Koderma News: सेक्रेड हार्ट स्कूल में प्रोजेक्ट बेस्ड लर्निंग, विद्यार्थियों ने पेश किए आकर्षक विज्ञान मॉडल

कक्षा 4 के विद्यार्थियों ने कार्यशील विंडमिल मॉडल प्रस्तुत किया

Koderma News: सेक्रेड हार्ट स्कूल में प्रोजेक्ट बेस्ड लर्निंग, विद्यार्थियों ने पेश किए आकर्षक विज्ञान मॉडल
सेक्रेड हार्ट स्कूल, कोडरमा में प्रोजेक्ट बेस्ड लर्निंग के तहत विंडमिल मॉडल और उत्सर्जन तंत्र पर आधारित रोल प्ले प्रस्तुत करते विद्यार्थी।

कोडरमा के सेक्रेड हार्ट स्कूल में प्रोजेक्ट बेस्ड लर्निंग के अंतर्गत कक्षा 4 के विद्यार्थियों ने विंडमिल का कार्यशील मॉडल और मानव उत्सर्जन तंत्र पर आधारित रोल प्ले प्रस्तुत किया। विशेष प्रार्थना सभा में विद्यार्थियों ने अपने प्रोजेक्ट्स की कार्यप्रणाली और उपयोगिता को सरल एवं रोचक ढंग से समझाया।

कोडरमा :  सेक्रेड हार्ट स्कूल में विद्यार्थियों में रचनात्मकता, आलोचनात्मक चिंतन एवं विश्लेषणात्मक कौशल विकसित करने के उद्देश्य से प्रोजेक्ट बेस्ड लर्निंग के अंतर्गत विशेष गतिविधि का आयोजन किया गया। कक्षा 4 के विद्यार्थियों ने विंडमिल का कार्यशील मॉडल तथा मानव उत्सर्जन तंत्र पर आधारित रोल प्ले प्रस्तुत कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। विशेष प्रार्थना सभा में विद्यार्थियों ने अपने प्रोजेक्ट्स की कार्यप्रणाली एवं उपयोगिता के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

विंडमिल मॉडल के माध्यम से विद्यार्थियों ने पवन ऊर्जा के उपयोग एवं विद्युत उत्पादन की प्रक्रिया को सरल तरीके से समझाया। वहीं, उत्सर्जन तंत्र पर आधारित रोल प्ले के माध्यम से शरीर से अपशिष्ट पदार्थों के निष्कासन की प्रक्रिया को रोचक ढंग से प्रस्तुत किया। विंडमिल मॉडल तैयार करने वाले विद्यार्थियों में शिनू, सनी, ओम, समर, नैतिक, प्रियां, आर्यन, अंकित, विराट, हर्षित और आरोही शामिल रहे। वहीं, उत्सर्जन तंत्र पर रोल प्ले प्रस्तुत करने वाले विद्यार्थियों में दर्पण, पायल, ओम, अंकित एवं रिशिका शामिल थे। पूरी गतिविधि का मार्गदर्शन ईवीएस शिक्षिका कामिनी सहाय ने किया। विद्यार्थियों ने अपने मॉडल तैयार करने, उनकी कार्यप्रणाली समझने तथा दर्शकों के समक्ष आत्मविश्वास के साथ प्रस्तुति देने में उत्साह दिखाया।

Jharkhand Govt Ad
विद्यालय के प्राचार्य प्रमोद शर्मा ने विद्यार्थियों की सराहना करते हुए कहा कि प्रोजेक्ट बेस्ड लर्निंग बच्चों को केवल पाठ्यपुस्तक तक सीमित नहीं रखती, बल्कि उन्हें सीखने, प्रयोग करने, समस्याओं का समाधान खोजने और अपने विचारों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करने का अवसर देती है। उन्होंने कहा कि ऐसे प्रोजेक्ट विद्यार्थियों में रचनात्मकता, आलोचनात्मक सोच, विश्लेषणात्मक कौशल और आत्मविश्वास विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों एवं शिक्षिका कामिनी सहाय को इस अभिनव गतिविधि के लिए बधाई दी और कहा कि विद्यालय का उद्देश्य बच्चों को करके सीखने के माध्यम से ज्ञान को व्यावहारिक जीवन से जोड़ना है।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Suman Kumari

Latest News

सिडनी में झारखंड के उद्योगपति अरुण सिन्हा हुए सम्मानित, बढ़ाया देश और राज्य का मान सिडनी में झारखंड के उद्योगपति अरुण सिन्हा हुए सम्मानित, बढ़ाया देश और राज्य का मान
Ranchi News: SIR पर कांग्रेस का हमला, मतदाता सूची की गड़बड़ियों की उच्चस्तरीय जांच की मांग
Koderma News: DAV पब्लिक स्कूल में नियमित सामूहिक पीटी, स्वस्थ शरीर-स्वस्थ मन का दिया संदेश
Koderma News: सेक्रेड हार्ट स्कूल में प्रोजेक्ट बेस्ड लर्निंग, विद्यार्थियों ने पेश किए आकर्षक विज्ञान मॉडल
Jharkhand Politics: विधानसभा में गूंजेगा JPSC-JSSC मामला, बाबूलाल मरांडी ने सरकार को घेरा
Shravani Mela 2026 : देवघर प्रशासन की डिजिटल पहल, श्रावणी मेला में फोटो अपलोड कर दर्ज करा सकेंगे शिकायत
JPSC विवाद: रांची में आंदोलनरत छात्रों से हेमंत सोरेन ने की वार्ता पहल, सर्किट हाउस में बुलाया प्रतिनिधिमंडल
Ranchi News: सीसीएल अरगड़ा क्षेत्र में लगा समाधान शिविर, अधिकांश शिकायतों का मौके पर समाधान
JPSC विवाद: पाकुड़ में JLKM का प्रदर्शन, युवाओं के मुद्दों पर सरकार से की 11 सूत्री मांग
Facebook Controversy: प्रधानमंत्री का वीडियो हटाने पर मेटा से जवाब तलब, मार्क जुकरबर्ग से तीन दिन में बिना शर्त माफी की मांग
Palamu News: पिपरा के धनमानी +2 उच्च विद्यालय में विद्यालय प्रबंधन समिति गठन की तैयारी पूरी
Palamu Crime News: गैंगस्टर सुजीत सिन्हा का अंतिम संस्कार, पैरोल पर पहुंचीं पत्नी रिया, बेटे अक्षत ने दी मुखाग्नि