Giridih News: पी.सी. महालनोबिस और रानी महालनोबिस की प्रतिमा पर माल्यार्पण से कार्यक्रम का शुभारंभ
डॉ. अनुज कुमार ने छात्राओं को परिश्रम, अनुशासन और सकारात्मक सोच का दिया संदेश
आरके महिला महाविद्यालय, गिरिडीह में 48वां स्थापना दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत पी.सी. महालनोबिस और रानी महालनोबिस की प्रतिमा पर माल्यार्पण से हुई। प्राचार्य डॉ. कृष्णानन्द शर्मा, पूर्व प्राचार्या डॉ. मधुश्री सेन सान्याल और डॉ. अनुज कुमार ने संस्थान की उपलब्धियों, शिक्षा के महत्व और छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य पर अपने विचार रखे।
गिरिडीह: आर के महिला महाविद्यालय गिरिडीह में आर के महिला महाविद्यालय का 48वाँ स्थापना दिवस गरिमा और उल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ पीसी महालनोबिस और रानी महालनोबिस की प्रतिमा पर माल्यार्पण से हुआ।
प्राचार्य डॉ कृष्णानन्द शर्मा ने महाविद्यालय परिवार की गौरवशाली उपलब्धियों को स्मरण करते हुए कहा स्थापना दिवस केवल उत्सव का अवसर नहीं, बल्कि संस्थान के मूल्यों, आदर्शों और उपलब्धियों का सम्मान करने का दिन है।इस अवसर पर महाविद्यालय की पूर्व प्राचार्या डॉ मधुश्री सेन सान्याल ने सभी को शुभकामनाएं देते हुए अपने वकतव्य में महाविद्यालय की विकास यात्रा, शैक्षणिक उपलब्धियों प्रकाश डाला और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।


Susmita Rani is a journalist and content writer associated with Samridh Jharkhand. She regularly writes and reports on grassroots news from Jharkhand, covering social issues, agriculture, administration, public concerns, and daily horoscopes. Her writing focuses on factual accuracy, clarity, and public interest.


Latest News


