Sahibganj News: :हावड़ा–राजगीर स्पेशल ट्रेन की वापसी की उम्मीद, साहिबगंज रूट के यात्रियों को राहत
शुरुआती चरण में सप्ताह में चार दिन चलने की संभावना
हावड़ा–राजगीर स्पेशल ट्रेन (03029/03030) के दोबारा परिचालन की संभावना से पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार के लाखों यात्रियों में उम्मीद जगी है। प्रस्तावित रूप से यह ट्रेन साहिबगंज, बरहरवा, पाकुड़, भागलपुर और अन्य प्रमुख स्टेशनों से होकर चलेगी। शुरुआती चरण में इसे सप्ताह में चार दिन चलाए जाने की संभावना है, जबकि बाद में नियमित सेवा पर भी विचार किया जा सकता है।
साहिबगंज: पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार के लाखों यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। 03029/03030 हावड़ा-राजगीर स्पेशल ट्रेन को अगले कुछ दिनों में फिर से चलाए जाने की संभावना जताई जा रही है। यह ट्रेन वाया साहिबगंज, रामपुरहाट-भागलपुर मार्ग से होकर गुजरेगी।
इस स्पेशल के दोबारा शुरू होने से पश्चिम बंगाल के बोलपुर, रामपुरहाट, झारखंड के पाकुड़, बरहरवा, साहिबगंज और बिहार के कहलगांव, भागलपुर, जमालपुर के अलावा अन्य यात्रियों को सीधी कनेक्टिविटी मिलेगी। इन स्टेशनों से हावड़ा और राजगीर आने-जाने वाले यात्रियों को अभी तक वैकल्पिक ट्रेनों पर निर्भर रहना पड़ रहा था।

Related Posts


Latest News







