Giridih News: जमुआ के उत्क्रमित मध्य विद्यालय मुरखारी में वीएमसी का शांतिपूर्ण पुनर्गठन

शिक्षा विभाग के दिशा-निर्देशों के तहत शांतिपूर्ण माहौल में पूरी हुई प्रक्रिया

Giridih News: जमुआ के उत्क्रमित मध्य विद्यालय मुरखारी में वीएमसी का शांतिपूर्ण पुनर्गठन
जमुआ के उत्क्रमित मध्य विद्यालय मुरखारी में विद्यालय प्रबंधन समिति के पुनर्गठन के दौरान उपस्थित जनप्रतिनिधि, शिक्षक एवं ग्रामीण।

गिरिडीह जिले के जमुआ प्रखंड स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय मुरखारी में शुक्रवार को विद्यालय प्रबंधन समिति (वीएमसी) का पुनर्गठन शिक्षा विभाग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। बैठक में सर्वसम्मति से अर्जुन पंडा को समिति का अध्यक्ष और ममता देवी को संयोजिका चुना गया। इस दौरान विद्यालय की शैक्षणिक गुणवत्ता, छात्रों की नियमित उपस्थिति, स्वच्छता, मध्यान्ह भोजन और विद्यालय विकास जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई।

 गिरिडीह : जमुआ प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय मुरखारी में शुक्रवार को विद्यालय प्रबंधन समिति (वीएमसी) का पुनर्गठन शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। प्रक्रिया शिक्षा विभाग के निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुरूप अभिभावकों, ग्रामीणों तथा विद्यालय परिवार की उपस्थिति में पूरी की गई।

बैठक में समिति के गठन की प्रक्रिया पर विस्तार से चर्चा की गई तथा सर्वसम्मति से नए सदस्यों का चयन किया गया। जिसमें समिति के अध्यक्ष  अर्जुन पंडा संयोजिका ममता देवी को बनाया गया बैठक की अध्यक्षता पंचायत समिति सदस्य मनोज पंडा ने किया इस दौरान विद्यालय की शैक्षणिक गुणवत्ता, छात्र-छात्राओं की नियमित उपस्थिति, स्वच्छता, मध्यान्ह भोजन, विद्यालय विकास एवं बच्चों के सर्वांगीण विकास जैसे विषयों पर भी विचार-विमर्श हुआ।

विद्यालय के शिक्षकों ने नवगठित समिति से विद्यालय के विकास कार्यों में सक्रिय सहयोग देने की अपील की। वहीं नवचयनित सदस्यों ने विद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था को बेहतर बनाने, छात्रों की उपस्थिति बढ़ाने तथा सभी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में सहयोग का भरोसा दिलाया। पुनर्गठन की पूरी प्रक्रिया शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न होने पर उपस्थित अभिभावकों और ग्रामीणों ने संतोष व्यक्त किया। बैठक में मुखिया पति लक्ष्मण महतो, उप मुखिया अंबिका पंडा, पंचायत समिति सदस्य मनोज पंडा, शिक्षक अरविंद राय , रघुनाथ वर्मा , नागेश्वर सिंह , अनिल सिंह, संजय पंडित, विनोद यादव, अभिषेक सिंह, सुभाष पंडा , भोला यादव , मिथलेश पंडा , पिंटू सिंह, कांग्रेस गिरी दिनेश पंडा, सहित कई लोग मौजूद रहे

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Susmita Rani
Susmita Rani Picture

Susmita Rani is a journalist and content writer associated with Samridh Jharkhand. She regularly writes and reports on grassroots news from Jharkhand, covering social issues, agriculture, administration, public concerns, and daily horoscopes. Her writing focuses on factual accuracy, clarity, and public interest.

Latest News

झारखंड-बंगाल की लाइफ लाइन राजमहल-मानिकचक फेरी सेवा अनिश्चितकाल के लिए बंद झारखंड-बंगाल की लाइफ लाइन राजमहल-मानिकचक फेरी सेवा अनिश्चितकाल के लिए बंद
Jamshedpur News: 190 लोको पायलटों को दिया गया आपदा प्रबंधन और प्राथमिक उपचार का प्रशिक्षण
पूर्व मंत्री सुदीब्य कुमार सोनू को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि
Giridih News: बैंक ऑफ इंडिया के 121वें स्थापना दिवस पर वृद्धा आश्रम में बांटे फल-नाश्ता
सत्य निकेतन हादसे के बाद पांचवीं मंजिल वाले भवनों को तत्काल सील करने के निर्देश
Ranchi News: कोकर इंडस्ट्रियल एरिया में ईडी का छापा, टीएमसी सांसद नदीमुल हक से जुड़ा है मामला
मंजुला शर्मा मेमोरियल एकेडमी में पूर्व मंत्री स्वर्गीय सुदिव्य कुमार सोनू को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि
सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर जानकी यादव ने जताया शोक, अंतिम यात्रा में पहुंचे कई मंत्री व नेता
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने स्वर्गीय सुदिव्य कुमार के पार्थिव शरीर को दिया कंधा
12 वर्षीय पुत्र हर्ष ने नम आंखों से पिता सुदिव्य कुमार सोनू को दी मुखाग्नि, अंतिम यात्रा में सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब
Sahebganj News: बीएड कॉलेज विभाग में धूमधाम और उल्लास से मनाया गया शिक्षक दिवस
Sahebganj News: दियारा क्षेत्र के चासा टोला में गंगा के कहर से डूबे दर्जनों मकान