Sahibganj News: प्रजापिता ब्रह्माकुमारी का 10 करोड़ नशा मुक्ति प्रतिज्ञा महाअभियान शुरू, जिरवाबाड़ी से हुआ शुभारंभ

जिरवाबाड़ी शाखा में दीप प्रज्ज्वलित कर अभियान का हुआ शुभारंभ

Sahibganj News: प्रजापिता ब्रह्माकुमारी का 10 करोड़ नशा मुक्ति प्रतिज्ञा महाअभियान शुरू, जिरवाबाड़ी से हुआ शुभारंभ
नशा मुक्ति अभियान का शुभारंभ करते अतिथि एवं ब्रह्माकुमारी सदस्य

साहिबगंज के जिरवाबाड़ी स्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय शाखा में 10 करोड़ नशा मुक्ति प्रतिज्ञा महाअभियान का शुभारंभ किया गया। 6 से 20 अगस्त तक चलने वाले इस अभियान के तहत स्कूलों, कॉलेजों, जैप-9, मंडल कारा और अन्य संस्थानों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

साहिबगंज: प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय की जिरवाबाड़ी शाखा में 10 करोड़ नशा मुक्ति प्रतिज्ञा महाअभियान का विधिवत शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों को नशामुक्त समाज निर्माण का संदेश दिया गया।

इस संबंध में जानकारी देते हुए केंद्र संचालिका ब्रह्माकुमारी बिंदु ने बताया कि यह अभियान 6 अगस्त से 20 अगस्त तक शहर के विभिन्न स्कूलों, कॉलेजों, जैप-9, मंडल कारा तथा अन्य संस्थानों में चलाया जाएगा। अभियान का उद्देश्य बच्चों, युवाओं और आम नागरिकों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक कर उन्हें नशामुक्त जीवन जीने के लिए प्रेरित करना है।

Jharkhand Govt Ad
उन्होंने कहा कि देश के युवा ही राष्ट्र का भविष्य हैं, विशेष रूप से स्कूल और कॉलेजों में अध्ययनरत छात्र-छात्राएं और युवा पीढ़ी नशे से दूर रहेंगी तो समाज और राष्ट्र दोनों का भविष्य सुरक्षित एवं उज्ज्वल होगा। उन्होंने बताया कि ब्रह्माकुमारी संस्था द्वारा यह अभियान 15 अगस्त 2020 से लगातार संचालित किया जा रहा है। अब तक लाखों लोगों ने इस अभियान के माध्यम से नशामुक्त जीवनशैली अपनाने का संकल्प लिया है और उसे अपने जीवन में सफलतापूर्वक लागू भी किया है।    

ब्रह्मकुमारी बिंदु ने यह भी बताया कि भारत सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय और ब्रह्माकुमारी संस्था के बीच 4 मार्च 2023 को एक विशेष समझौता ज्ञापन एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए थे, जिसके तहत नशा मुक्ति का संदेश देश के कोने-कोने तक पहुंचाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

यह भी पढ़ें: Sahibganj News:JMM नेता पंकज मिश्रा की दो टूक, पार्टी के नाम पर गलत काम किया तो 6 साल का निलंबन तय

 कार्यक्रम के दौरान केंद्र की उप-संचालिका ब्रह्मकुमारी नीतू ने उपस्थित लोगों को राजयोग मेडिटेशन की जानकारी दी तथा ध्यान अभ्यास कराते हुए मानसिक शांति और आत्मबल बढ़ाने के उपाय बताए। उन्होंने कहा कि आध्यात्मिकता और सकारात्मक सोच के माध्यम से नशे जैसी बुरी आदतों से आसानी से मुक्ति पाई जा सकती है। 

यह भी पढ़ें: Sahibganj News: 1 अक्टूबर तक 18 वर्ष के होने वाले युवा भरें फॉर्म-6, डीसी ने की अपील

 कार्यक्रम के अंत में अतिथियों ने प्रेरणादायी संबोधन दिया और सभी उपस्थित लोगों ने सामूहिक रूप से नशामुक्त रहने की प्रतिज्ञा ली। इस अवसर पर राजेश अग्रवाल, अजय यादव, डॉ. आरसी पंडित, राजेश यादव, राजेश सिंह, रतन सिन्हा, सुशीला देवी, सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Mohit Sinha
Mohit Sinha Picture

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.

Latest News

Hazaribagh  News: बड़कागांव सीएचसी में जच्चा-बच्चा की मौत पर जनाक्रोश, 9 घंटे बाद खत्म हुआ धरना Hazaribagh News: बड़कागांव सीएचसी में जच्चा-बच्चा की मौत पर जनाक्रोश, 9 घंटे बाद खत्म हुआ धरना
Sahibganj News: :हावड़ा–राजगीर स्पेशल ट्रेन की वापसी की उम्मीद, साहिबगंज रूट के यात्रियों को राहत
सिडनी में झारखंड के उद्योगपति अरुण सिन्हा हुए सम्मानित, बढ़ाया देश और राज्य का मान
Ranchi News: SIR पर कांग्रेस का हमला, मतदाता सूची की गड़बड़ियों की उच्चस्तरीय जांच की मांग
Koderma News: DAV पब्लिक स्कूल में नियमित सामूहिक पीटी, स्वस्थ शरीर-स्वस्थ मन का दिया संदेश
Koderma News: सेक्रेड हार्ट स्कूल में प्रोजेक्ट बेस्ड लर्निंग, विद्यार्थियों ने पेश किए आकर्षक विज्ञान मॉडल
Jharkhand Politics: विधानसभा में गूंजेगा JPSC-JSSC मामला, बाबूलाल मरांडी ने सरकार को घेरा
Shravani Mela 2026 : देवघर प्रशासन की डिजिटल पहल, श्रावणी मेला में फोटो अपलोड कर दर्ज करा सकेंगे शिकायत
JPSC विवाद: रांची में आंदोलनरत छात्रों से हेमंत सोरेन ने की वार्ता पहल, सर्किट हाउस में बुलाया प्रतिनिधिमंडल
Ranchi News: सीसीएल अरगड़ा क्षेत्र में लगा समाधान शिविर, अधिकांश शिकायतों का मौके पर समाधान
JPSC विवाद: पाकुड़ में JLKM का प्रदर्शन, युवाओं के मुद्दों पर सरकार से की 11 सूत्री मांग
Facebook Controversy: प्रधानमंत्री का वीडियो हटाने पर मेटा से जवाब तलब, मार्क जुकरबर्ग से तीन दिन में बिना शर्त माफी की मांग