1.71 लाख महिलाओं के खातों में पहुंची मंईयां सम्मान योजना की जुलाई की किस्त

डीबीटी से भेजे गए ₹42.78 करोड़

1.71 लाख महिलाओं के खातों में पहुंची मंईयां सम्मान योजना की जुलाई की किस्त
साहिबगंज की 1.71 लाख से अधिक महिलाओं के खातों में DBT के माध्यम से मंईयां सम्मान योजना की जुलाई किस्त हस्तांतरित की गई।

साहिबगंज जिले में मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत जुलाई 2026 की किस्त जारी कर दी गई है। जिले की 1,71,156 पात्र महिलाओं के बैंक खातों में DBT के माध्यम से ₹2,500 प्रति लाभुक की दर से कुल ₹42.78 करोड़ से अधिक की राशि भेजी गई है।

साहिबगंज: झारखंड सरकार की "मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना" के तहत जिले की पात्र महिलाओं को एक और बड़ी राहत मिली है। वित्तीय वर्ष 2026-27 के जुलाई माह की सम्मान राशि सीधे लाभुकों के बैंक खातों में ट्रांसफर कर दी गई है। जिला प्रशासन के अनुसार, साहिबगंज जिले की 1,71,156 पात्र महिलाओं को डीबीतो के जरिए जुलाई 2026 की किस्त भेजी गई है। प्रत्येक महिला को ₹2,500 की सम्मान राशि मिली है। योजना के लिए कुल ₹42 करोड़ 78 लाख 97 हजार 500 की राशि जारी की गई है।

जिला प्रशासन ने कहा कि योजना का क्रियान्वयन पूरी पारदर्शिता और समयबद्ध तरीके से किया जा रहा है, ताकि हर पात्र महिला को समय पर लाभ मिल सके। मंईयां सम्मान योजना राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजना है। इसका उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत करना, उन्हें आत्मनिर्भर बनाना और उनके जीवन स्तर में सुधार लाना है।

साथ ही "मुख्यमंत्री राज्य HIV/एड्स पीड़ित व्यक्ति सहायार्थ पेंशन योजना" के लाभुकों को भी राहत दी गई है। जिले के 191 पात्र लाभुकों के खातों में अप्रैल से जुलाई 2026 तक की 4 महीने की पेंशन भेजी गई है।  प्रत्येक लाभुक को ₹1,000 प्रति माह की दर से कुल ₹4,000 की सहायता राशि दी गई है। इस मद में कुल ₹7 लाख 96 हजार DBT के माध्यम से हस्तांतरित किए गए हैं। जिला प्रशासन ने सभी लाभुकों से अपने बैंक खाते चेक करने की अपील की है। अगर किसी के खाते में राशि नहीं पहुंची है तो वे अपने संबंधित प्रखंड कार्यालय से संपर्क कर सहायता ले सकते हैं।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Susmita Rani
Susmita Rani Picture

Susmita Rani is a journalist and content writer associated with Samridh Jharkhand. She regularly writes and reports on grassroots news from Jharkhand, covering social issues, agriculture, administration, public concerns, and daily horoscopes. Her writing focuses on factual accuracy, clarity, and public interest.

Latest News

Dumka News: विधायक डॉ. लुईस मरांडी की अध्यक्षता में आयोजित हुई प्रधानगणों की समीक्षा बैठक Dumka News: विधायक डॉ. लुईस मरांडी की अध्यक्षता में आयोजित हुई प्रधानगणों की समीक्षा बैठक
Hazaribagh News: उपायुक्त हेमंत सती के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा विभाग का औचक निरीक्षण अभियान
Hazaribagh News: विनोबा भावे विवि के राजनीति विज्ञान विभाग में धूमधाम से मना शिक्षक दिवस
Dhanbad news: गणेशपुर बस्ती के पीछे असामाजिक तत्वों द्वारा अवैध मुहाना खोलने की कोशिश विफल
Dhanbad news: बीसीसीएल के जमुनिया हाईवॉल पेच में अवैध कोयला कारोबार पर कसेगा कड़ा शिकंजा
Bokaro News: दिल्ली पब्लिक स्कूल में धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया शिक्षक दिवस समारोह
Bokaro News: आंदोलनकारी बुजुर्ग हेमंती देवी ने उपायुक्त से किया संवाद, पेंशन की ली जानकारी
Bokaro News: बीएसएल के सतर्कता विभाग द्वारा कर्मियों के लिए सतर्कता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
Giridih News: बाल विवाह के खिलाफ 27 नवंबर को अंतरराष्ट्रीय दिवस घोषित करने के फैसले का स्वागत
Giridih News: बदलती जीवनशैली और तनाव के कारण कम उम्र में बढ़ रहा हृदय रोग का खतरा
Giridih News: उपायुक्त रामनिवास यादव ने ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस का किया त्रैमासिक निरीक्षण
Sahebganj News: मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने उधवा में मतदाता सूची सत्यापन का लिया जायजा