नहीं रही गिरिडीह की उभरती हुई सुरीली गायिका सोनी चंद्रवंशी, संगीत जगत में शोक

लंबे समय से बीमार चल रही थीं युवा गायिका, देवघर एम्स में चल रहा था इलाज

नहीं रही गिरिडीह की उभरती हुई सुरीली गायिका सोनी चंद्रवंशी, संगीत जगत में शोक
गिरिडीह की युवा एवं प्रतिभाशाली गायिका सोनी चंद्रवंशी, जिनका इलाज के दौरान देवघर एम्स में निधन हो गया।

गिरिडीह की प्रतिभाशाली युवा गायिका सोनी चंद्रवंशी का शुक्रवार को देवघर एम्स में इलाज के दौरान निधन हो गया। वह पिछले कई महीनों से बीमार थीं। कला संगम की सारेगामा गीत प्रतियोगिता की दो बार की विजेता रही सोनी ने अपनी मधुर आवाज से गिरिडीह सहित आसपास के क्षेत्रों में खास पहचान बनाई थी।

गिरिडीह: गिरिडीह की प्रतिभाशाली युवा गायिका और कला संगम की सारेगामा गीत प्रतियोगिता की दो बार की विजेता सोनी चंद्रवंशी का शुक्रवार को देवघर एम्स में इलाज के दौरान निधन हो गया। वह पिछले कई महीनों से बीमार थीं।

सोनी ने अपनी मधुर आवाज और बेहतरीन गायिकी से गिरिडीह सहित आसपास के क्षेत्रों में अपनी अलग पहचान बनाई थी। उन्होंने कई गायन प्रतियोगिताओं में सफलता हासिल की और स्थानीय संगीत एल्बमों में भी अपनी सुरीली आवाज दी थी। संगीत के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए उन्हें कई सम्मान भी प्राप्त हुए थे।

उनके असामयिक निधन से गिरिडीह के संगीत एवं सांस्कृतिक जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। कला संगम के सचिव सतीश कुंदन, संरक्षक राजेंद्र बगड़िया, सुजय गुप्ता, सुनील मंथन शर्मा, कृष्णा बगड़िया, अशोक कुमार, मनोज केडिया, नयनदीप सिन्हा, रामकुमार सिन्हा, अजय शिवानी, ओरीत चंद्र, अनिल चंद्रवंशी, विनय बक्शी, रविशंकर सिंह, मनोज मुन्ना, अशोक कुमार गुप्ता, राजेंद्र तरवे, सिद्धांत रंजन, ब्रह्मदेव प्रसाद, सुनील लाभ, दीवानंद प्रसाद, संजय भारती, आर्यन, मोहन भैया और रविराज सहित बड़ी संख्या में कलाकारों एवं संगीत प्रेमियों ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

सोनी चंद्रवंशी का निधन गिरिडीह के संगीत एवं सांस्कृतिक जगत के लिए अपूरणीय क्षति माना जा रहा है। उनकी मधुर आवाज और संगीत के प्रति समर्पण सदैव लोगों की स्मृतियों में जीवित रहेगा।

यह भी पढ़ें: Giridih News: सावन मेले से पहले झारखंड धाम में बिजली व्यवस्था चरमराई, लो-वोल्टेज से लोग परेशान

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Mohit Sinha
Mohit Sinha Picture

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.

Latest News

Dhanbad News: 'जीरो कोल लीकेज टॉलरेंस पॉलिसी' के तहत सीआईएसएफ ने चलाया विशेष वाहन जांच अभियान Dhanbad News: 'जीरो कोल लीकेज टॉलरेंस पॉलिसी' के तहत सीआईएसएफ ने चलाया विशेष वाहन जांच अभियान
Dhanbad News: बीसीसीएल में कोयला चोरी और अवैध खनन रोकने के लिए सीआईएसएफ का बड़ा अभियान
Palamu News: फोन पर दूसरी लड़की से बात करने का विरोध करने पर विवाहिता प्रताड़ित
Palamu News: परीक्षा केंद्रों के 100 मीटर के दायरे में हथियार ले जाने और भीड़ लगाने पर रोक
Dumka News: उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने कल्याण विभाग की योजनाओं की प्रगति की गहन समीक्षा की
Dumka News: राजकीय श्रावणी मेला 2026, उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने तैयारियों को लेकर की विभागवार समीक्षा
Dumka News: गम्हरा गांव के आदिवासी टोला में विशाल अजगर ने सियार को दबोचा, मचा हड़कंप
Dumka News: महिला को बंधक बनाकर मारपीट करने के मामले में छह आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल
Pakur News: आयुष विभाग के विशेष स्वास्थ्य शिविरों में 390 लोगों की हुई निःशुल्क जांच
Pakur News: पुलिस अधीक्षक अनुदीप सिंह के निर्देश पर कदाचारमुक्त परीक्षा के लिए प्रशासन अलर्ट
Pakur News: प्रज्ञा केंद्र संचालकों का दो दिवसीय विशेष तकनीकी प्रशिक्षण कार्यक्रम शनिवार को हुआ संपन्न
Deoghar News: मेयर 19 जुलाई को नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर से करेंगे मुलाकात