Koderma News: DAV पब्लिक स्कूल में नियमित सामूहिक पीटी, स्वस्थ शरीर-स्वस्थ मन का दिया संदेश
प्रत्येक बुधवार और शनिवार आयोजित होती है सामूहिक फिजिकल ट्रेनिंग
काराखुट स्थित DAV पब्लिक स्कूल, डोमचांच में विद्यार्थियों के शारीरिक एवं मानसिक विकास को बढ़ावा देने के लिए प्रत्येक बुधवार और शनिवार सामूहिक पीटी (फिजिकल ट्रेनिंग) का आयोजन किया जा रहा है। विद्यालय प्रबंधन के अनुसार इस पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों में अनुशासन, एकाग्रता, आत्मविश्वास और टीम भावना विकसित करना है।
कोडरमा: डोमचांच विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास और स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से काराखुट स्थित डीएभी पब्लिक स्कूल, डोमचांच में प्रत्येक बुधवार एवं शनिवार को सामूहिक पी.टी. (फिजिकल ट्रेनिंग) का आयोजन किया जाता है।विद्यालय प्रबंधन सुनील दास के अनुसार इस गतिविधि का उद्देश्य विद्यार्थियों के शारीरिक एवं मानसिक विकास को सुदृढ़ बनाना है। नियमित पीटी के माध्यम से बच्चों में अनुशासन, एकाग्रता, आत्मविश्वास तथा टीम भावना का विकास होता है। साथ ही वे शारीरिक रूप से अधिक सक्रिय और मानसिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए प्रेरित होते हैं।
विद्यालय का मानना है कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ-साथ विद्यार्थियों का शारीरिक स्वास्थ्य भी उतना ही महत्वपूर्ण है। इसी सोच के साथ स्कूल में नियमित रूप से इस प्रकार की गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है, ताकि छात्र-छात्राओं का समग्र विकास सुनिश्चित हो सके। वही दिलीप सर ने इसे स्वस्थ शरीर और स्वस्थ मन की दिशा में एक सार्थक पहल बताया।
Related Posts


Latest News







