Giridih News: उपायुक्त रामनिवास यादव ने एससी-एसटी अत्याचार निवारण समिति की समीक्षा बैठक की
एसपी और डीडीसी सहित कई अधिकारी रहे मौजूद
गिरिडीह उपायुक्त रामनिवास यादव ने एससी-एसटी (अत्याचार निवारण) समिति की बैठक कर अधिकारियों को पीड़ितों को त्वरित न्याय, राहत और पुनर्वास सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
गिरिडीह: उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी रामनिवास यादव ने अपने कार्यालय प्रकोष्ठ में अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम, 1995 के अंतर्गत गठित जिला स्तरीय निगरानी एवं अनुश्रवण समिति की बैठक की। बैठक का उद्देश्य अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन, पीड़ितों को समयबद्ध न्याय एवं राहत उपलब्ध कराने तथा संबंधित मामलों की प्रगति की समीक्षा करना था।
बैठक के दौरान उपायुक्त ने अधिनियम के प्रावधानों के अनुरूप लंबित एवं निष्पादित मामलों की बिंदुवार समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को सभी मामलों में त्वरित, निष्पक्ष एवं संवेदनशील कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति समुदाय के अधिकारों की रक्षा तथा उन्हें न्याय दिलाना जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है।


Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.


