Koderma News: रांची-पटना NH पर युवराज होटल के समीप जर्जर वृक्ष बना काल, प्रशासन से कार्रवाई की मांग

मुख्यमंत्री और उपायुक्त से की गई शिकायत

Koderma News: रांची-पटना NH पर युवराज होटल के समीप जर्जर वृक्ष बना काल, प्रशासन से कार्रवाई की मांग
(जर्जर अवस्था में वृक्ष)

कोडरमा के दुधीमाटी में रांची-पटना NH पर युवराज होटल के पास एक सूखा और जर्जर पेड़ गिरने के कगार पर है, जिससे किसी बड़ी दुर्घटना की आशंका बनी हुई है। सामाजिक कार्यकर्ता प्रकाश यादव ने प्रशासन से इसे तुरंत हटाने की मांग की है।

कोडरमा: जिले के  दूधीमाटी स्थित रांची–पटना राष्ट्रीय राजमार्ग  पर युवराज होटल के समीप खड़ा एक सूखा एवं अत्यंत जर्जर वृक्ष स्थानीय लोगों एवं राहगीरों के लिए गंभीर खतरा बना हुआ है। बरसात एवं तेज हवाओं के चलते यह वृक्ष कभी भी गिर सकता है, जिससे किसी भी समय बड़ा सड़क हादसा होने की आशंका बनी हुई है। यह जानकारी संबंधित अधिकारियों को भेजे गए आवेदन में दी गई है।

स्थानीय सामाजिक कार्यकर्ता प्रकाश यादव ने इस गंभीर जनहित के विषय पर झारखंड के मुख्यमंत्री,  राज्यपाल, उपायुक्त कोडरमा तथा राष्ट्रीय राजमार्ग हज़ारीबाग मंडल के परियोजना निदेशक/कार्यपालक अभियंता को लिखित आवेदन भेजकर तत्काल कार्रवाई की मांग की है।

आवेदन में बताया गया है कि उक्त स्थान राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित होने के कारण यहां प्रतिदिन हजारों छोटे-बड़े वाहनों का आवागमन होता है। वर्तमान मानसून में लगातार वर्षा एवं तेज हवाओं के कारण वृक्ष के गिरने की संभावना और अधिक बढ़ गई है। यदि समय रहते इसे नहीं हटाया गया तो किसी भी समय जनहानि एवं भारी आर्थिक नुकसान हो सकता है।

प्रकाश यादव ने प्रशासन से मांग की है कि संबंधित विभाग तत्काल स्थल का निरीक्षण कर सूखे एवं जर्जर वृक्ष को हटाने की कार्रवाई सुनिश्चित करे, ताकि किसी भी संभावित दुर्घटना को समय रहते रोका जा सके। उन्होंने कहा कि जनहित एवं सार्वजनिक सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए प्रशासन को शीघ्र हस्तक्षेप करना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि यदि समय रहते आवश्यक कार्रवाई नहीं की गई और कोई दुर्घटना होती है, तो उसकी जिम्मेदारी संबंधित विभागों की होगी।

यह भी पढ़ें: Koderma News: मॉडर्न पब्लिक स्कूल में उत्साह से मना 'ब्लू डे', बच्चों ने किया मानसून का स्वागत

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Kumar Ramesham Picture

Kumar Ramesham is associated with Samridh Jharkhand and actively covers local news, public issues, social developments, and important updates from Jharkhand and nearby regions. He focuses on delivering timely, factual, and community-centered reporting with an emphasis on accuracy and reliability.

Latest News

Dhanbad News: 'जीरो कोल लीकेज टॉलरेंस पॉलिसी' के तहत सीआईएसएफ ने चलाया विशेष वाहन जांच अभियान Dhanbad News: 'जीरो कोल लीकेज टॉलरेंस पॉलिसी' के तहत सीआईएसएफ ने चलाया विशेष वाहन जांच अभियान
Dhanbad News: बीसीसीएल में कोयला चोरी और अवैध खनन रोकने के लिए सीआईएसएफ का बड़ा अभियान
Palamu News: फोन पर दूसरी लड़की से बात करने का विरोध करने पर विवाहिता प्रताड़ित
Palamu News: परीक्षा केंद्रों के 100 मीटर के दायरे में हथियार ले जाने और भीड़ लगाने पर रोक
Dumka News: उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने कल्याण विभाग की योजनाओं की प्रगति की गहन समीक्षा की
Dumka News: राजकीय श्रावणी मेला 2026, उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने तैयारियों को लेकर की विभागवार समीक्षा
Dumka News: गम्हरा गांव के आदिवासी टोला में विशाल अजगर ने सियार को दबोचा, मचा हड़कंप
Dumka News: महिला को बंधक बनाकर मारपीट करने के मामले में छह आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल
Pakur News: आयुष विभाग के विशेष स्वास्थ्य शिविरों में 390 लोगों की हुई निःशुल्क जांच
Pakur News: पुलिस अधीक्षक अनुदीप सिंह के निर्देश पर कदाचारमुक्त परीक्षा के लिए प्रशासन अलर्ट
Pakur News: प्रज्ञा केंद्र संचालकों का दो दिवसीय विशेष तकनीकी प्रशिक्षण कार्यक्रम शनिवार को हुआ संपन्न
Deoghar News: मेयर 19 जुलाई को नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर से करेंगे मुलाकात