Koderma News: मॉडर्न पब्लिक स्कूल में उत्साह से मना 'ब्लू डे', बच्चों ने किया मानसून का स्वागत

निर्देशिका संगीता शर्मा ने बढ़ाया बच्चों का हौसला

Koderma News: मॉडर्न पब्लिक स्कूल में उत्साह से मना 'ब्लू डे', बच्चों ने किया मानसून का स्वागत
(फोटो)

कोडरमा के मॉडर्न पब्लिक स्कूल (किड्स पैराडाइज) में 'ब्लू डे' और मानसून स्वागत उत्सव धूमधाम से मनाया गया, जहाँ बच्चों ने नीले वस्त्र पहनकर छाता नृत्य किया और कागज की नावें चलाकर प्रकृति के महत्व को सीखा।

कोडरमा: मॉडर्न पब्लिक स्कूल के किड्स पैराडाइज में आज ब्लू डे और मानसून के आगमन का स्वागत बड़े उत्सव और उमंग के साथ मनाया गया। पूरा विद्यालय परिसर नीले रंग की सजावट, गुब्बारों और बादलों से सजाया गया था। बच्चे भी नीले वस्त्रों में आकर बारिश के मौसम की खुशी में शामिल हुए। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों को मानसून और प्रकृति के महत्व को समझाना तथा परंपराओं से जोड़ना था। 

बच्चों ने रंग-बिरंगे नीले छातों के साथ मानसून गीतों पर सुंदर नृत्य प्रस्तुत किया। छातों की लहरें मानो बरसात की बूंदों को दर्शा रही थीं। बच्चों ने अपने हाथों से कागज की नाव बनाई और पानी में चलाकर अपने बचपन को जिया। यह गतिविधि बच्चों को दादा-दादी के समय के खेलों से जोड़ने के लिए कराई गई। प्राचार्य जी सी वर्मा ने कहा कि नीला रंग शांति, आकाश और पानी का प्रतीक है। 

ब्लू डे के माध्यम से हमने मानसून का स्वागत किया और बच्चों को बताया कि बारिश हमारे जीवन के लिए कितनी महत्वपूर्ण है। कागज की नाव जैसी गतिविधियों से बच्चों ने प्रकृति का आनंद लेते हुए सीखा भी। ऐसे आयोजन बच्चों में रचनात्मकता और पर्यावरण के प्रति प्रेम बढ़ाते हैं। निर्देशिका संगीता शर्मा ने कहा मानसून खुशियों और नई शुरुआत का मौसम है। किड्स पैराडाइज में हम बच्चों को किताबों के साथ-साथ प्रकृति से भी जोड़ना चाहते हैं।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Kumar Ramesham Picture

Kumar Ramesham is associated with Samridh Jharkhand and actively covers local news, public issues, social developments, and important updates from Jharkhand and nearby regions. He focuses on delivering timely, factual, and community-centered reporting with an emphasis on accuracy and reliability.

Latest News

ओम प्रकाश राजभर का अखिलेश यादव पर हमला, बोले- सपा का पीडीए नारा खुद ही पिट गया ओम प्रकाश राजभर का अखिलेश यादव पर हमला, बोले- सपा का पीडीए नारा खुद ही पिट गया
ईडी की लखनऊ समेत 13 ठिकानों पर छापेमारी, अवैध घुसपैठ और आतंक फंडिंग नेटवर्क की जांच तेज
रिषड़ा नगरपालिका में सियासी हलचल, चेयरमैन विजय सागर मिश्रा ने दिया इस्तीफा
सेमीफाइनल हार के बाद हैरी केन का बड़ा बयान, भविष्य पर अभी नहीं लेंगे फैसला
लातेहार में ट्रक-बाइक की भीषण टक्कर, दो युवकों की मौके पर मौत
मेदिनीपुर के आमरदा में पुलिस का बड़ा छापा, भारी मात्रा में अवैध शराब जब्त
प्रेम संबंध विवाद में 10वीं की छात्रा की चाकू मारकर हत्या, हावड़ा में सनसनी
Dumka News: उच्च शिक्षा सचिव राहुल पुरवार ने किया निर्माणाधीन तारा मंडल और साइंस सेंटर का निरीक्षण
वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर और उपायुक्त ने दिव्यांगजनों को सौंपी तीन पहिया वाहनों की चाबियां
Palamu News: पॉक्सो एक्ट का फरार आरोपी नेहाल अहमद गिरफ्तार, नावाबाजार पुलिस ने भेजा जेल
मेदिनीनगर एमएमसीएच में इलाज के दौरान कबलासी गांव के 12 वर्षीय किशोर मोहित की मौत
Pakur News: अमड़ापाड़ा पुलिस ने दर्ज किया मामला, महिला के खाते से दो किस्तों में उड़े रुपये