खुलने से दर्दनाक हादसा, एक ही परिवार के 5 घायल