Palamu News: हरिहरगंज के वार्ड-5 में सड़क और नाली निर्माण योजना का हुआ शिलान्यास
नगर अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और वार्ड पार्षद ने संयुक्त रूप से किया शिलान्यास
पलामू जिले के हरिहरगंज नगर पंचायत के वार्ड संख्या-5 में बुधवार को पीसीसी सड़क एवं आरसीसी नाली निर्माण योजना का शिलान्यास किया गया। नगर अध्यक्ष कुमारी शिला चौधरी, उपाध्यक्ष सुशील कुमार रवि और वार्ड पार्षद पुष्पा देवी ने संयुक्त रूप से योजना की शुरुआत की। यह निर्माण कार्य उदीन अंसारी के घर से प्रमोद कुमार रवि के घर तक कराया जाएगा।
पलामू: हरिहरगंज नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड संख्या-5 में आधारभूत सुविधाओं के विस्तार की दिशा में बुधवार को एक और कदम बढ़ाया गया। नगर अध्यक्ष कुमारी शिला चौधरी, उपाध्यक्ष सुशील कुमार रवि एवं वार्ड पार्षद पुष्पा देवी ने पीसीसी सड़क एवं आरसीसी नाली निर्माण योजना का संयुक्त रूप से शिलान्यास किया। यह निर्माण कार्य उदीन अंसारी के घर से प्रमोद कुमार रवि के घर तक कराया जाएगा।
शिलान्यास के बाद नगर अध्यक्ष कुमारी शिला चौधरी ने कहा कि नगर पंचायत क्षेत्र के सभी वार्डों में विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर कराया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि सड़क और नाली निर्माण से स्थानीय लोगों को बेहतर आवागमन सुविधा मिलेगी तथा जलजमाव की समस्या का समाधान होगा।

Related Posts


Latest News







